महिला शक्ति सम्मान-2021 गाजियाबाद उत्तरपदेश की प्रसिद्ध संस्था "प्रणवाक्षर साहित्यिक, समाजिक, सांस्कृतिक संघ "ने महिला दिवस पर आठ विशेष स्त्री शक्तियों को सम्मानित किया । संस्था की लगभग तीस वर्ष पुरानी सक्रिय विंग "संयुक्त ग्रामीण विकास समिति" गांवों में सामाजिक सेवा के कार्यक्रम करती रहती है। कोरोना में भी , समय- समय पर गरीबों को भोजन ,मास्क, साबुन ,सेनेटाइजर ,कैप ,राशन आदि वितरित करवाया , आज तक कभी कोई सरकारी लाभ सहयोग नहीं लिया यह सब वह स्वयं ही ऑर्गनाइज करती है । क्योंकि कोरोना में दर्शक आने में कतराते हैं इसलिए महिला दिवस को आठ विशेष स्त्री शक्तियों को ऑनलाइन सम्मानित किया है ।साहित्यकार डॉ वर्षा चौबे ,डॉ प्रीति खरे भोपाल से वरिष्ठ साहित्यकार हैं ।उन्हें अनेक सरकारी गैर सरकारी सम्मानों से सम्मानित किया गया है ।शैल अग्रवाल इंग्लैंड से वरिष्ठ साहित्यकार हैं ,सुषमा गजापुरे , "साहित्य सुषमा" और "बचपन "की संपादक हैं नवभारत की कॉलमि...