Journalist : पत्रकारों ने दिया ज्ञापन

  •  डीएम से मिला उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन मुरादाबाद, पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर की चर्चा 


मुरादाबाद । इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अधीन उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन मुरादाबाद यूनिट की नई कार्यकारिणी के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी और सदस्य गुरुवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह से मिले और पत्रकारों की विभिन्य समस्याओं सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की । इस दौरान पत्रकारों के उठने बैठने की जगह, उनकी सुरक्षा और उनके लिए आवास अलॉट करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई । जिलाधिकारी ने भी इस दौरान आश्वस्त किया है साथ ही जल्द ही उनके दिए गए सुझाव पर विचार करते हुए इसे जल्द ही पूरा किए जाने का भी आश्वासन दिया है ।


उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष मोहम्मद फहीम खान ने बताया कि हमारी यूनियन की पहले से ही मांग रही है की पत्रकारों का जो भी उत्पीड़न हो रहा है उसे बंद किया जाए क्योंकि पत्रकार अपना सबकुछ दांव पर लगा कर समाज और प्रशासन की खिदमत करता है साथ ही सरकार और मुल्क की खिदमत करता है । वहीं उन्होंने बताया कि यूनियन ने पूर्व में भी यह मांग की थी पत्रकार का एक ऐसा स्वास्थ्य कार्ड बनाया जाए जिससे उसे लगातार सरकारी और प्राइवेट इलाज मिल सके इसके साथ ही पत्रकारों को आवास अलॉट किया जाए । इन्ही मुद्दों को लेकर आज जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह से यूनियन के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने मुलाकात की है जहां उन्होंने इसे जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया है । 


इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के सीनियर मेम्बर और उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन मुरादाबाद के संरक्षक डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि आज यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन मुरादाबाद यूनिट के सभी पदाधिकारी और सदस्य जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह से मिले जहां उनके समक्ष यहां के पत्रकारों के उठने बैठने, आवास अलॉट, उनकी सुरक्षा सहित तमाम गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई है जिसके बाद जिलाधिकारी ने इसे जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया है । 


यहां उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन मुरादाबाद यूनिट के हुए चुनाव में नव निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों की एक सूची सौप कर संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों का जिलाधिकारी से परिचय भी कराया गया है । इस दौरान यूनियन के तमाम पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे ।



Comments

Popular posts from this blog

Uproar on Dharam Sansad, Naseerudeen shah's strong Remark

Chirag's Mother Reena Paswan : ब्राह्मण नहीं रविदासी सिख की बेटी हैं रीना पासवान

China & AMERICA : चीन-अमेरिका शीत युद्ध व उसके वैश्विक सरोकार