Dr. Pushplata honored : मुजफ्फरनगर की डा. पुष्पलता को मिला वाग्योग नारी प्रतिभा सम्मान






वाग्योग चेतना पीठम वाराणसी ने अपने प्रतिष्ठित 'वाग्योग नारी प्रतिभा सम्मान वर्ष 2019  से 2020' की घोषणा की, जिसमें मुजफ्फरनगर की प्रमुख साहित्यकार डॉक्टर पुष्पलता को मुख्य रूप से सम्मानित किया गया है।
वाग्योग चेतना पीठम वाराणसी महामहोपाध्याय भागीरथ प्रसाद त्रिपाठी 'वागीश शास्त्री' जी के जन्मदिन पर प्रदान किये जाने वाले *वाग्योग नारी प्रतिभा सम्मान* 2019-2020' से सम्मानित होने  वाली विभिन्न क्षेत्रों की अन्य विदुषियों में डॉ सरोज गुप्ता सागर, डॉ रचना शर्मा वाराणसी, डॉ चंद्रकांता राय वाराणसी, श्रीमती कीर्ति अडारकर मुंबई,  डॉ रितु गर्ग , वाराणसी, श्रीमती नीलू मिश्रा वाराणसी, श्रीमती अंकिता खत्री, वाराणसी, डॉ विभा जोशी वाराणसी,  कु मालविका तिवारी वाराणसी,  श्रीमती आरती राठौर रतलाम भी शामिल हैं।
उक्त जानकारी वाग्योग चेतना पीठम् वाराणसी के सचिव आशपति शास्त्री ने दी है।

Comments

Popular posts from this blog

India's Former Prime Minister Ch. Charan Singh : सख्त प्रशासन, किसान का आजीवन चिंतन

अमेरिका में गोलगप्पा 70 रुपये का