Bihar Motihari eastern Champarn News

  • आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर एसएसबी के जवानों ने किया बैंड प्रदर्शन





मोतीहारी, पू चम्पारण (बिहार) : शहर के गांधी स्मारक पार्क में एसएसबी के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बैंड प्रदर्शन का  आयोजन किया गया। 

बता दें कि एसएसबी 71 वाहिनी पिपराकोठी के जवानों  ने बैंड प्रदर्शन कर ऐसा समा बांधा मानो सभी लालकिला के गणतंत्र दिवस के परेड देख रहे हों।

बता दें कि केंद्र सरकार ने 15 अगस्त 2021 से 75 सप्ताह पहले भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्षों का जश्न शुरू किया गया है. जिसको अमृत महोत्सव नाम दिया गया है. इसका आयोजन 75 सप्ताह तक होना है.

वहीं 71 वी बटालियन डिप्टी कमांडेंट सुनील कुमार पासवान ने बताया की स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर 75 सप्ताह तक तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एसएसबी  ने इस कार्यक्रम को आयोजित किया. जिस कार्यक्रम में एसएसबी के बैंड पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई है. जो लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना को जगाती है। (अजित)

Comments

Popular posts from this blog

Uproar on Dharam Sansad, Naseerudeen shah's strong Remark

Chirag's Mother Reena Paswan : ब्राह्मण नहीं रविदासी सिख की बेटी हैं रीना पासवान

China & AMERICA : चीन-अमेरिका शीत युद्ध व उसके वैश्विक सरोकार