Swami Agnivesh died : स्वामी अग्निवेश का निधन

  • स्वामी अग्निवेश का निधन


       💐💐💐💐💐💐💐💐    

            विश्व आर्य समाज , बंधुआ मुक्ति मोर्चा , वसुधैव कुटुम्बकम तथा ऐसे ही अनेक सार्वभौमिक संस्थाओं के प्रवर्तक , प्रसिद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता ,विधिवेत्ता, राजनैतिक व बौद्धिक चिंतक  हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री स्वामी अग्निवेश जी को विनम्र श्रद्धांजलि ।

      वे एक ऐसी विभूति थी जिन्होंने अपने जीवन ,दर्शन तथा ज्ञान से हजारों हजार पीड़ित लोगों को रोशनी दिखाने का काम किया ।

     अपने जीवन ज्योति को तिल -२ जला कर दलित ,उपेक्षित एवम कमजोर के जीवन को प्रकाशित किया । 

     बेज़ुबान की आवाज बन कर उन्हें दुख-दर्द में सहभागी बने ।

           पूरे विश्व मे महर्षि दयानंद सरस्वती के मिशन तथा आर्य समाज के आंदोलन को पूरी दुनियां के शिखर तक ले गए ।

     अपमान ,प्रताड़ना तथा हिंसा का भी जिन्होंने विनम्रता पूर्वक अहिंसात्मक ढंग से क्षमादान देते हुए स्वीकार किया ।

                 वे बंधु के समान सहायक ,माता-पिता की तरह परोपकारी, गुरु के समान उपकारी तथा मित्र के समान स्नेही थे ।

     ऐसे वीरवर सन्यासी स्वामी अग्निवेश के निधन पर उन्हें  श्रद्धा सुमन अर्पित करते है ।

    आज  देर शाम वे अपना नश्वर शरीर त्याग कर अनन्य में विलीन हो गए ।

       ईश्वर तेरी अद्भुत लीला ! तेरी इच्छा पूर्ण हो ।

राम मोहन राय

Comments

Popular posts from this blog

This is A Histry Mughal Empire last King Bahadur Shah Zafar बहादुर शाह जफर धूल में मिल गए लेकिन अंग्रेजों से नही मिले

Afghanistan followed by Mexico, Pakistan, India emerge dangerous for journalist in 2021

Book review : फॉर्मूला 44 की लघु कथाएं