तो कपड़ो से पहचान लो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ठीक कहा कि कपड़ो से  पहचान लो । परसो दरगाह हज़रत बू अली शाह पानीपती  में हाज़िर था । वहां होली पर्व को मनाते हुए हरे रंग की चुनड़ी ओढाई गयी । मैने उसे फेसबुक पर लगाया । एक ने कमेंट किया यह हरी चुन्नी ही क्यों ?
    कल विश्व आर्य समाज के दिल्ली सम्मेलन में अपने मित्र मनोहर मानव के आग्रह पर उनका दिया केसरिया रंग का कुर्ता पहन लिया और उसे भी पोस्ट किया तो भी एक का कमेंट था ,क्यों साहब संघी बन गए ?
     कल दिल्ली में ही जंतर मंतर पर एक कार्यक्रम प्रगतिशील लेखकों व कलाकारों का चल रहा था ।।उसे देख कर  मैं भी  सुनने के लिये वहाँ रूक गया । तभी सक्रिय मानवाधिकार कार्यकर्ता हिमांशु कुमार से उनके कई साथियो के साथ आकस्मिक मुलाकात हुई । वे भी हंसते हुए बोले क्या बात भाई साहब ,सरकार के रंग में आ गए । मैने भी जवाब दिया कि भाई फिर तो वे ठीक कहते है कि कपड़ो से पहचान लो ।
  लो जी आज परसो की हरी चुनड़ी और कल के  केसरिया कुर्ते में है ।
सभी रंग हमारे है ।.                                             साभार:राम मोहन राय

Comments

Popular posts from this blog

Corona: महामारी में पीने का साफ पानी बेहद जरूरी

Another way to end the scholarship of Dalits, only the children of illiterate will get priority in UttarPradesh