Posts

Leopard enters village population (Video): लॉकडाउन में गांव की आबादी में घुसा तेंदुआ

Image
                                          देश में कोरोना के चलते जारी लॉकडाउन में लोग घरों में दुबके बैठे हैं, ऐसे जंगली  सन्नाटा पसरी आबादी में घुस जा रही हैं। हाल में यूपी, पंजाब, मध्यप्रदेश प्रदेश और हरियाणा के गांवों में  घुसे तेंदुए ने घंटों भीड़ को दौड़ाया। गाँव की आबादी में घुसे तेंदुए को पकड़ने में  वन विभाग की टीम को भी पसीने आ गए।                                     

AVOID SOCIAL Distancing In Lockdown : यूपी में बाहुबली पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने किया लॉकडाउन का उल्लंघन

Image
 यूपी के बुलंदशहर जनपद में पूर्व विधायक बाहुबली गुड्डू पंडित शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के सालाबाद गांव पहुँचे वहाँ पर पारिवारिक रंजिश में एक 12 साल के बच्चे की हत्या होने पर पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए पूरी भीड़ एक जगह जोड़ ली गई । यही नहीं उन्होंने इस दौरान  आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए कड़ी कार्रवाई करने को छतारी थाना इंचार्ज को भी कहा। थानाध्यक्ष ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन भी दिया, लेकिन उनको सोशल डिस्टेंसिंग और  लॉकडाउन का उल्लंघन होता कहीं नहीं दिखा। यही नहीं गुड्डू पंडित ने  एसडीएम शिकारपुर को भी पीड़ित परिवार की प्रशासन द्वारा मदद करने के लिए कहा। सालाबाद से लौटते समय दारा दौलतगढ़ में अनाज तोल केंद्र पर किसानों से भी बातचीत की। रानू पहुँचने पर गन्ना तोल केन्द्र पर गन्ना किसानों से मिले। वहां किसानों द्वारा शिकायत करने पर फोन करके गन्ना तोल करने वाले कर्मचारी को भी हड़काया। पूरे दिन गुड्डू पंडित इसी तरह घूमकर सोशल डिस्टेंसिंग को नजर अंदाज करते हुए   लॉकडाउन का उल्लंघन करते रहे, लेकिन बेहद जरूरत पर निकलने वाले आम लोगों पर लाठी चला...

Month of Ramzan (VIDEO) : मुस्लिमों से अपील

Image

Sufiyana Song (VIDEO) : बाबा कर मेहर.....

Image

MAYAWATI IN SUPPORT TO IAS OFFICER : हरियाणा में मायावती ने अपने गांव की बेटी आईएएस अफसर रानी नागर के समर्थन में खोला मोर्चा

Image
यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने गांव बादलपुर की बेटी आईएएस अफसर रानी  नागर के हो उत्पीड़न पर  आक्रोश जताते हुए एक ट्वीट किया है। इस मामले की जानकारी उनको  बसपा के बिजनौर से सांसद एवं गुर्जर नेता मलूक नागर ने दी। इसको गंभीरता से लेते हुए मायावती ने अपने ट्वीट में कहा कि   "यूपी के जिला गौतम बुद्ध नगर की मूल निवासी व हरियाणा कैडर की आईएएस-2014 अधिकारी रानी नागर द्वारा, अपने कुछ उच्च अधिकारियों पर उत्पीड़न व बहन सहित इन्हें जान को खतरे के विरोध में, अन्ततः इस्तीफा देने की जो बात कही है यह अति-गंभीर मामला है। सरकार इसका तुरन्त उचित संज्ञान ले। अनेकों शिकायतों के बावजूद उक्त महिला आईएएस अधिकारी के खिलाफ जारी अत्पीड़न मामले की उच्च स्तरीय जाँच कराकर दोषियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, यह बी.एस.पी. की हरियाणा व केन्द्र सरकार से भी माँग है।"                                        

Old is Gold Song (VIDEO): आदमी मुसाफिर है......

Image

Paswan Remembered to His Father : रामविलास पासवान ने किया अपने पिता का भावपूर्ण स्मरण

Image
 केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पिता स्व.  जामुन पासवान की पुण्यतिथि पर दिल्ली में 12, जनपथ पर पासवान के पूरे परिवार ने एकत्र होकर पुष्पांजलि अर्पित की। पासवान के साथ इस मौके पर उनके पुत्र एवं लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान, पत्नी रीमा पासवान, पुत्री और नाती व नातिन मौजूद दिखे। 

Video : व्यथा मजदूर की.......

Image

Corona. Avoid SEA Foods (VIDEO) : कई देशों में समुद्र में बहा रहे लाशें

Image

Video : सुख और दुख की मुलाकात

Corona Alert: गर्भवती के सुरक्षित प्रसव व जाँच पर न आएगी आंच

Image
प्रमुख सचिव का अलर्ट स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश आवश्यक आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की बहाली बनी रहे संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर स्तर पर बरतें सावधानी  कोविड-19 (कोरोना वायरस) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जारी लाॅकडाउन के दौरान गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व जाँच और सुरक्षित प्रसव को लेकर किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। चिकित्सा इकाइयों में आवश्यक आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल रखने को कहा गया है। इस बारे में उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के  प्रमुख सचिव  अमित मोहन प्रसाद ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों व मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से कहा है कि कोविड संक्रमित या संभावित गर्भवती की प्रसव पूर्व जाँच और प्रसव के साथ ही नवजात के देखभाल की समुचित व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। इस दौरान संक्रमण को फैलने से रोकने वाले सभी जरूरी उपाय अपनाए जाएं । कोविड रूम बनाएं प्रमुख सचिव ने जारी दिशा-निर्देश में कहा है कि सभी चिकित्सालयों में आइसोलेशन वार्ड से सटा हुआ “कोविड लेबर रूम” और जिला महिला चिकित्सालय ...

Old is Gold Song (VIDEO) : सनम तू बेवफा के नाम से मशहूर हो जाए

Image
  फिल्म :खिलौना गायिका : लता मंगेशकर  अभिनेत्री : मुमताज

Corona : भारत के राष्ट्रपति की धर्मपत्नी श्रीमती सविता कोविंद बना रहीं मास्क

Image
हमारे देश की प्रथम महिला श्रीमती सविता कोविंद जी  इस मुश्किल घड़ी में भारत की मदद करने के लिए राष्ट्रपति भवन में लगे शक्ति हाट में स्वयं फेस मास्क सिल रहीं हैं। कोरोना से जीतना है तो हम सभी को साथ मिलकर लड़ना होगा। इसी संदेश का यह चित्र इन दिनों मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

Corona Social Distancing : बच्चों से सीखें सोशल डिस्टेंसिंग

Image
बच्चे बड़ों से सीखते हैं लेकिन कभी कभी बच्चे अपनी मासूमियत में जो संदेश बड़ों को दे जाते हैं वो अनमोल होता है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कैसे करना है, ये समझाने के लिए बच्चों की ये तस्वीर एक मिसाल बनकर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। 

Blood Bank : रक्तबैंक में रक्त की कमी नहीं होने पाए

Image
  स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी रक्त-दाताओं को रक्तदान करने पर मिलेगी विशेष सर्टिफिकेट स्वैच्छिक रक्त-दाताओं को अवागमन के लिए मिलेगी पास ब्लड डोनेशन केन्द्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुपालन करने के निर्देश  को रोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार के कारण जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं भी बाधित हुई हैं, जिसमें ब्लड बैंकों के सुगम संचालन में भी बाधा आई है। इसे ध्यान में रखते हुए विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय डॉ. हर्ष वर्धन ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रालय को ब्लड बैंकों के कुशल क्रियान्वयन के संबंध में एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम व संक्रमितों व संदिग्धों सहित आमलोगों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए आवश्यक प्रबंधन किये जाने को लेकर राज्य की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उल्लेखनीय काम किया है। लेकिन इस दौरान सरकारी व गैर-सरकारी ब्लड बैंकों में पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता...

Corona Alert: यूपी में टीबी रोगियों को मिलती रहेगी जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं

Image
कोरोना अलर्ट प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने सभी सीएमओ को दिए निर्देश जिले में कोरोना की स्थिति को देखते हुए ही उठायें कदम टीबी से होने वाली जटिलताओं पर नियंत्रण जरूरी     कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए गए लाॅकडाउन के दौरान भी टीबी रोगियों के उपचार को निर्बाध रूप से जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि क्षय रोग निवारण संबंधी सुविधाओं को निरंतर जारी रखना बहुत ही जरूरी है, ताकि क्षय रोग से होने वाली जटिलताओं व मृत्यु पर नियंत्रण रखा जा सके। प्रमुख सचिव  ने  पत्र में कहा गया है कि लाॅकडाउन की स्थिति को देखते हुए सभी टीबी रोगियों को एक-एक महीने की दवा दी जाए। दवा का सेवन सुनिश्चित करने और दवा के एडवर्स ड्रग रिएक्शन पर नजर रखने के लिए निरंतर फोन कॉल/व्हाट्सएप/ वीडियो कॉल के जरिए संपर्क रखा जाए। उपचारित टीबी रोगियों का फालोअप भी किया जाए। संदिग्ध टीबी रोगियों की जांच सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जारी रखी जाए...

Sonia Gandhi VS Arnab Goswami : सोनिया गांधी पर अभद्र टिप्पणी, पत्रकार अर्णब गोस्वामी पर हमला

Image
रिपब्लिक टीवी के संपादक  अर्णब गोस्वामी ने कांग्रेस पर हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए एक वीडियो में यह आरोप लगाते हुए दावा किया कि जब वह मुंबई में ऑफिस से घर लौट रहे थे तो मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उनपर हमला किया। इस वीडियो में हमले का आरोप लगाते हुए अर्णब ने कहा, ''मैं ऑफिस से घर लौट रहा था तभी रास्ते में बाइक सवार दो गुंडों ने हमला किया। मैं अपनी कार में पत्नी के साथ था। हमलावरों ने खिड़की तोड़ने की कोशिश की। ये कांग्रेस के गुंडे थे.'' मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक़ इस मामले में दो लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। अर्णब गोस्वामी पर आरोप है कि उन्होंने अपने टीवी प्रोग्राम में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने अर्णब गोस्वामी की भाषा को लेकर सवाल उठाए हैं। सोनिया पर अर्णब की टिप्पणी अर्णब ने अपने शो में कहा था, "अगर किसी मौलवी या पादरी की इस तरह से हत्या हुई होती तो क्या मीडिया, सेक्युलर गैंग और राजनीतिक दल आज शांत होते ? अगर पादरियों की हत्या ...

UP : Dalit Students dropping exam : सरकार नहीं दे रही पूरी फीस और छात्रवृत्ति, छुटेगी गरीब दलित बच्चों की परीक्षा

Image
(प्रतीकात्मक फोटो) लॉकडाउन में उत्तर प्रदेश में विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे दलित, पिछड़े वर्ग के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के सामने नया संकट आ गया है। इन छात्रों को प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त फीस क्षतिपूर्ति राशि और छात्रवृत्ति का आधा-अधूरा भुगतान प्राप्त हो रहा है। ऐसे में छात्रों को ड्रॉपिंग (परीक्षा में नहीं बैठने देने) का खतरा सता रहा है। कई छात्रों ने बातचीत में बताया है कि  पिछले वर्ष भी छात्रों की फीस क्षतिपूर्ति राशि आधी-अधूरी और वह भी परीक्षा के कई माह बाद मिलने के कारण काफी छात्रों को उनके संबंधित शिक्षण संस्थानों ने परीक्षा में नहीं बैठने दिया था। इस बार परीक्षा से पहले फीस क्षतिपूर्त‌ि राशि मिलनी तो शुरू हो गई है, लेकिन वह 30 से 40  फीसदी कम तक मिल रही है। इसी तरह छात्रवृत्ति का भी अभी तक भुगतान बहुत कम छात्रों को मिल पाया है। इस हालात में छात्रों को फीस अदा नहीं कर पाने पर परीक्षा में नहीं बैठ पाने का खतरा नजर आने लगा है। नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप केंद्र सरकार विदेश...

HARYANA : सरकार हरियाणा में तीन मई तक नहीं खुलने देगी शराब के ठेके

Image
हरियाणा में तीन मई तक नहीं खुलेंगे शराब के ठेके, शराब तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई :उपमुख्यमंत्री  स्टॉक में कमी पाए जाने पर लाइसेंस बैन करने से पीछे नहीं हटेगी सरकार : दुष्यंत चौटाला हरियाणा  के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवाल के जवाब में दी। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल को केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक तीन मई तक कहीं भी शराब के ठेके नहीं खोले जा सकते है। आबकारी मंत्रालय भी संभाल रहे चौटाला ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार केंद्र के आदेशों की पालना करते हुए शराब के ठेके नहीं खोलेगी। उन्होंने आगे यह भी कहा कि अगर केंद्र सरकार इस फैसले में कोई बदलाव करके लागू करती है तो उसके बाद अन्य प्रदेशों को देखते हुए हरियाणा सरकार निर्णय लेगी। साथ ही उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने लॉकडाउन के दौरान शराब की अवैध तस्करी करने और उन तक शराब पहुंचाने वाले लोगों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि स्टॉक चैकिंग के दौरान अगर शराब के गोदामों व ठेकों पर शराब का स्टॉक कम मिलता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। यहां...

Corona : बचाव के उपाय जन-जन तक पहुंंचाएं

Image
मुख्य सचिव का जिलाधिकारियों को निर्देश  कोविड-19 से बचाव के उपायों का करें खूब प्रचार महामारी में स्वयं की देखभाल एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपायों को जन-जन तक पहुंचाएं शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक प्रणाली की भूमिका महत्वपूर्ण आयुर्वेद शास्त्रों में वर्णित सरल उपायों के द्वारा व्यक्ति रोग प्रतिरोधक क्षमता में कर सकता है वृद्धि उ त्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजेन्द्र कुमार तिवारी ने निर्देश दिये हैं कि कोविड-19 के संकट के दौरान स्वयं की देख-भाल एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बताये गये उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये। वर्तमान में कोविड-19 वैश्विक महामारी का प्रकोप है। इस महामारी की कोई दवा अभी तक नहीं बनी है, ऐसे में शरीर को स्वस्थ बनाये रखने में प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक प्रणाली की भूमिका महत्वपूर्ण है। मुख्य सचिव ने यह निर्देश आज समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को परिपत्र निर्गत कर दिये हैं। उन्होंने पत्र में लिखा कि आयु एवं स्वास्थ्य से जुड़ा विज्ञान होने के साथ ही आय...