13 Teachers honoured with Radhakrishnan award in UP

  •  13 शिक्षक राधाकृष्णन अवार्ड से सम्मानित

















प्रणवाक्षर साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक संघ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश  द्वारा  शिक्षक दिवस पर देश की 13 शिक्षिकाओं को भारतरत्न सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णनन  अवार्ड से नवाजा  गया।

सम्मान समारोह में संघ की अध्यक्ष प्रमुख साहित्यकार  डॉ. पुष्पलता (मुजफ्फरनगर) द्वारा मध्य प्रदेश भोपाल से महिला लेखक संघ की अध्यक्ष साहित्यकार  एवं पूर्व प्रवक्ता   अनिता सक्सेना, पूर्व प्रवक्ता एवं साहित्यकार  डॉ क्षमा पांडेय, हिमाचल  प्रदेश मंडी से प्रवक्ता  नीता सिंह, फरीदाबाद गुड़गांव से   प्रवक्ता डॉ नीतू सिंह, मुजफ्फरनगर से   प्रवक्ता डॉ वर्चसा सैनी, साहित्यकार   एवं पूर्व  शिक्षिका विजया गुप्ता, साहित्यकार एवं पूर्व शिक्षिका मीरा भटनागर,

 मेरठ उत्तर प्रदेश  से प्रवक्ता साहित्यकार -आलोचक  डॉ अलका वशिष्ठ, गुड़गांव हरियाणा से प्रवक्ता एवं लेखिका लता यादव,

रतलाम मध्य प्रदेश से  शिक्षिका एवं लेखिका आरती राठौर,  टोरेंटो से साहित्यकार शिक्षक कृष्णा शर्मा, बरला से प्राचार्या  अनुराधा शर्मा, दिल्ली से प्रीति रानी, आदि को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर योगिता सिंह वालिया  गाजियाबाद को भी  बेस्ट एंकर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

प्रणवाक्षर संघ समाज की विशिष्ट विभूतियों को पुरस्कृत व सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन करता रहा है। उक्त सभी सम्मान सभी विशिष्ट विभूतियों को ऑनलाइन प्रदान किए गए।


प्रणवाक्षर साहित्यिक, सांस्कृतिक,सामाजिक संघ की सचिव अधिवक्ता मीना सिंह ने सभी का आभार जताया।

Comments

Popular posts from this blog

International Award to North eastern Assam Journalist Nava Thakuria

PAGDANDI KA GANDHI

Modi Government sold 2500 Crores CEL for only 200 Crore, did not even listen to ministers, MPs and Company Employees