Sunder Lal Bahuguna ; सुंदरलाल बहुगुणा : एक स्मृति
सुंदरलाल बहुगुणा : एक स्मृति चिपको आंदोलन के नेता और वैश्विक गांधी परिवार के पितृतुल्य श्री सुन्दर लाल जी बहुगुणा 94 वर्ष की अवस्था मे आज हम सबको छोड़ कर चले गए । दिनांक 25 अक्टूबर,2020 को देहरादून में उनके आवास पर उनसे मिलने प्रमुख समाज सेवी एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता श्री राममोहन राय अपनी धर्मपत्नी और परिवार के साथ देहरादून गए थे, उसी मधुर स्मृति को संजोए श्री राम मोहन रॉय का यह लेख है। सुंदरलाल जी बहुगुणा एवं उनकी स्वनामधन्या पत्नी श्रीमती विमला देवी जी से दिनांक 25 अक्टूबर, 2020 को उनके देहरादून स्थित आवास पर मिलना ऐसे अद्भुत अविस्मरणीय सौभाग्यशाली क्षणों को संजोना है, जो हमारी मधुर स्मृति में सदा अमिट रहेंगे विश्व वंदनीय, राष्ट्र विभूति प्रसिद्ध पर्यावरणविद्, अग्रणी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पद्म विभूषण श्री सुंदरलाल जी बहुगुणा अब लगभग 94 वर्ष के हो चुके हैं। आयु की वजह से बेशक वे धीमा सुनते हैं, यादाश्त भी बहुत अच्छी नहीं है, परंतु उनकी सक्रियता एवं सजीवता इन सब पर भारी है। उनकी पत्नी श्रीमती विमला देवी जी इन तमाम कमियों ...
Comments
Post a Comment