Posts

West Bangal : ममता दीदी का "खेला" चालू छे !

Image
 ममता दीदी का ''खेला'' चालू छे !*          भारतीय गणराज्य से बंगभूमि के ​''मुक्ति'' का संघर्ष विप्र—विदुषी ममता बंधोपाध्याय ने तेज कर दिया है। यूं भी ''आमी बांग्ला'' बनाम ''तू​मि बाहरी'' के नारे पर उनकी तृणमूल कांग्रेस पार्टी विधानसभा का चुनाव गत माह लड़ी थी। अत: अब अपने अधूरे एजेण्डे को अंजाम देने में प्राणपण से वे जुट गयीं हैं।          सारे मसले से जुड़े चन्द तथ्यों का उल्लेख पहले हो जाये। भले ही सोनिया—कांग्रेस तथा अन्य दल आज भाजपा के विरुद्ध लामबंद हो जाये, पर याद रहे कि यही कांग्रेस पार्टी थी जिसने 2011 में विधानसभा के निर्वाचन में कुख्यात नारद चिट फण्ड घोटाले पर ममता बनर्जी को घेरा था। तब कोलकाता हाईकोर्ट में सोनिया—कांग्रेस ने याचिका दाखिल की थी कि ममता के खिलाफ भ्रष्टाचार के इल्जाम में सीबीआई द्वारा जांच के आदेश पारित करें। उस वक्त मार्क्सवादी तथा अन्य वामपंथी पार्टियां भी कांग्रेस के सुर में सुर मिला रहीं थीं। यह दिलचस्प बात दीगर है कि इन दोनों आलोचक पार्टियों का एक भी विधायक, सात दशकों में पहली बार, गत माह जीता ...

Malerkotla : मालेरकोटला पर विवाद ?, क्या है कारण ?

Image
 मालेरकोटला पर विवाद ?,  क्या है कारण  ?         दो राज्यों (पंजाब और उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्रियों में विवादग्रस्त बयानबाजी (15 मई 2021) हुयी। नतीजन पंजाब की एक शांत, सशुप्त नगरी सुखियों में आ गयीं। संपादकजन भी खोजने लगे कि आखिर यह मालेरकोटला है क्या बला ? इस नगरी पर कांग्रेसी नेता कप्तान अमरेन्द्र सिंह और भाजपायी पुरोधा योगी आदित्यनाथ जी टकरा गये। यह संगरुर जनपद का एक कस्बा था। ईद के पर्व (14 मई 2021) पर मुख्यमंत्री कप्तान अमरेन्द्र सिंह ने उसे पंजाब का तेइसवां जिला बना दिया। यह सीमावर्ती मुस्लिम—बहुल जनपद है। मुसलमानों को त्यौहारी दे दी कांग्रेस शासन ने। इस पर योगीजी ने संविधान का सवाल उठाया कि मजहब के आधार पर जिला निर्मित करना फिरकापरस्ती है। यह पंथनिरपेक्ष संविधान की भावना के प्रतिकूल है। तो अमरेन्द्र सिंह ने हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए जवाब दिया कि भाजपा विभाजक नीति अपनाती है। योगीजी ने कांग्रेस द्वारा तुष्टिकरण की इसे नयी हरकत बताया। केरल की कम्युनिस्ट सरकार ने भी मल्लपुरम नाम मुस्लिम जिला बनाया था। तब कांग्रेस द्वारा आलोचना हुयी थी।   ...

Chirag Paswan: चिराग पासवान की तबीयत बिगड़ी

Image
चिराग की हालत बिगड़ी   लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान की भी कोरोना से तबीयत बिगड़ गई है।  वह होम आइसोलेट हैं और चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।

ISRAEL : इजराइल से यारी पर खौफ इतना क्यों ?

Image
इस्राइल से यारी पर खौफ इतना क्यों ?          अरब आतंकी गिरोह ''हरकत—अल—मुक्वाम—अल—इस्लामी'' (हमास) के राकेट के हमले से गाजा सीमावर्ती इलाके में सेवारत नर्स 32—वर्षीया सौम्या की परसों रात (11 मई 2021) मृत्यु हो गयी। अगले ही दिन विश्व नर्स दिवस था। उसकी अस्सी—वर्षीया यहूदी मरीज भी बुरी तरह घायल हो गयी। आक्रमण के वक्त सौम्या अपने नौ—वर्षीय पुत्र के हालचाल फोन पर अपने पति संतोष से ले रही थी। पति ने विस्फोट सुना और फोन खामोश हो गया। पांच हजार किलोमीटर दूर केरल के हरित जिले इदुक्की के ग्राम कीरीथाडु में अपने कुटुम्ब को छोड़कर सौम्या जीविका हेतु इस्राइल नौ साल पूर्व आयी थी। हालांकि इदुक्की के कांग्रेसी सांसद एएम कुरियाकोस को विदेश राज्य मंत्री तथा केरल भाजपा अध्यक्ष वी. मुरलीधरन ने सौम्या के शव को भारत शीघ्र लाने की सूचना दी है।          मंथन का मुद्दा यहां यह है कि इस्लामी आतंक से विश्व कब तक संतप्त रहेगा? इस्राइल से भारत के रिश्ते पांच दशकों से कटे रहे। कारण बस इतना था कि यहूदी गणराज्य से नातेदारी जो भी भारतीय पार्टी करती है हिन्दुस्तानी मुसल...

Poetry Video: दिन वो भी क्या थे (काव्य वीडियो)

Image
 

Globally over 1300 journalists succumb to Covid-19, India loses 40 in last 10 days

Image
  Globally over 1300 journalists succumb to Covid-19, India loses 40 in last 10 days Geneva/Guwahati: The Covid-19 pandemic continues to kill working journalists around the world, where the global tally reaches at least 1302 victims in 76 countries till 11 May 2021. Brazil with 191 journo-casualties because of novel corona virus infection aggravated ailments still tops the list of victims among journalists narrowly followed by India (171 dead). In the south Asian country, at least 40 journalists died of Covid-19 complications in the last 10 days. According to Press Emblem Campaign (PEC), the Switzerland based media rights & safety body, Peru follows India with 140 media-casualties and Mexico with 109. Below the hundred mark, Colombia lost 57 journalists due to the pandemic, followed by Italy (55), Bangladesh (52), USA, Ecuador (48 each), United Kingdom (28), Dominican Republic (27), Pakistan (26), Turkey (25), Argentina (23), etc. Since March 2020, the PEC started a corona-tick...

Sonia Gandhi; सोनिया ! और कितने दिन ?

Image
 सोनिया ! और कितने दिन ?         वामपंथी, सोनिया—प्रशंसक अंग्रेजी दैनिक ''दि हिन्दू'' में आज (12 मई 2021) कार्टूनिस्ट सुरेन्द्र ने एक चित्र रेखांकित किया है। कांग्रेस कार्य समिति की (10 मई) हुयी बैठक की बाबत है। म्यूजिकल चेयर का खेल चल रहा है। भोंपू पर रिकार्ड बज रहा है। गोलाई के भीतर बस एक ही कुर्सी रखी है। उस पर अंकित है पार्टी (कांग्रेस) मुखिया। केवल राहुल गांधी रेस लगाते हांफ रहे हैं। हरीफ कोई भी नहीं है। इसके मायने इतने स्पष्ट हैं कि व्याख्या अनावश्यक है।          खबर भी साया हुयी थी कि कांग्रेस का अध्यक्षीय निर्वाचन तीसरी दफा टाल दिया गया। सफाई में सोनिया गांधी ने बताया कि जून माह के अंतिम सप्ताह में होगा। कारण?  कोरोना का प्रकोप है! अर्थात सोनिया पदासीन रहेंगी जब तक कोरोना रहेगा।          दो साल हुये नरेन्द्र मोदी की लोकसभा मतदान में धुआंधार जीत के। परिणाम में राहुल गांधी ने पश्चाताप में अध्यक्षपद तजा था। गमगीन होकर ननिहाल (इटली) चले गये थे। बेटे की उत्तराधिकारी मां बन गयी। उसके पहले भी रहीं थीं। अदला...

Lockdowan (poetry) Video : हंसी के गोल गप्पे (हास्य कवि)

Image
 हंसी के गोल गप्पे (हास्य कवि)

Mahatma Gandhi : गांधी जी की अंतिम इच्छा खारिज ही रही !!

Image
गांधीजी की अंतिम इच्छा खारिज ही रही !!         महात्मा गांधी के आखिरी निजी सचिव (महादेव देसाई के निधन के बाद) रहे वेंकटरामन कल्याणम की 99 वर्ष की आयु में गत मंगलवार (4 मई 2021) को चेन्नई में मृत्यु हो गयी। इससे बापू की बहुचर्चित वसीयत फिर सार्वजनिक विमर्श में आ गयी। गांधीजी ने 73 वर्ष पूर्व (29 जनवरी 1948) को एक दस्तावेजी बयान कल्याणम द्वारा टंकित कराया था। इसमें सुझाया था कि 63—वर्षीय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को भंग कर लोक सेवा संघ के नाम से गठित किया जाये। वह दलगत राजनीति से परे जनकल्याण का माध्यम बने। यह बयान जवाहरलाल नेहरु तथा सरदार वल्लभभाई पटेल को अगले दिन देकर कांग्रेस के सम्मेलन में अनुमोदन हेतु पेश करना तथा क्रियान्वित करना था। सचिव प्यारे लाल जी को दायित्व सौंपा गया था कि वे इस दस्तावेज को प्रसारित करेंगे। मगर हत्यारे नाथूराम गोडसे की गोली ने राष्ट्रहित के इस प्रारुप को ही मिटा दिया। कांग्रेस पार्टी चुनावी सियासत के दलदल में धंसती रही। भ्रष्टाचार के उन्मूलन के लक्ष्य के लिये रचित बापू की कार्य योजना की भ्रूणावस्था में ही हत्या हो गयी। नेहरु डेढ़ दशक तक प्र...

Reservration in India : आरक्षण अनंत है ! हरि कथा की भांति !!

Image
आरक्षण अनंत है ! हरिकथा की भांति !!          उच्चतम न्यायालय ने अपने आज के निर्णय द्वारा जातिबध्द शोषण को कमजोर कर दिया। मराठों को पक्षपातपूर्ण आरक्षण देने वाले महाराष्ट्र सरकार के कानून को अवैध करार दिया। शिव सैनिक मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को दुविधा में डाल दिया। अब आरक्षण की आड़ में राजकोष की अंधाधुंध लूट में कुछ कमी आयेगी। गुण, अर्हता, क्षमता, नैपुण्य तथा पात्रता तो क्षत—विक्षत हो ही गयी थी। हालांकि महाराष्ट्र का यह कानून रचा था महाराष्ट्र के विदर्भवासी ऋगवेदी ब्राह्मण पूर्व भाजपायी मुख्यमंत्री देवेन्द्र गंगाधर फडनवीस ने। कोर्ट का निर्णय था कि ठाकरे सरकार सिद्ध नहीं कर पायी कि सामाजिक तथा आर्थिक रुप से मराठे पिछड़े हैं। यह भी कहा कि पचास प्रतिशत आरक्षण के अर्थ हैं कि समाज के वर्गों को समानता नहीं, वरन जाति के आधार पर लाभ दिया जा रहा है। इस फैसले से अब दबंगों और जातिवादी माफियाओं की ताकत घटेगी।          यूं आरक्षण नीति भारत के स्वाधीन होने के दिन से ही घालमेलवाली रही। डा. राममनोहर लोहिया ने जब नारा दिया था कि ''सोशलिस्टों ने बांधी गांठ,...

Chaudhry Ajit Singh : चौधरी साहब का खूब मिला प्यार : हरपाल पंवार

Image
 चौधरी साहब का खूब मिला प्यार  पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ किसान नेता आदरणीय चौधरी अजीत सिंह जी का आज निधन हो गया। मेरा और चौधरी अजीत सिंह जी का जुड़ाव सन 1983 से था, जब में आदरणीय चौधरी चरण सिंह जी के सानिध्य में काम करता था और अखिल भारतीय किसान कामगार सम्मेलन का राष्ट्रीय महामंत्री था। तभी से लगातार चौधरी अजीत सिंह जी के सम्पर्क में रहा। आदरणीय चौधरी चरण सिंह जी के बीमार पड़ने के बाद चौधरी अजीत सिंह जी ने पार्टी की ज़िम्मेदारी सम्भाली और हम सभी उस समय के चौधरी चरण सिंह जी के सिपाही, अजीत सिंह जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले।  मुझे हमेशा चौधरी अजीत सिंह जी का प्यार और साथ मिला और उन्ही के आशीर्वाद से 1989 और 1991 में कैराना से लोकसभा सांसद बनने का मौक़ा मिला। देश के कद्दावर नेता चौधरी अजीत सिंह जी सार्वजनिक जीवन में हमेशा जनता और जमीन से जुड़े रहे और साथ ही किसानों व मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष भी करते रहे। किसानों के लिए उनका संघर्ष व खेतिहर के लिए विशेष योगदान देश सदैव याद रखेगा।  शोकाकुल परिवार और समर्थकों के प्रत...

Journalist Arvind Kumar Singh : संसदीय पत्रकारिता के विरल हस्ताक्षर अरविंद कुमार सिंह

Image
 

Mamta Didi in West Bengal: ममता ने मारा गोल, फाउल करके

Image
 ममता ने मारा गोल, फाउल करके          पश्चिम बंगाल विधानसभा में कल रात्रि (2 मई 2021) संपन्न हुये मतदान के सिलसिले में कई पहलू उभरते है, कई वाजिब प्रश्न उठते हैं। इन पर राष्ट्र को गौर करना पड़ेगा यदि देश का फिर एक और विभाजन नहीं होने देना है तो। अगर सेक्युलर तथा उदार गणतंत्र संजोये रखना है तो। अर्थात् मजहब का सियासत में घालमेल रोकना है तो।          इसी परिवेश में ममता बनर्जी के चुनाव प्रबंधक प्रशान्त किशोर की उक्ति के भिन्न अभिप्रायों को समझना होगा। वे बोले : ''भाजपा के जय श्रीराम के जवाब में चण्डीपाठ हमारा नारा था।'' अर्थात् हिन्दू वोट हेतु ममता को बधोपाध्याय (बनर्जी का संस्कृत) बनना पड़ा। अपना विप्र वर्ण प्रचारित करना था। गोत्र शाण्डिल्य को उच्चारित करना था। इसी श्रृंखला में नंदीग्राम में शिवालय जाना लाजिमी था। यहीं ममता पर भाजपा के कथित अराजक तत्वों ने उनकी कार का दरवाजा झटके से मारा था। उससे मुख्यमंत्री के टांग और नितम्ब पर चोट लगी थी। हड्डी घायल हो गयी थी। परिणाम स्वरुप ममता के बायें टांग पर प्लास्टर चढ़ाया गया। पहियेदार गाड़ी ...

Pak's PM imran Khan on rape : बलात्कार पर इमरान खान

Image
 बलात्कार पर इमरान खान         इस्लामी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री खान मोहम्मद इमरान खान ने गत सप्ताह राय व्यक्त की कि महिलाओं के हल्के परिधान से बलात्कारी प्रवृत्ति को बल मिलता है। सेक्स करने के लोभ को संवरण करने की इच्छा-शक्ति क्षीण हो जाती है। दिल्ली को ‘‘रेप कैपिटल‘‘ करार देकर, पाकिस्तानी वजीरे आजम ने पर्दा की वापसी को आवश्यक बताया। इस्लाम में इसीलिये बुर्का का नियम मुफीद बताया गया है। फिर पाकिस्तान तो दारूल इस्लाम है। भारत जैसा दारूल-हर्ब (शत्रु भूमि) तो है नहीं।       अपने पूर्व पति की उक्त राय पर टिप्पणी करते इमरान खां की पहली (अंग्रेज) बीबी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने खेद जताया कि इमरान अब तालिबानी होते जा रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पहले इमरान की तय मान्यता थी कि बजाये बुर्के के पुरुष की आखों पर पर्दा डाल देना चाहिये। अर्थात् पाकिस्तान में बुर्का लौटने वाला है। भारत के सेक्युलरिस्टों का इस पर क्या कहना है? इस इस्लामी रिवायत का विरोध का अर्थ है मुस्लिम वोट कट जायेंगे।       कांग्रेसियों और सोशलिस्टों को खासकर हिचक होगी? सोशलिस्टो...

Government of village : गांव की सरकार, हुक्के की गुड़गुड़ाहट

Image
गांव की सरकार,  हुक्के की गुड़गुडाहट  पंचायत हुकुमत के लिए चुनाव की खेती में  हुक्का गुड़गुड़ाना शुरू हो गया है। बाबा-ताऊ-चाचा के कोरोना के कहर से हाथ-पाँव भी फूल रहे हैं । मोबाइल पर  मतदान की अपील ने कान पका दिए हैं।   उत्तर प्रदेश में पंचायती राज के लिए चुनाव की खेती शुरू होते ही सियासी बिसात बिछने लगी है। ग्रामीण आंचल में कोई भी अपने को कम आंकने को तैयार नहीं हैं। चौपालों पर हुक्का गुड़गुड़ाना  शुरू हो गया है। जहां भाई- भतीजे चुनावी दंगल के लिए वोटो की गिनती में मशगूल है, वहीं बाबा-चाचा-ताऊ के कोरोना के कहर से हाथ-पांव फूलते नज़र आ रहे हैं। साथ ही मोबाइल मतदान शुरू होने से मतदाताओं के कान भी पकने लगे हैं।         खैर कुछ भी हो, खाना मिलेगा-पीना मिलेगा भैया का सेहरा का है, सब कुछ मिलेगा। ग़र भूखे हैं जानवर तो सबको चारा मिलेगा, मुरझाया हुआ चेहरा भी खिलेगा। सबकी हर रूप से बल्ले-बल्ले। बहरहाल सबकी चर्चा तो निश्चित है ही। अब देखना है कि कौन अखाड़े में पटखनी देता है या यूँ ही लंगोट कसे रह जाता हैं।  हूं... कबीरा खड़ा बाजार में...

Dance in Darbar of king : नर्तकी का दोहा, सुधारा सबका जीवन

Image
नर्तकी का दोहा, सुधारा सबका जीवन एक पुरानी कथा जो आज भी बिल्कुल प्रासंगिक है। एक राजा को राज  करते काफी समय हो गया था। बाल भी सफ़ेद होने लगे थे। एक दिन उसने अपने दरबार में उत्सव रखा और अपने मित्र देश के राजाओं को भी सादर आमन्त्रित किया व अपने गुरुदेव को भी बुलाया।* *उत्सव को रोचक बनाने के लिए राज्य की सुप्रसिद्ध नर्तकी को भी बुलाया गया।* *राजा ने कुछ स्वर्ण मुद्रायें अपने गुरु जी को भी दी, ताकि नर्तकी के अच्छे गीत व नृत्य पर वे भी उसे पुरस्कृत कर सकें।* *सारी रात नृत्य चलता रहा। ब्रह्म मुहूर्त की बेला आई, नर्तकी ने देखा कि मेरा तबले वाला ऊँघ रहा है और तबले वाले को सावधान करना ज़रूरी है, वरना राजा का क्या भरोसा दंड दे दे।* *तो उसको जगाने के लिए नर्तकी ने एक दोहा पढ़ा -* ...✍ *"घणी गई थोड़ी रही,*  *या में पल पल जाय।*  *एक पलक के कारणे,*  *युं ना कलंक लगाय।"* ...✍ *अब इस दोहे का अलग-अलग व्यक्तियों ने अपने अनुरुप अर्थ निकाला।*  *तबले वाला सतर्क होकर बजाने लगा।*  ...✍ *जब यह दोहा गुरु जी ने सुना, तो गुरुजी ने सारी मोहरें उस नर्तकी को अर्पण कर दी।* ...✍ *दोहा सुन...

Dr. GVG krishnamurti : डॉक्टर कृष्णमूर्ति का निधन

Image
डा. कृष्णमूर्ति का निधन           पूर्व चुनाव आयुक्त, मेरे फुफेरे भाई, डा. जीवीजी कृष्णमूर्ति कल कौशांबी (गाजियाबाद) में दिवंगत हो गये। वे 86 वर्ष के थे। निर्वाचन आयोग प्रमुख टी.एन.शेषन के वे सहयोगी रहे। आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के चीराला नगर में डा. कृष्णमूर्ति नियोगी विप्र कुटुम्ब में जन्मे थे। भारतीय विधि सेवा के आला अधिकारी रहे।            प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के डा. कृष्णमूर्ति  सलाहकार थे। खासकर झारखण्ड के सांसदों के दलबदलू प्रकरण में। जब पराजित कांग्रेसी प्रत्याशी नीलम संजीव रेड्डि ने इंदिरा गांधी के नामित वीवी गिरी के राष्ट्रपति चुनाव (1969) के विरुद्ध याचिका दायर की थी तो डा. कृष्णमूर्ति ने उन्हें सर्वोच्च न्यायालय के कटघरे में स्वयं उपस्थित रहने की राय दी थी। हालांकि राज्यपाल और राष्ट्रपति को अदालती समन से संवैधानिक छूट मिलती है।  शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे को शिवसेना के संगठनात्मक निर्वाचन कराने का निर्देश डा. कृष्णमूर्ति ने दिया तो ठाकरे का उत्तर था कि ''शिवसेना में पदाधिकारी आजीवन रहते हैं। मेरे आद...

Keral CPI : माकपा को चुनौती दूसरी संतप्ता से

Image
 माकपा को चुनौती दूसरी संतप्ता से !!         केरल मार्क्सवादी कम्युनिस्टों द्वारा उसके पति की हत्या से विधवा हुयी केके रमा भी अब विधानसभा का चुनाव लड़ रहीं हैं। सोनिया कांग्रेस—नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा रमा का पूर्ण समर्थन कर रहा है। वडकर (कोजिकोड जिला) से माकपा के प्रतिकार में रमा अपना विरोध मतपेटियों द्वारा व्यक्त करेंगी। मतदान अप्रैल 6 को है।         रमा की गाथा बड़ी त्रासदी और विडंबना से भरी है। उसके स्वर्गीय पति टीजी चन्द्रशेखरन माकपा के जानेमाने नेता थे। स्टूडेन्ट फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआई) के क्रियाशील अगुवा रहे थे। माकपा के वरिष्ठों में थे। मगर माकपा मुख्यमंत्री पिनरायी वियजन के आलोचक थे। एक दिन (4 मई 2012) को वह ओचिंत्यन गांव से किसी विवाह समारोह में शिरकत कर मोटरबाइक पर घर लौट रहे थे, तो करीब पन्द्रह लोगों ने उन्हें काट डाला, टुकड़े—टुकड़े कर दिये। मुकदमा चला तो बारह हत्यारों को आजीवन कारावास हुआ। इनमें चार लोग माकपा के वरिष्ठ नेता थे। इस हत्या पर टिप्पणी करते पूर्व माकपा मुख्यमंत्री और राज्य के वरिष्ठतम कम्युनिस्ट नेता वीएस अच...

Dr. Ambedkar ; डॉक्टर अंबेडकर : पूरे विश्व के गौरव

Image
 डॉक्टर अंबेडकर : पूरे विश्व के गौरव जिस व्यक्ति का इंग्लैंड की विश्व प्रसिद्ध ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी में फोटो लगा है वहां लिखा है हमें गर्व है कि ऐसा छात्र हमारे यूनिवर्सिटी से पढ़कर गया ।कोलम्बिया यूनिवर्सिटी में हाल ही मैं तीन सौ साल पूरे होने पर एक सर्वे किया गया कि इतने वर्षों में इस यूनिवर्सिटी  का सबसे होशियार सबसे प्रतिभाशाली छात्र  कौन रहा ।उस सर्वे में छ नाम सामने आये नंबर एक पर जिस व्यक्ति का नाम था उसकी यूनिवर्सिटी के गेट पर मूर्ति लगाई गयी जिसका अनावरण राष्ट्रपति बराक ओबामा ने किया ।उस व्यक्ति ने 20 दलित छात्रों के विदेश में पढ़ने के लिए ब्रिटिश हुकूमत से अनुरोध किया  था। के आर नारायण पूर्व राष्ट्रपति  उसी कोटे में विदेश में पढ़े और भारत के राष्ट्रपति बने ।उस व्यक्ति ने महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिलाया श्रमिकों के हितों की रक्षा की महिलाओं के हकों के लिए कानून मंत्री के पद से इस्तीफ़ा दिया ।उस जूतों में बैठकर अपनी पढाई करने वाले, तमाम जीवन अपने देश में जाति के कारण अपमान झेलने वाले  ,शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो का मूल मन्त्र देने वाले, अपनी ब...