Bihar Motihari eastern Champarn News

  •  महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर


मोतिहारी, पू चम्पारण (बिहार): महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के बीच बुधवार को एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) हुआ। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के कुलपति प्रो.संजीव कुमार शर्मा एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति प्रो.कपिलदेव मिश्रा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया।

समझौते पर हस्ताक्षर के पश्चात महात्मा गांधी केंद्रीय विवि के कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की दोनों विश्वविद्यालय एक साथ मिलकर विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में शिक्षकों की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि शिक्षा को दुनिया भर में सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों   के रूप में देखा जा रहा है । 

इस एमओयू के आधार पर दोनों विश्वविद्यालय पीएचडी शोध एवं शैक्षणिक कार्य  में परस्पर सहयोग करेंगे तथा दोनों विश्वविद्यालय  शैक्षणिक उत्थान हेतु प्रयासरत रहेंगे । इस एमओयू के अधीन शोधार्थियों तथा शिक्षकों का आदान प्रदान भी शामिल है । 


रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति प्रो.कपिलदेव मिश्रा ने कहा कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय और एमजीसीयूबी के बीच हुए समझौते भविष्य में मिल का पत्थर साबित होंगे। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में आयोजित इस एमओयू के अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। (अजित)

Comments

Popular posts from this blog

Uproar on Dharam Sansad, Naseerudeen shah's strong Remark

Chirag's Mother Reena Paswan : ब्राह्मण नहीं रविदासी सिख की बेटी हैं रीना पासवान

China & AMERICA : चीन-अमेरिका शीत युद्ध व उसके वैश्विक सरोकार