UP Bus Politics : कांग्रेस और योगी सरकार आमने-सामने


  •  यूपी में बस  पॉलिटिक्स : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हिरासत में,  प्रियंका गांधी के निजी सचिव पर एफआईआर



आगरा से जुड़े राजस्थान बॉर्डर पर श्रमिकों से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू प्रशासन के रोकने पर धरने पर बैठ गए। लल्लू ने कहा कि  बॉर्डर पर हमारी 1000 बसें तैयार हैं, हमें जाने दीजिए।  पुलिस ने उनको व अन्य कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया।
मिडिया में रहीं विभिन्न खबरों के मुताबिक आगरा जिले में राजस्थान बॉर्डर के नजदीक यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वे फतेहपुर बॉर्डर पर फंसे मजदूरों से मिलने के पहुंचे थे। यहां उनकी पुलिस से बहस हुई। इस दौरान लल्लू ने पुलिस से कहा- बॉर्डर पर हमारी 1000 बसें तैयार हैं। हमें जाने दीजिए, ताकि प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाया सके।  सरकार केवल भाषण देने का काम कर रही है।
लल्लू यहां समर्थकों के साथ बीच सड़क धरने पर बैठ गए थे, जिसपर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

  • प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह पर  धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज 
एक हजार बसों की सूची के मामले में लखनऊ आरटीओ आरपी द्विवदी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर हजरतगंज कोतवाली में धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि, बसों की सूची की जांच में ऑटो, एंबुलेंस व बाइक के नंबर मिले। वहीं, कुछ बसों के नंबर की पुष्टि नहीं हो पाई। कुछ बसों के नंबर चोरी के वाहन होने की भी आशंका है। यह कार्रवाई मुकदमा अपराध संख्या 145/20 आईपीसी की धारा 420, 467, 468 के तहत हुई है।

  • मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने का संकल्प
यूपी कांग्रेस अजय कुमार लल्लू ने कहा- एक तरफ सरकार बसों की अनुमति देती है और दूसरी तरफ बॉर्डर पर पुलिस बसों को नोएडा-गाजियाबाद नहीं जाने दे रहीं और ना ही लिखित में कारण बता रही है। मुख्यमंत्री जी कांग्रेस पार्टी मजदूरों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस मजदूर भाइयों को ऐसे हालात में नहीं छोड़ सकती। सरकार संवेदनहीनता की सारी पराकाष्ठा पार कर चुकी है। यह सरकार नहीं चाहती कि मजदूर अपने घरों तक पहुंचे। सरकार को हम बताना चाहते हैं कि मजदूर भाइयों को उनके घरों तक अपनी बसों से पहुंचाने के लिए हम संकल्पित हैं।

  • प्रियंका का ट्विट से योगी पर निशाना 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है  कि यूपी सरकार ने हद कर दी है। अब राजनीति से परे त्रस्त और असहाय प्रवासी भाई-बहनों की मदद करने का मौका मिला तो दुनियाभर की बाधाओं को सामने रख दिया गया। योगी जी इन बसों पर आप चाहें तो भाजपा का बैनर लगवा दीजिए। अपने पोस्टर लगवा दीजिए लेकिन, हमारे सेवाभाव को मत ठुकराइए। इस राजनीतिक खिलवाड़ में तीन दिन बर्बाद हो चुके हैं। इन तीन दिनों में हमारे देशवासी सड़कों पर चलते हुए दम तोड़ रहे हैं।

  • कांग्रेस की सूची में 879 बसें निकलीं, बाकी ऑटो-थ्रीव्हीलर
अपर पुलिस आयुक्त लखनऊ पुर्णेंदु सिंह ने बताया कि यूपी सरकार की ओर से जारी सूची के मुताबिक, यूपी कांग्रेस की ओर से भेजी गई 1000 वाहनों से अधिक की लिस्ट में 879 ही बसें हैं। इनमें 31 ऑटो/थ्री व्हीलर हैं। 69 अन्य वाहन और 70 का डाटा नहीं उपलब्ध हो सका है।
  •  बसपा और सपा कहां  हैं
कोरोना लॉकडाउन के दौरान मजदूरों की दुर्दशा पर भाजपा के खिलाफ कांग्रेस प्रियंका गांधी के नेतृत्व में मोर्चा खोले हुए है, वहीं यूपी के दो मुख्य विपक्षी दल सपा बसपा नेता मुखर होकर सामने नहीं आ पा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

How TULSI profitable for health : तुलसी कैसे हो सकती है आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी...आओ जानें

Modi Government sold 2500 Crores CEL for only 200 Crore, did not even listen to ministers, MPs and Company Employees

नई दिल्ली : संसद में शीत सत्र का दूसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ा