Posts

Press: प्रेस काउंसिल भंग हो, मीडिया काउंसिल की स्थापना हो

Image
 प्रेस काउंसिल भंग हो, मीडिया काउंसिल की स्थापना हो नई दिल्ली : वर्किंग जर्नलिस्टस ऑफ इंडिया (संबंधित भारतीय मजदूर संघ) ने लघु एवम मध्यम समाचार पत्रों की समस्याओं को लेकर एक ऐतिहासिक वेबिनार का आयोजन किया। इसमें मुख्य माँगे :  प्रेस कौंसिल को तत्काल प्रभाव से भंग करके, उसके स्थान पर मीडिया कौंसिल की स्थापना की जाए।  प्रेस कौंसिल ऑफ इंडिया द्वारा जो समाचार पत्रों के प्रकाशकों से " लेवी " ली जा रही है, वह इस वर्ष न ली जाए  DAVP विभाग अखबार मालिकों से कोरोना कॉल के दौरान , जो मार्च से जुलाई तक के समाचार पत्रों की प्रतियां जमा करवाने के लिये कह रहा है, उस नोटिफिकेशन पर भी रोक लगाई जाए।  कोरोना कॉल के दौरान DAVP जो दो पालिसी लाया है, एक वेब की ओर दूसरी प्रिंट मीडिया की, उसपर रोक लगाई जाएगी मीडिया GST हटाई जाए इस कार्यक्रम में देश के कई सारे संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी और पत्रकार जुड़े।  इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भातीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार ने कहा कि संघर्ष के बिना समाधान नही मिलता। संघर्ष और संवाद दोनो साथ साथ चलना चाहिए। उन्होंने सुझाव ...

Journalist : दिल्ली पुलिस के खिलाफ पत्रकारों का प्रदर्शन

Image
 दिल्ली पुलिस के खिलाफ पत्रकारों का प्रदर्शन  दिल्ली। पुलिस मुख्यालय पार्लियामेंट स्ट्रीट पर पत्रकारों ने किया  दिल्ली पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन  28 जुलाई को पत्रकार  मोहम्मद यूसुफ को थानाध्यक्ष नन्द नगरी ने नन्द नगरी के इलाके में जबरन पकड़ लिया और उसकी बाइक व मीडिया कार्ड भी छीन लिया साथ साथ उसे नन्द नगरी थाने लेजाकर दुर्व्यवहार किया साथ साथ धमकी भी दी जिसकी शिकायत डीसीपी नार्थ ईस्ट को भी की गई लेकिन पुलिस द्वारा कोई भी कानूनी कार्यवाही नन्द नगरी थानाध्यक्ष के विरुद्ध नही की गई पत्रकार मोहम्मद यूसुफ को लगातार  नन्द नगरी पुलिस व उसके गुर्गो से धमकियां मिल रही थी जिसको पत्रकारों ने गंभीरता से लेते हुए प्रेस रिपोर्टर्स यूनियन के बैनर तले यूनियन अध्यक्ष श्री अजीत ठाकुर के नेतृत्व में आज दिल्ली पुलिस मुख्यालय संसद मार्ग पर धरना प्रदर्शन किया जिसमें अध्यक्ष अजीत ठाकुर , उपाध्यक्ष राजिंदर सिंह दयाल , महासचिव  मोहम्मद यूसुफ , हेमन्त शर्मा , मनोज शर्मा , सुनील , अशोक सीटू , आलम मंसूरी , बदर जहां , रहमान , कृष्णा , मुसर्रत , आकाश शर्मा , अमित , देव सिंह , इस्...

IFWJ & Ayodhya : आईडब्ल्यूजे और अयोध्या का मुद्दा

Image
IFWJ और अयोध्या का मुद्दा के. विक्रम राव आजाद भारत का तीव्रतम जनसंघर्ष (जन्मभूमि वाला) गत सप्ताह समाप्त हो गया| मगर चन्द मुजाहिदीनों के लिए यह जिहाद अभी जारी है| असद्दुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इस्लाम में मस्जिद हमेशा मस्जिद ही रहती है| यही बात हिन्द इमाम तंजीम के सदर साजिद रशीद कल बोले कि : “मंदिर तोड़कर मस्जिद फिर बनाई जाएगी|” कई मुसलमानों ने तो इस्ताम्बुल के हाजिया संग्रहालय का उदाहरण दे डाला, जो 86 वर्षों बाद गत माह फिर इबादतगाह बन गयी|  फिलवक्त विषय यह है कि विगत सात दशकों में राष्ट्रीय मीडिया के एक विशेष और वृहद् हिस्से (कथित गंगा-जमुनी वाले) की अयोध्या पर भूमिका का निदान, समीक्षा होनी चाहिए| नैतिक पत्रकारिता का यह तकाजा है| पत्रकार पक्षधर नहीं होता| परन्तु सही और गलत को जानते हुए तटस्थ भी नहीं रह सकता| मकसद यही है कि वैचारिक छिछलापन, शाब्दिक उतावलापन, सोच का सतहीपन, इतिहास के प्रति अनपढ़ गंवारपन तथा नाफखोर मीडिया व्यापारियों आदि को दुबारा मौका न मिले| इसीलिए इस दौर की पत्रकारिता के रोल को परखना आवश्यक है|  भारतीय प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष स्व. न्यायमूर्ति राजेंद्र सिंह सरकारिय...

Comedy Video : टीवी चैनल की क्लास

Image
 

Eid-ul-Adha : दिल हो ! दर्द न हो, तो ?

Image
दिल हो ! दर्द न हो, तो ? के. विक्रम राव  यह पोस्ट आज (1 अगस्त 2020) बकरीद के उपलक्ष्य पर है| मेरे जीवन की निजी घटना पर आधारित है| करीब तीन दशक पुरानी| विषय मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा है| करुणावाली भावना के मुतल्लिक| मेरा कनिष्ठ पुत्र (तीसरी पीढ़ी का श्रमजीवी पत्रकार) बालक के. विश्वदेव राव एक शाम रुआंसा होकर मेरे सामने आया| अपने दुःख का कारण उसने बताया| बंदरियाबाग (लखनऊ) में अपनी माँ के रेलवे बंगले के अहाते में वह स्कूटर चला रहा था | तभी एक गिलहरी उसके अगले पहिये के नीचे दबकर मर गई| वह बोला कि “मैंने हैंडल घुमाकर उसे बचाने की भरसक कोशिश की| नहीं हो पाया| वह कुचल गई, मैं गिर पड़ा, चोटिल हो गया|” खैर, उसकी डॉक्टर माँ ने बेटे की मरहम पट्टी कर दी | पर मैंने उसे ढांढ़स बंधाया और कहा, “ तुम्हारा दोष नहीं है| ईश्वर निर्दोष मानकर तुम्हें जरूर माफ़ कर देगा|” आत्मपरिशीलन करने पर मुझे अपने पुत्र पर नाज हुआ| कान्वेंट में पढने के बावजूद उसके दिल में दया की भावना जीवंत है| दर्द की अनुभूति है| आखिर अल्लाह का भी असली नाम तो रहीम (महादयालु) ही है| श्रीराम चन्द्र के नाम “हरण भव भय दारुणम” के प्रारंभ में भी...

Friends Day : मित्रता करण दुर्योधन

Image
आज मित्र दिवस है. जब जब यह दिन आता है या मित्रता कि बात होती है मुझे ये पंक्तियाँ याद आ जाती हैं. सचमुच, मित्रता हो तो कर्ण और दुर्योधन जैसी. देखिए जब कृष्ण ने कर्ण को बताया कि वे असल में पांडवों के भाई हैं और इसलिए कौरवों की ओर से युद्ध न करें तो कृष्ण को खरा जवाब मिला जो आज तक मित्रता की अनोखी मिसाल है. हम आप भी अपनी मित्रता को ज़रा परखें— "सच है मेरी है आस उसे, मुझ पर अटूट विश्वास उसे  हाँ सच है मेरे ही बल पर, ठाना है उसने महासमर  पर मैं कैसा पापी हूँगा? दुर्योधन को धोखा दूँगा?  "रह साथ सदा खेला खाया, सौभाग्य-सुयश उससे पाया  अब जब विपत्ति आने को है, घनघोर प्रलय छाने को है  तज उसे भाग यदि जाऊंगा, कायर, कृतघ्न कहलाऊँगा  "कोई भी कहीं न चूकेगा, सारा जग मुझ पर थूकेगा  तप त्याग शील, जप योग दान, मेरे होंगे मिट्टी समान  लोभी लालची कहाऊँगा किसको क्या मुख दिखलाऊँगा? "मैत्री की बड़ी सुखद छाया, शीतल हो जाती है काया, धिक्कार-योग्य होगा वह नर, जो पाकर भी ऐसा तरुवर, हो अलग खड़ा कटवाता है, खुद आप नहीं कट जाता है. "जिस नर की बाह गही मैने, जिस तरु की छाँह गहि मै...

Priyanka Gandhi #Video : प्रियंका गांधी ने सीपीडब्ल्यूडी को सौंपा आवास

Image

Ayodhya : अयोध्या तो सजी ! लव के लाहौर का क्या ?

Image
अयोध्या तो सजी ! लव के लाहौर का क्या ? के. विक्रम राव लाहौर के नौलखा बाजार में श्रीशहीदी गुरुद्वारा स्थान को मस्जिद बनाया जा रहा है| कांग्रेसी मुख्यमंत्री कप्तान अमरिंदर सिंह तथा अकालीदल विपक्ष के नेता सुखबीर सिंह बादल की अपील पर भाजपायी विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस्लामी पकिस्तान के उच्चायुक्त से नई दिल्ली में गत मंगलवार (28 जुलाई) को इस ज्यादती पर आक्रोश व्यक्त कर दिया है|  लाहौर के इसी इलाके में चौथे मुग़ल बादशाह नूरुद्दीन जहांगीर ने पांचवे सिख गुरु अर्जुन देव को मार डाला था| कारण था कि इस शहीद ने गुरुग्रंथ साहिब को छोड़कर कुरआन पढने से इनकार कर दिया था| जिस गुरुद्वारे पर चाँदसितारा का परचम लहराया जा रहा है, उसी स्थल पर 25-वर्षीय भाई तारु सिंह जी को लाहौर के मुग़ल सूबेदार जकारिया खान ने शहीद किया था| तारु सिंह ने केश कटाने ने इनकार कर दिया तो उनके सर के बाल खाल समेत उखाड़े गए थे| पहले तो नाई को बुलवाया, फिर लोहार को| उसने आरी का उपयोग किया था| फिर भी तारु सिंह ने लाइलाही इल अल्लाह नहीं उच्चारा| इस संधू –जाट सिख पर लघु फिल्म भी बनी| कवीन्द्र रवीन्द्र नाथ टैगोर ने इनकी श्रद्धांजलि में...

DALAI LAMA : भारत ने दुनिया को ज्ञान विज्ञान और आध्यात्म का सन्देश

Image
भारत ने दुनिया को दिया ज्ञान विज्ञान और आध्यात्म का सन्देश : दलाई लामा तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु परम पावन दलाई लामा जी द्वारा आज विभिन्न लॉ  विश्वविद्यालयों एवं कानूनी संस्थाओं के 17 प्रज्ञावान   जिज्ञासओं को आज के विश्व की समस्याओं के उत्तर विषय पर संबोधित करते हुए कहा  कि भारत एक ऐसा देश है कि जिसने पूरे विश्व को ज्ञान- विज्ञान और आध्यात्म का संदेश दिया। भगवान बुद्ध ने लगभग 2500 वर्ष पूर्व बोधित्व की प्राप्ति के पश्चात स्पष्ट रूप से कहा कि उनके मत को कोई भी आस्था के आधार पर स्वीकार न करें, अपितु तर्क  के आधार पर उसकी जांच और प्रयोग करें, तभी उसे माने। हमारे देश में दो तरह के वैश्विक विचार रहे हैं। एक नालंदा और दूसरा संस्कृत विचार। नालंदा पक्ष के अनेक आचार्यों ने बुद्ध धर्म की समालोचना एवं समीक्षा की और वहीं के आचार्य नागार्जुन ने भगवान बुद्ध के शिष्य होने के बावजूद भी उनके ही कई विचारों को तर्क के आधार पर नकार दिया। पाली एवं अन्य भाषा के ग्रंथों का संस्कृत में अनुवाद करके 300 से भी अधिक संकलन तैयार किए गए। जिससे यह साबित होता है कि ज्ञान की प्राप्ति के लिए हर ...

L.K.ADWANI : अब चले हज पर आडवाणी जी

Image
अब चले हज पर आडवाणीजी  के. विक्रम राव राम जन्मभूमि मुक्ति संग्राम के लिए गठित कारसेवकों की सेना के सिपाहसालारे-आजम श्री लालचन्द किशिनचन्द आडवाणी ने बाबरी ढांचे के ध्वंस करने पर चले मुकदमें में अपना बयान लखनऊ के विशेष सीबीआई अदालत में (24 जुलाई 2020) दर्ज करा दिया | आडवाणी ने जज को बताया कि कांग्रेस सरकार ने उन्हें फंसाया है| गवाह झूठे हैं| कैसेट से छेड़छाड़ हुई है| फोटोग्राफ फर्जी हैं| पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है| आडवाणी का दावा था कि वे एकदम निर्दोष हैं| (25 जुलाई 2020, इकनोमिक टाइम्स). अर्थात यह सारा रूपक, बल्कि प्रहसन, यही एहसास कराता है कि बधिक अब निरामिष हो गया है|   तो प्रश्न है कि फिर उन्तीस वर्षों से “मंदिर वहीँ बनायेंगे” का मन्त्र क्यों वे अलाप रहे थे ?  भाजपा चुनाव घोषणापत्र में क्या वोटरों को रामलला के नाम पर झांसा दिया जा रहा था?  अगर ढांचा नेस्तनाबूद नहीं करना था तो फिर 1991 में सोमनाथ से चलकर सरयू तट पर कारसेवकों का बलिदान क्यों कराया?  दिसंबर 6, 1992, को ढांचा दरकाते हुए भाजपायी सदस्यों से आडवाणी जी स्पष्ट कह देते कि उनका लक्ष्य अलग है| हालाँकि...

Fanishwar Nath Renu : साहित्यकार सरहद की कैद में कर्मों ?

Image
साहित्यकार सरहद की कैद में क्यों ? के. विक्रम राव  फणीश्वरनाथ रेणु की जन्मशती शुरू हुए चार माह (4 मार्च से) बीत गए| एक तिहाई काल तो गुजर गया| कोरोना का बहाना मिल गया| फिर भी हिंदी भूभाग में, खासकर दोआबा में, कोई तेज साहित्यिक स्पंदन अथवा हलचल न दिखी, न सुनाई दी| मानों वे मुगलसराय (अब डीडीयू जंक्शन) के पूरब तक ही बांध दिए गए हों| वहां भी बस अररिया से पूर्णिया तक के साठ किलोमीटर के दायरे में ही| हालाँकि हिंदी-धरा तो काफी व्यापक है| अर्थात, अगर “भारत यायावर” जी, डॉ. रामबचन राय और पूर्व विधायक प्रेमकुमार मणि को छोड़ दें, तो अन्य नाम खोजने पड़ेंगे|  सवाल यही कि नदीतट तक ही हिंदी सीमित क्यों ? वह संगम तट  से सागर तट तक है| क्योंकि डॉ. धर्मवीर भारती बांद्रा तक पहुंचे थे| भला हुआ कि अपनी संतानों के कारण अमृतलाल नागर चौक तथा भगवती चरण वर्मा “चित्रलेखा” बिल्डिंग (महानगर) तक कैद नहीं रहे| उनका व्यक्तित्व देशव्यापी रहा| फणीश्वरनाथ रेणुजी को साहित्य से हटकर भी आम भारतीय जानता है| विशेषकर हम जेपी के लोग रेणु को तानाशाही से लड़े धनुर्धर के रूप में देख चुके हैं| जो पीढ़ी गुजर गई, उसने  ...

Help to poor(Video ) : किसी दर्दमंद के काम आ

Image

P.V. Narasimha Rao : एक बार फिर नरसिम्हा राव

Image
एक बार फिर नरसिम्हा राव के. विक्रम राव राष्ट्रीय मीडिया में  (25 जुलाई 2020) सुर्खी है कि “अंततः मां-बेटे ने पी.वी. नरसिम्हा राव की आर्थिक उपलब्धियों की प्रशंसा की। ” इस प्रधानमंत्री की मौत के सोलह साल बाद ही सही, कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष (सोनिया गाँधी) और निवर्तमान अध्यक्ष (राहुल गाँधी) को अपनी पार्टी के पुराने मुखिया रहे इस प्रथम दक्षिण भारतीय प्रधानमंत्री की याद तो आयी। उनके गृहराज्य तेलंगाना में नरसिम्हा राव का वर्षपर्यंत जन्मशती समारोह (28 जून 2020) मनाया जा रहा है। मगर कल 29वीं वर्षगांठ थी, जब नरसिम्हा राव के वित्तमंत्री सरदार मनमोहन सिंह का क्रांतिकारी, सुधारवादी आर्थिक बजट (24 जुलाई 1991) पेश हुआ था। उस वक्त भारत विश्व में दिवालिया घोषित हो जाता। विदेशी मुद्रा भण्डार रसातल पर पहुँच गया था। उनके पूर्व वाले प्रधानमंत्री ठाकुर चंद्रशेखर सिंह के वित्तमंत्री बिहार वाले (बाद में झारखंडी) यशवंत सिन्हा ने भारतीय स्वर्ण भण्डार को लन्दन की गलियों में नीलाम कर दिया था, ताकि पेट्रोल खरीद सकें। सरकार के भीख का कटोरा यूरोप में घूम रहा था।  इसी परिवेश में नरसिम्हा राव के नाती एन.व...

Narayan on Earth उपन्यास : पृथ्वी पर नारायण-6

Image

Narayan on Earth उपन्यास : पृथ्वी पर नारायण -7

Image