Bihar Motihari eastern Champarn News

  • भरत-नेपाल सीमा पर तस्करी थम नहीं रही


  • एसएसबी ने तस्कर को दबोचा


मोतिहारी पू चम्पारण(बिहार):71वी वाहिनी एस एस बी सीमा चौकी नायकटोला कैंप के जवानों के द्वारा की गई कार्यवाही में एक तस्कर को सीमावर्ती ग्राम घोड़ासहन के समीप  05 गाय  को बछड़े के  साथ उस समय गिरफ्तार किया गया, जब अवैध तरीके से गायों को नेपाल से भारत तस्करी करके ला रहे थे l गिरफ्तार किये गए व्यक्ति  की पहचान लाल बाबू अंसारी उम्र 21 वर्ष पिता ईमाम मिया अंसारी के रुप में किया गया है। जो  हरपुर बलवा, कलैया, बारा, नेपाल के निवासी है l आवश्यक कागजी प्रक्रिया के पश्चात,जब्त किए गए पशुओं  को तस्कर के साथ पुलिस थाना हरपुर को सौप दिया जायेगा। तथा आगे की करवाई प्रक्रिया किया जाएगा।



  • खाद तस्करी के खिलाफ एसएसबी की लगातार कार्रवाई



मोतीहारी, पू चम्पारण (बिहार): 71वी वाहिनी एस एस बी सीमा चौकी बेलदरवामठ  कैंप के जवानों के द्वारा की गई कार्यवाही में एक तस्कर को सीमावर्ती ग्राम इनरवा के समीप  9  बोरी उर्वरक व 4 साइकिल  के साथ गिरफ्तार किया गया है l गिरफ्तार किया गए तस्कर की पहचान रामप्रवेश पासवान, उम्र 25 वर्ष, पिता सूरज पासवान , निवासी जोतपुर गमहरिया, फेटा गांव पालिका वार्ड संख्या 7, थाना कलैया , बारा , नेपाल के रूप में किया गया है l खाद तस्करी  में सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों की बहुत बड़ी भागीदारी है l आवश्यक कागजी प्रक्रिया के पश्चात,जब्त किए गए उर्वरक व साइकिल को कस्टम कार्यालय मोतिहारी को सौप दिया जायेगा । (अजित)

Comments

Popular posts from this blog

Uproar on Dharam Sansad, Naseerudeen shah's strong Remark

Chirag's Mother Reena Paswan : ब्राह्मण नहीं रविदासी सिख की बेटी हैं रीना पासवान

China & AMERICA : चीन-अमेरिका शीत युद्ध व उसके वैश्विक सरोकार