Posts

Showing posts from April, 2021

Pak's PM imran Khan on rape : बलात्कार पर इमरान खान

Image
 बलात्कार पर इमरान खान         इस्लामी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री खान मोहम्मद इमरान खान ने गत सप्ताह राय व्यक्त की कि महिलाओं के हल्के परिधान से बलात्कारी प्रवृत्ति को बल मिलता है। सेक्स करने के लोभ को संवरण करने की इच्छा-शक्ति क्षीण हो जाती है। दिल्ली को ‘‘रेप कैपिटल‘‘ करार देकर, पाकिस्तानी वजीरे आजम ने पर्दा की वापसी को आवश्यक बताया। इस्लाम में इसीलिये बुर्का का नियम मुफीद बताया गया है। फिर पाकिस्तान तो दारूल इस्लाम है। भारत जैसा दारूल-हर्ब (शत्रु भूमि) तो है नहीं।       अपने पूर्व पति की उक्त राय पर टिप्पणी करते इमरान खां की पहली (अंग्रेज) बीबी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने खेद जताया कि इमरान अब तालिबानी होते जा रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पहले इमरान की तय मान्यता थी कि बजाये बुर्के के पुरुष की आखों पर पर्दा डाल देना चाहिये। अर्थात् पाकिस्तान में बुर्का लौटने वाला है। भारत के सेक्युलरिस्टों का इस पर क्या कहना है? इस इस्लामी रिवायत का विरोध का अर्थ है मुस्लिम वोट कट जायेंगे।       कांग्रेसियों और सोशलिस्टों को खासकर हिचक होगी? सोशलिस्टों को उनके प्रणेता राममनोहर लोहिया की बात स्मरण कराई जा

Government of village : गांव की सरकार, हुक्के की गुड़गुड़ाहट

Image
गांव की सरकार,  हुक्के की गुड़गुडाहट  पंचायत हुकुमत के लिए चुनाव की खेती में  हुक्का गुड़गुड़ाना शुरू हो गया है। बाबा-ताऊ-चाचा के कोरोना के कहर से हाथ-पाँव भी फूल रहे हैं । मोबाइल पर  मतदान की अपील ने कान पका दिए हैं।   उत्तर प्रदेश में पंचायती राज के लिए चुनाव की खेती शुरू होते ही सियासी बिसात बिछने लगी है। ग्रामीण आंचल में कोई भी अपने को कम आंकने को तैयार नहीं हैं। चौपालों पर हुक्का गुड़गुड़ाना  शुरू हो गया है। जहां भाई- भतीजे चुनावी दंगल के लिए वोटो की गिनती में मशगूल है, वहीं बाबा-चाचा-ताऊ के कोरोना के कहर से हाथ-पांव फूलते नज़र आ रहे हैं। साथ ही मोबाइल मतदान शुरू होने से मतदाताओं के कान भी पकने लगे हैं।         खैर कुछ भी हो, खाना मिलेगा-पीना मिलेगा भैया का सेहरा का है, सब कुछ मिलेगा। ग़र भूखे हैं जानवर तो सबको चारा मिलेगा, मुरझाया हुआ चेहरा भी खिलेगा। सबकी हर रूप से बल्ले-बल्ले। बहरहाल सबकी चर्चा तो निश्चित है ही। अब देखना है कि कौन अखाड़े में पटखनी देता है या यूँ ही लंगोट कसे रह जाता हैं।  हूं... कबीरा खड़ा बाजार में मांगें सबकी खैर,ना काहु से दोस्ती ना काहू से बैर! साभार: अनिल म

Dance in Darbar of king : नर्तकी का दोहा, सुधारा सबका जीवन

Image
नर्तकी का दोहा, सुधारा सबका जीवन एक पुरानी कथा जो आज भी बिल्कुल प्रासंगिक है। एक राजा को राज  करते काफी समय हो गया था। बाल भी सफ़ेद होने लगे थे। एक दिन उसने अपने दरबार में उत्सव रखा और अपने मित्र देश के राजाओं को भी सादर आमन्त्रित किया व अपने गुरुदेव को भी बुलाया।* *उत्सव को रोचक बनाने के लिए राज्य की सुप्रसिद्ध नर्तकी को भी बुलाया गया।* *राजा ने कुछ स्वर्ण मुद्रायें अपने गुरु जी को भी दी, ताकि नर्तकी के अच्छे गीत व नृत्य पर वे भी उसे पुरस्कृत कर सकें।* *सारी रात नृत्य चलता रहा। ब्रह्म मुहूर्त की बेला आई, नर्तकी ने देखा कि मेरा तबले वाला ऊँघ रहा है और तबले वाले को सावधान करना ज़रूरी है, वरना राजा का क्या भरोसा दंड दे दे।* *तो उसको जगाने के लिए नर्तकी ने एक दोहा पढ़ा -* ...✍ *"घणी गई थोड़ी रही,*  *या में पल पल जाय।*  *एक पलक के कारणे,*  *युं ना कलंक लगाय।"* ...✍ *अब इस दोहे का अलग-अलग व्यक्तियों ने अपने अनुरुप अर्थ निकाला।*  *तबले वाला सतर्क होकर बजाने लगा।*  ...✍ *जब यह दोहा गुरु जी ने सुना, तो गुरुजी ने सारी मोहरें उस नर्तकी को अर्पण कर दी।* ...✍ *दोहा सुनते ही *राजकुमारी ने

Dr. GVG krishnamurti : डॉक्टर कृष्णमूर्ति का निधन

Image
डा. कृष्णमूर्ति का निधन           पूर्व चुनाव आयुक्त, मेरे फुफेरे भाई, डा. जीवीजी कृष्णमूर्ति कल कौशांबी (गाजियाबाद) में दिवंगत हो गये। वे 86 वर्ष के थे। निर्वाचन आयोग प्रमुख टी.एन.शेषन के वे सहयोगी रहे। आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के चीराला नगर में डा. कृष्णमूर्ति नियोगी विप्र कुटुम्ब में जन्मे थे। भारतीय विधि सेवा के आला अधिकारी रहे।            प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के डा. कृष्णमूर्ति  सलाहकार थे। खासकर झारखण्ड के सांसदों के दलबदलू प्रकरण में। जब पराजित कांग्रेसी प्रत्याशी नीलम संजीव रेड्डि ने इंदिरा गांधी के नामित वीवी गिरी के राष्ट्रपति चुनाव (1969) के विरुद्ध याचिका दायर की थी तो डा. कृष्णमूर्ति ने उन्हें सर्वोच्च न्यायालय के कटघरे में स्वयं उपस्थित रहने की राय दी थी। हालांकि राज्यपाल और राष्ट्रपति को अदालती समन से संवैधानिक छूट मिलती है।  शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे को शिवसेना के संगठनात्मक निर्वाचन कराने का निर्देश डा. कृष्णमूर्ति ने दिया तो ठाकरे का उत्तर था कि ''शिवसेना में पदाधिकारी आजीवन रहते हैं। मेरे आदेश ही संविधान हैं।'' इस पर डा. कृष्णमूर्ति ने शि

Keral CPI : माकपा को चुनौती दूसरी संतप्ता से

Image
 माकपा को चुनौती दूसरी संतप्ता से !!         केरल मार्क्सवादी कम्युनिस्टों द्वारा उसके पति की हत्या से विधवा हुयी केके रमा भी अब विधानसभा का चुनाव लड़ रहीं हैं। सोनिया कांग्रेस—नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा रमा का पूर्ण समर्थन कर रहा है। वडकर (कोजिकोड जिला) से माकपा के प्रतिकार में रमा अपना विरोध मतपेटियों द्वारा व्यक्त करेंगी। मतदान अप्रैल 6 को है।         रमा की गाथा बड़ी त्रासदी और विडंबना से भरी है। उसके स्वर्गीय पति टीजी चन्द्रशेखरन माकपा के जानेमाने नेता थे। स्टूडेन्ट फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआई) के क्रियाशील अगुवा रहे थे। माकपा के वरिष्ठों में थे। मगर माकपा मुख्यमंत्री पिनरायी वियजन के आलोचक थे। एक दिन (4 मई 2012) को वह ओचिंत्यन गांव से किसी विवाह समारोह में शिरकत कर मोटरबाइक पर घर लौट रहे थे, तो करीब पन्द्रह लोगों ने उन्हें काट डाला, टुकड़े—टुकड़े कर दिये। मुकदमा चला तो बारह हत्यारों को आजीवन कारावास हुआ। इनमें चार लोग माकपा के वरिष्ठ नेता थे। इस हत्या पर टिप्पणी करते पूर्व माकपा मुख्यमंत्री और राज्य के वरिष्ठतम कम्युनिस्ट नेता वीएस अच्युतानन्दन ने आक्रोश व्यक्त किया था और घोर भ

Dr. Ambedkar ; डॉक्टर अंबेडकर : पूरे विश्व के गौरव

Image
 डॉक्टर अंबेडकर : पूरे विश्व के गौरव जिस व्यक्ति का इंग्लैंड की विश्व प्रसिद्ध ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी में फोटो लगा है वहां लिखा है हमें गर्व है कि ऐसा छात्र हमारे यूनिवर्सिटी से पढ़कर गया ।कोलम्बिया यूनिवर्सिटी में हाल ही मैं तीन सौ साल पूरे होने पर एक सर्वे किया गया कि इतने वर्षों में इस यूनिवर्सिटी  का सबसे होशियार सबसे प्रतिभाशाली छात्र  कौन रहा ।उस सर्वे में छ नाम सामने आये नंबर एक पर जिस व्यक्ति का नाम था उसकी यूनिवर्सिटी के गेट पर मूर्ति लगाई गयी जिसका अनावरण राष्ट्रपति बराक ओबामा ने किया ।उस व्यक्ति ने 20 दलित छात्रों के विदेश में पढ़ने के लिए ब्रिटिश हुकूमत से अनुरोध किया  था। के आर नारायण पूर्व राष्ट्रपति  उसी कोटे में विदेश में पढ़े और भारत के राष्ट्रपति बने ।उस व्यक्ति ने महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिलाया श्रमिकों के हितों की रक्षा की महिलाओं के हकों के लिए कानून मंत्री के पद से इस्तीफ़ा दिया ।उस जूतों में बैठकर अपनी पढाई करने वाले, तमाम जीवन अपने देश में जाति के कारण अपमान झेलने वाले  ,शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो का मूल मन्त्र देने वाले, अपनी बुद्धि आत्मविश्वास संघर्ष के ब

Umakant lakhera elected : उमाकांत लखेरा जीते, पत्रकारों में खुशी

Image
उमाकांत लखेरा जीते, पत्रकारों में खुशी वरिष्ठ पत्रकार उमाकांत लखेरा ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में जीत हासिल की। उनकी जीत पर वरिष्ठ पत्रकार एवं राज्यसभा में  नेता प्रतिपक्ष मलिकार्जुन खरगे के राजनीतिक सलाहकार अरविंद कुमार सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए इसे एक सच्चे पत्रकार की जीत बताया है।

Prerna (Video): मुस्कुराओ और खुश रहिए

Image
 

50 years of watergate conspiracy : वाटरगेट साजिश के पांच दशक

Image
 वाटरगेट साजिश के पांच दशक           वाटरेगट ? राजधानी वाशिंगटन में पोटेमेक नदी के निकटवाला स्थल। स्मृति पटल को पोछिये। दमक कर याद आ जायेगा। ठीक पचास साल पुरानी (रविवार, 18 जून 1972 की) खबर है। तब सर्वशक्तिमान अमेरिका के महाबलशाली रिचर्ड मिलहाउस निक्सन पर विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के कार्यालय में सेंधमारी के कारण महाभियोग चला था। निक्सन ने ल​ज्जा के मारे त्यागपत्र दे दिया था। जलील हुये। खलनायकी का इतिहास रचा। उस दौर में हीरो थे हमपेशेवर दो अदना रिपोर्टर—एक उन्नीस साल का तो दूसरा बीस का। तेज तर्रार थे, उभरती हुयी जवानी थी, इसीलिये निडर थे। फिर काहे का, किससे डर? उनके साहस से खोजी पत्रकारिता विश्व में कीर्ति के एवरेस्ट पर चढ़ गयी थी। मीडिया संस्थानों में भर्ती के नये रिकार्ड बन रहे थे। युवजन में सैनिक के बाद श्रमजीवी पत्रकार बनने की आकांक्षा कुलाचे भर रही थी। राष्ट्रपति को गिराने वाले इस युवाद्वय ने युगांतरकारी घटना को अंजाम दिया था। दुनिया के हम जैसे रिपोर्टरों के लिये वे सदा यादगार हैं। वाटरगेट साजिश को निर्भयता से पर्दाफाश करने वाले वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकार युगों तक आराध्य रहेंगे। अ

Samajwadi Babu Bhagwati ji : एक निखालिस समाजवादी का गाना

Image
 एक नि खालिस समाजवादी का जाना            लोहियावाद के स्तम्भ बाबू भगवती सिंह का आज (4 अप्रैल 2021) लखनऊ में निधन हो गया। निखालिस समाजवादी थे। मृत्यु पर भी परहित ही किया। देहदान कर दिया ताकि उनके अवयवों और अंगों से अपंगों का भला हो सके। संयोग है कि गत माह ही (13 मार्च 2021) को बख्शी का तालाब में उनके निवास पर मिलने गया था। सहायक अजय सिंह भदौरिया ने भेंट करायी थी।          भगवती बाबू के जन्मदिवस (26 अगस्त 2001) पर आयोजित उत्सव पर मेरा लेख प्रसारित हुआ था। मेरी पुस्तक ''मानेंगे नहीं, मारेंगे नहीं'' (प्रकाशक : अनामिका नई दिल्ली) से उद्धृत लेख नीचे प्रस्तुत है:—            *मेरे साथ भगवतीजी*              ''पांच दशक से अधिक हो गये जब बाबू भगवती सिंह जी से पहली बार मेरी भेंट हुई थी। डा. राममनोहर लोहिया के नेतृत्व में गठित (1956) सोशलिस्ट पार्टी के मुख्यालय में भगवती बाबू प्रभारी थे। लखनऊ के पानदरीबा-स्थित लीला निवास में तब पार्टी कार्यालय होता था। उन्हीं दिनों प्रजासोशलिस्ट पार्टी में विभाजन हुआ था। आचार्य जीवतराम भगवानदास कृपलानी की अध्यक्षता वाली पीएसपी ने अपने ह

Indian men & women : दांपत्य की चक्की में फंसे भारतीय स्त्री पुरुष

Image
 "दाम्पत्य की चक्की  में फंसे भारतीय  स्त्री पुरुष " पु रुष ऐसे भी हैं, जो स्त्री से बात करते हुए घबराते हैं, जो जैसी भी  मिल गई उसने जो दे दिया खा लिया। बस उसी के बच्चों  के  होकर रह जाते हैं, मित्र भी बनाते हैं तो हमेशा मर्यादा में ही रहते हैं। कुछ ऐसे हैं जो बदमाशियां तो सारी कर लेते हैं, मगर बीवी को भनक नहीं लगने देते। उसका मूर्ख बनाकर रखते हैं, वे बड़े गर्व से कहती हैं कि हमारे ये तो बड़े सीधे हैं, ऐसे नहीं हैं। उन्हें पता नहीं होता, ये तो उस्ताद हैं, वही मूर्ख है।   पुरुषों की ये तीसरी  नस्ल है, जो शादी से पहले भी इधर उधर कुछ गड़बड़ कर चुकी होती है तो उन्हें ये  आदत होती है ।फिलहाल मेरे बहुत नजदीक परिचय में  तीन स्त्रियाँ विषम परिस्थितियों से जूझ रही हैं। कारण हैं  उनके  पति  के विवाहेत्तर संबंध। एक तो कॉल गर्ल वाला है, एक का दोस्त की बीवी से रिश्ता है। दोस्त की बीमारी में उसकी मदद करने गया, उसे छोड़ बीवी की मदद ज्यादा जरूरी लगी। एक विधवा या तलाकशुदा से दूसरी शादी के चक्कर में है। दोस्त की बीवी वाला 67 वर्षीय, कॉलगर्ल वाला 60 वर्षीय और तलाकशुदा वाला 59 वर्ष

Hastinapur & Sardhana : हस्तिनापुर के दिन बहुरेंगे, सरधना का इतिहास भी होगा मजबूत

Image
  हस्तिनापुर के दिन बहुरेंगे, सरधना का इतिहास भी होगा मजबूत   महाभारत कालीन हस्तिनापुर को पर्यटन स्थल के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के इरादे प्रबल होते ही नगर सहित आसपास के लोगों की धार्मिक आस्था बढ़ने के आसार हो गए हैं । भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के अथक प्रयास से हस्तिनापुर में रेशम उद्योग की स्थापना की गई और एक साथ सैकड़ों  हवन व यज्ञ कराए गए, किंतु पांडव पत्नी कुंती पुत्रों की धर्मपत्नी पांचाल नरेश की पुत्री अग्निसेनी द्रोपदी श्रापित हस्तिनापुर को श्राप से मुक्ति के अभाव में उभार नहीं सकें।  जिसके बाद से हस्तिनापुर निरंतर अपने उद्धार की बाट जोह रहा हैं ।   प्रदेश सरकार की एक बार फिर हस्तिनापुर को उभारने की मंशा तेज हो गई है, जिसके लिए गंगा घाट के साथ पर्यटक स्थल बनाए जाने के रूप में मंसूबा तैयार किया जा रहा है ।   जहां एक ओर हस्तिनापुर के दिंन बहुरेंगे, वहीं इटली समकक्ष बेगम समरू की राजधानी वर्तमान में तहसील  सरधना चर्च नगरी भी महाभारत कालीन कुछ अंशों  के कारण महाभारत सर्किट योजना में चमकता नजर आएगा।  बताया जाता है कि जब पांच पांडव वारनावत् हालिक बरनावा के लिए प्रस्थ

Chief Justice ; अप्रिय विवादों से परे बेहतर फैसलों की उम्मीद

Image
 अप्रिय विवादों से परे बेहतर फैसलों की उम्मीद छात्र नेता और श्रमजीवी पत्रकार रह चुके 64 वर्षीय नूतलपाटि वेंकट रमण भारत के 48वें प्रधान न्यायाधीश नामित हो गए हैं। अगले माह (24 अप्रैल, 2021) यह तेलुगुभाषी विधिवेत्ता पद संभालेंगे। इनका ताजातरीन फैसला बड़ा जनवादी था। कश्मीर घाटी में इंटरनेट पर लगी पाबंदी को समाप्त करना। नागरिक स्वतंत्रता के प्रति इनकी पक्षधरता मई 1975 से ही मजबूत होती गई। वह जब 18 साल के थे, अविभाजित आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के अपने गांव पोन्नवरम में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद घर लौटे थे और पिता ने उन्हें तत्काल मामा के शहर रवाना कर दिया था। एक अतिरिक्त जोड़ी कपड़े ले जाने को कहा। दस रुपये दिए और बस में बैठा दिया। उसी शाम प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत पर आपातकाल थोपा था। जेल भराई चालू हो गई थी। किसान पिता को भनक लग गई थी कि सत्ता-विरोधी और लोकतंत्र-समर्थक पुत्र को पुलिस शीघ्र ही कैद में डाल देगी। युवा वेंकट रमण को इस बात का गिला था कि यात्रा के लिए मिले दस रुपये कम पड़ गए थे। खैर, कानून की डिग्री लेकर जीविका के लिए दो साल बहुप्रसारित तेलुगु दैनिक ईनाडु  की संपादकीय