कोरोना: प्रिंस चार्ल्स के बाद अब ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी कोरोना से संक्रमित
ब्रि टेन में प्रिंस चार्ल्स के बाद अब प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ ने यह जानकारी दी है। जानसन ने खुद इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हल्के लक्षणों के बाद उनका कोरोना वायरस टेस्ट पाजिटिव आया है और अब उन्होंने डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक मैंने 10 डाउनिंग स्ट्रीट में खुद को आइसोलेट कर लिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा है कि कोरोना के खिलाफ सरकार की लड़ाई में वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ब्रिटिश सरकार का नेतृत्व करते रहेंगे। मालूम हो कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस से 578 लोगों की मौत हो चुकी है। -------------------------------------------- जॉनसन ने खुद को किया आइसोलेट -------------------------------------------- बोरिस जॉनसन ने ट्वीट कर कहा, ‘पिछले 24 घंटे में मुझे हल्के लक्षण उभरे और टेस्ट पॉजिटिव आया है। अब मैं खुद को आइसोलेट कर रहा हूं। लेकिन ऐसे वक्त में जब हम कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं मैं वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सरकार का ने...

Comments
Post a Comment