कोरेना: अंटार्कटिका जा रहे जहाज के यात्रियों को कोरोना, बीच समंदर में फंसा जहाज


कोरोना वायरस के हमले का अब एक नए क्रूज शिप पर पता चला है. ये क्रूज शिप 200 से ज्यादा लोगों को लेकर अंटार्कटिका की यात्रा पर निकला था, लेकिन अब उरुग्वे के पास समुद्र में रुका हुआ है। क्योंकि, इस जहाज पर मौजूद यात्रियों में से 60 फीसदी लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। द ग्रेग मोरटाइमर नाम का यह जाहज एक ऑस्ट्रेलियाई कंपनी अरोरा एक्स्पेडिशन का है। इस जहाज के जरिए लोग अंटार्कटिका घूमने जाते हैं। अब इस जहाज के यात्रियों को उरुग्वे के तटीय शहर मोंटेवीडियो में उतारा जा रहा है। द ग्रेग मोरटाइमर 15 मार्च को अंटार्कटिका और साउथ जॉर्जिया के लिए निकला था। इस ट्रिप का नाम रखा गया था इन शैक्लेटॉन्स फुटस्टेप्स। शैक्लेटॉन्स एक ध्रुवीय खोजकर्ता थे, जिन्होंने ब्रिटिश लोगों को पहली बार 1922 में अंटार्कटिका की यात्रा कराई थी।

Comments

Popular posts from this blog

Book review : फॉर्मूला 44 की लघु कथाएं

IJU meet concludes in Hyderabad emphasizing on journo-safety & security, PCI reform