Posts

यूपी : प्रियंका गांधी पहुँची आजमगढ़

Image

दिल्ली : मीडिया केजरीवाल को भ्रमित करने की कोशिश में

Image
दिल्ली में आप सरकार तीसरी बार 16 फरवरी को शपथ लेगी, जिसकी कैबिनेट में ज्यादातर पुराने मंत्री ही शामिल होंगे। उनकी प्रचंड जीत पर मीडिया एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है कि वह भाजपा का विकल्प हो सकते हैं। केजरीवाल को दिल्ली के मतदाताओं का मान रखते हुए उनकी अच्छे से सेवा करनी चाहिए। मीडिया के बहकावे में नहीं आना चाहिए। देश में अभी मोदी को शिकस्त देने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की कोशिश की जानी चाहिए।

वीडियो : वेलेन्टाइन डे विशेष : हंसी का फव्वारा

वीडियो : हिंदू सेना नेता का बड़ा बयान

वीडियो : हमारी झाँसी

वीडियो : आने वाली नस्लों के लिए फर्ज आज ही से निभाते हैं

दिल्ली : कांग्रेस नापसंदगी से भी नीचे जा पहुंची

Image
लोकतंत्र में चुनाव के दौरान हार-जीत का सभी दल सामना करते हैं, लेकिन जिस तरह कांग्रेस दुर्दशा के दौर से गुजर रही है, ऐसा तो बहुत ही कम देखने को मिलता है। सीट मिल नहीं रही हैं, वोट फीसदी निरंतर शून्य की ओर बढ़ रहा है। कांग्रेस को अपनी रणनीति में बदलाव की जरूरत है। कांग्रेस को समझना है कि मोदी और शाह को तो जनता उनके अहंकार के कारण सबक सिखाएगी, लेकिन विकल्प कौन होगा ? जनता अब बिखरे विपक्ष को सत्ता सौंपने वाली नहीं है और कांग्रेस की गिरती साख उसको मोदी का विकल्प बनने से रोक रही है। राहुल गांधी में उम्मीद की किरण दिखती है तो उन पर कांग्रेसी ही पूरी तरह विश्वास करते नहीं दिखते हैं। प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में अभी तक कोई करिश्मा दिखा पा रही हैं, बस यह अच्छा है कि वह यूपी लक्ष्य बनाकर पूरी शिद्दत से रात दिन लगी हैं, जिससे कुछ सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद की जा रही है। फिलहाल कांग्रेस के लिए समय काफी चिंताजनक है।

दिल्ली : गार्गी कॉलेज की घटना हमारी घृणित मानसिकता व राजनीति का आईना

Image
वैदिक मंत्रों की द्रष्टा "महर्षि गार्गी" के नाम से, दिल्ली में बने "गार्गी  महिला कॉलेज" में दिनांक 6 फरवरी 2020 को जिस अभद्रता व अश्लीलता का नंगा नाच देखने को मिला,वह न केवल  अकल्पनीय है अपितु घोर निंदनीय है। ऐसी सूचना मिल रही है कि गुंडा तत्व सैकड़ों की संख्या में लड़कियों की कक्षाओं एवं उनकी पनाहगाह हॉस्टल में घुस गए तथा उन्होंने उनके प्राइवेट पार्ट्स को कलंकित किया, अश्लील हरकतें की तथा उनके सामने हस्तमैथुन कर अपनी वासना को भी दर्शाया। अशोभनीय बात यह है कि यह सभी गुंडे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पवित्र नाम को लेकर जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। हमें अफसोस होता है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी महाराज जिनका नाम लेने मात्र से अनेक दुखों का निवारण होता है, मनुष्य में पवित्रता एवं शुचिता का प्रवेश होता है तथा वातावरण में आध्यात्मिकता का वास होता है, उस नाम को लेकर कोई कैसे ऐसे कर सकता है?      पिछले कुछ वर्षों में यह देखने में आया है कि यह नारा एक राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। संविधान के मंदिर लोकसभा में एक वर्तमान सांसद ने भी कुछ दिन प...

केजरीवाल ; दिल्ली का बेटा बनने तक का सफर

Image
केजरीवाल के आगे कमल सूंघने से परहेज, हाथ को झटका दि ल्‍ली विधानसभा में मतगणना के बाद फिर आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार और अरविंद केजरीवाल का मुख्‍यमंत्री बनना तय है। आप 70 में से 62 सीटों पर बढ़त बनाई है। वहीं भाजपा को सिर्फ आठ सीटों पर बढ़त बनाई है।  आप के संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी जीत के प्रति आश्वस्त होकर दिल्ली वासियों का आभार जताया है।       दिल्ली में पूरी ताकत झोंकने बावजूद मोदी-शाह की जोड़ी कोई करिश्मा नहीं दिखा पाई। कुछ राज्यों के चुनाव में जिस तरह क्षेत्रीय दलों को जनता तरजीह दे रही है, वह स्थानीय प्रशासन को चुस्त दुरुस्त करने की  मंशा के साथ ही अधिकाधिक सहूलियत की उम्मीद करती है। दिल्ली में बिजली और पानी की उपलब्धता और सस्ता करने पर दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को पसंद किया है और तीसरी बार उनकी भारी जीत यही साबित करती है कि जनता कुछ भी कर सकती है। जनता को अब केवल नारों से बेवकूफ नहीं बनाया सकता है। सरकार उम्मीदों पर खरा उतरेगी तो बार-बार जीतेगी और नाउम्मीदी पर कांग्रेस की तरह शून्य पर भी...

नई दिल्ली : पासवान ने जुटाए एससी-एसटी के 50 सांसद

Image
लोक जनशक्ति पार्टी के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने मोदी सरकार के आरक्षण के मुद्दे पर घिरते ही संकट मोचक की भूमिका संभाल ली है। पासवान ने सदन में अपने बेटे चिराग पासवान को सरकार का बचाव करते हुए आरक्षण के समर्थन में बुलवाया और स्वयं ने अपने आवास 12 जनपथ दिल्ली में सभी राजनीतिक दलों के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सांसदों को इकट्ठा किया। उनके बुलावे पर कई मंत्रियों समेत करीब 50 सांसद जुटे। 

टाइम्स अॉफ इंडिया ने गिरिराज किशोर के निधन पर छापा आचार्य किशोर की फोटो

Image
13 वर्ष बाद फिर वही चूक .. जब वर्ष 2007 मे पद्म अवार्डो की घोषणा हुई थी, तब भी डॉ. गिरिराज किशोर के स्थान पर आचार्य गिरिराज किशोर छप गए थे और अब निधन पर एक बार फिर यही हुआ | धन्य है अंग्रेजी अखबार ...

नई दिल्ली: दलितों को आरक्षण पर सियासी जंग शुरू

Image
अ नुसूचित जाति और जनजाति को प्रमोशन में आरक्षण पर संसद में सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा भाजपा संविधान से आरक्षण को हटाना चाहती है। इसके बाद भाजपा और सरकार ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा संवेदनशील मामलों पर राजनीति करती है। दरअसल, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि राज्य सरकारें नियुक्तियों में आरक्षण देने के लिए बाध्य नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकारी नौकरियों में प्रमोशन के लिए कोटा या आरक्षण की मांग करना मौलिक अधिकार नहीं है। इस पर सरकार की ओर से राज्यसभा में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजातियों के लोगों को आरक्षण पर उच्चतम न्यायालय की व्यवस्था के मुद्दे पर उच्च स्तरीय चर्चा कर रही है। मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि मामले में भारत सरकार को कभी भी पक्षकार नहीं बनाया गया। केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ने कहा कि यह मामला पदोन्नति में आरक्षण लागू नहीं करने के उत्तराखंड सरकार के 2012 के फैसले के कारण उत्पन्न हुआ। 2012 में उत्तराखंड म...

वाराणसी : संत रविदास जयंती पर सीर गोवर्धन के संत रविदास मंदिर में पहुंचीं प्रियंका गांधी

Image
कां ग्रेस की महासचिव  प्रियंका गांधी  रविवार की दोपहर वाराणसी पहुंचीं। एयरपोर्ट से निकलकर सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में जयंती पर्व के मौके पर मत्था टेका और वहां आयोजित धार्मिक आयोजनों में शिरकत की। प्रियंका गांधी के इस दौरे को गैर राजनीतिक बताया गया है, लेकिन जगजाहिर है कि इस कार्यक्रम की तैयारी में जिस तरह पार्टी के दलित नेता पूर्व मंत्री दीपक कुमार सक्रिय दिखाई दिए, उससे साफ है कि यह कार्यक्रम पार्टी की दलित समाज में पैठ बढ़ाने की कवायद है और बसपा सुप्रीमो मायावती की ट्वीटर पर तीखी प्रतिक्रिया भी इस कवायद की मजबूती की  पुष्टि करती है। राजनीतिक जानकार भी यह मान रहे हैं कि प्रियंका गांधी जनाधार की मजबूत जड़ों को सींचने की कोशिश कर रही हैं। प्रियंका गांधी ने इस दौरान सीर में संत निरंजन दास का आशीर्वाद लेने के साथ ही लंगर और प्रसाद भी ग्रहण किया। इसके बाद दोपहर बाद वह बाबतपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस पदाधिकारियों से मुलकात के बाद नई दिल्‍ली रवाना हो गईं। प्रियंका गांधी रविदास मंदिर पहुंचीं तो प्रबंधन की तरफ से निर्मल चंद के साथ शमशेर सिंह दुल...

यूपी : साहित्यकार गिरिराज किशोर का निधन

Image
प हला गिरमिटिया के लेखक व पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार गिरिराज किशोर का रविवार नौ फरवरी 2020 की सुबह उनके यूपी में कानपुर स्थित निवास पर निधन हो गया। मूलत: मुजफ्फरनगर निवासी गिरिराज किशोर कानपुर में बस गए थे और यहां के सूटरगंज में रहते थे। वह 83 वर्ष के थे। उनके निधन से साहित्य के क्षेत्र में शोक छा गया। प्रख्यात साहित्यकार पद्मश्री गिरिराज किशोर ने अपना देह दान किया है इसलिए सोमवार की सुबह 10:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया किया। उनके परिवार में उनकी पत्नी दो बेटियां और एक बेटा है। तीन महीने पहले गिरने के कारण गिरिराज किशोर के कूल्हे में फ्रैक्चर हो गया था। जिसके बाद से वह लगातार बीमार चल रहे थे। वह हिंदी के प्रसिद्ध उपन्यासकार होने के साथ एक कथाकार, नाटककार और आलोचक भी थे। उनके सम-सामयिक विषयों पर विचारोत्तेजक निबंध विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहे। उनका उपन्यास "ढाई घर" भी बहुत लोकप्रिय हुआ। वर्ष 1991 में प्रकाशित इस कृति को 1992 में ही साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। गिरिराज किशोर का "पहला गि...

वीडियो : जीवन साथी

रविदास जयंती : शत शत नमन

Image

मध्यप्रदेश : गांधीवादी डॉ. एसएन सुब्बाराव का उज्जैन में जन्म दिन

Image
 उज्जैन में प्रमुख गांधी वादी डॉ. एसएन सुब्बाराव का जन्मदिन समारोह आयोजित कर मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से स्वामी अग्निवेश मौजूद थे। 

पटना : लोजपा की "बिहार1st" रैली 14 अप्रैल को

Image
पटना: लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने ऐलान किया है कि लोक जनशक्ति पार्टी बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को पटना में रैली आयोजित करेगी, जिसका नाम "बिहार 1st" होगा। यह रैली बिहार विधानसभा चुनाव की दिशा तय करेगी।

MODI BHAKT ! PLEASE READ THIS.

Image

कहानी : मैं एक स्मार्टफोन बन जाऊ !

Image