The dumper crushed women farmers Agitating the Tikri border Delhi three killed and some injured

  • किसान आंदोलन के टीकरी बॉर्डर पड़ाव में ट्रक ने महिला किसान आंदोलनकारियों को कुचला, तीन की मौत, दो घायल
                                               फोटो प्रतीकात्मक.


  • आंदोलन में अपनी बारी खत्म करके पंजाब जाने के लिए कर रही थी ऑटो  का इंतजार


दिल्ली में तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के टीकरी बॉर्डर पड़ाव में झज्जर बहादुरगढ़ रोड पर बाईपास के फ्लाईओवर के नीचे पंजाब की निवासी तीन किसान आंदोलनकारी महिलाओं की ट्रक से कुचले जाने से मौत हो गई। हादसे में दो महिलाएं घायल हुई हैं। सभी महिलाएं मानसा की निवासी थी।

 वीरवार 28 अक्तूबर 2021 को सुबह करीब सवा छह बजे  कुछ महिलाएं और पुरुष स्थानीय रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटो रिक्शा की इंतजार कर रहे थे। उन्हें पंजाब जाना था। डिवाइडर पर बैठी थी कि तेज गति डंपर ने रौंद दिया, इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायलों  को अस्पताल पहुंचाया। शवों को अपने कब्जे में प्राथमिक जांच कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह। चालक डंपर को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश की जा रही है। 

मृतक किसान महिलाओं में छिंदर कौर पत्नी भान सिंह उम्र 60 साल, अमरजीत कौर पत्नी हरजीत सिंह उम्र 58 वर्ष, गुरमेल कौर पत्नी भोला सिंह उम्र करीब 60 वर्ष बताई गई हैं। पंजाब के जिला मानसा के गांव खीवा दयालुवाला की निवासी ये महिलाएं झज्जर रोड फ्लाईओवर के निकट बाईपास पर थी। निर्धारित अवधि तक यहां किन आंदोलन में रहकर अपनी बारी खत्म होने के बाद पंजाब जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। वे डिवाइडर पर बैठी थी। तभी झज्जर की तरफ से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी, जिसमें उक्त तीनों की मृत्यु  हो गई। गुरमेल कौर पत्नी मेहर सिंह उम्र करीब 60 वर्ष और हरमीत कौर हादसे में घायल हो गई हैं। उन्हें पहले अस्पताल और वहां से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

International Award to North eastern Assam Journalist Nava Thakuria

PAGDANDI KA GANDHI

Modi Government sold 2500 Crores CEL for only 200 Crore, did not even listen to ministers, MPs and Company Employees