Bihar : पासवान की पहली पत्नी बोलीं, पारस ने चिराग को दिया धोखा


  • पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी बोलीं,  पारस ने चिराग को धोखा दिया है




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में चिराग पासवान को जगह नहीं मिलने पर दिवंगत रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी ने कहा कि देवर पशुपति कुमार पारस ने गलत किया है। बिहार में खगड़िया जिले के शहर बन्नी गांव में दिवंगत रामविलास पासवान के पैतृक आवास पर उनकी पहली पत्नी राजकुमारी ने मीडिया से कहा कि रामविलास पासवान का असली वारिस चिराग पासवान है उसी को मोदी द्वारा अपनी कैबिनेट में मंत्री बनाया जाना चाहिए था। पारस ने सांसदों के साथ मिलकर चिराग को धोखा दिया है,  पार्टी को तोड़ने का गलत काम किया है। चिराग को आगे बढ़ाया जाना चाहिए, वह प्रदेश के युवाओं की पहली पसंद है। चिराग युवा है और प्रदेश के लिए बहुत कुछ करना चाहता है।


दिवंगत  रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने आज चिराग पासवान को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर पहली प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को चिराग पासवान को मंत्रिमंडल में जगह देनी चाहिए। प्रधाानमंत्री पर उन्‍होंने काफी भरोसा है। चिराग ने हमेशा पीएम मोदी के कार्यों की प्रशंसा की है। केंद्र सरकार के कार्यों को सहारा है। रामविलास पासवान का उत्‍तराधिकारी चिराग है। इसलिए चिराग को ही मंत्री बनाना चाहिए था। उन्‍होंने कहा कि पशुपति कुमार पारस ने ठीक नहीं किया। लोजपा को नहीं तोड़ना चाहिए था। परास और लोजपा के सांसदों ने रामविलास पासवान के साथ धोखा किया है।


राजकुमारी देवी चिराग को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने से दुखी हैं। वे कहती हैं-दुख छै (दुख है)। राजकुमारी देवी ने कहा-पारस बाबू (पशुपति कुमार पारस) ने गलत किया है। बाल-बच्चा के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए था। उनको बाल-बच्चा का आगे बढऩा अच्छा नहीं लगता है। राजकुमारी देवी चिराग को लेकर भावुक हैं। 

  • चिराग को बड़ी मम्मी खिलाएंगी चिकन और चावल

वह कहती हैं-नौ जुलाई को चिराग यहां (शहरबन्नी) आ रहे हैं। उसे आशीर्वाद देंगे। पापा जैसा ही देश-दुनिया में नाम रौशन करे। मालूम हो कि आशीर्वाद यात्रा के क्रम में चिराग पासवान नौ जुलाई को शहरबन्नी आने वाले हैं। राजकुमारी देवी उस दिन चिराग के लिए चिकन, चावल व रोटी बनाएंगी। वे बताती हैं कि चिराग को चिकन पसंद है। चिराग की मां ने उन्हें यह बताया था।


फिलहाल चिराग की बड़ी मम्मी राजकुमारी देवी बीमार चल रही हैं। मधुमेह और ब्लड प्रेशर से परेशान हैं। बीते दिनों खगडिय़ा से डाक्टर ने शहरबन्नी आकर इलाज भी किया। राजकुमारी देवी ने बताया कि तबीयत बहुत ठीक नहीं रह रही है। पटना जाकर इलाज कराएंगी।




  • चिराग पासवान को बताया युवा नेता


राजकुमारी देवी ने कहा कि चिराग युवा नेता है। बिहार के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए चिराग पासवान लगातार प्रयासरत हैं। चिराग बिहार के युवाओं का पसंद है। वे पढ़ा-लिखा और अनुभवी है।

Comments

Popular posts from this blog

A Example of Hindu-Muslim Unity (VIDEO): अब अहमदाबाद में भी हिंदू का मुस्लिमों ने किया अंतिम संस्कार

Modi Government sold 2500 Crores CEL for only 200 Crore, did not even listen to ministers, MPs and Company Employees

International Award to North eastern Assam Journalist Nava Thakuria