चेन्नई : टीएन शेषन का निधन

भारत में चुनाव नियमों को सख्ती से लागू करवाने के लिए मशहूर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का रविवार को 86 साल की उम्र में निधन हो गया। शेषन को उनके कड़े रुख के लिए जाना जाता था। उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव से लेकर बिहार के मुख्यमंत्री रहे लालू प्रसाद यादव किसी को नहीं बख्शा। वह पहले चुनाव आयुक्त थे जिन्होंने बिहार में पहली बार चार चरणों में चुनाव करवाया था। इस दौरान चारों बार चुनाव की तारीखें बदली गईं। शेषन के निधन पर भारत के सभी राजनेताओं और नागरिकों ने गहरा दुख जताते हुए श्रद्धांजली अर्पित की है। शेषन की पत्नी जयलक्ष्मी का पिछले वर्ष निधन हो गया था। वह लंबे से बीमार चल रहे थे।                       




Comments

Popular posts from this blog

Meaning of First Prime Minister Pt. Jawahar Lal Nehru ji's absence in India

This is A Histry Mughal Empire last King Bahadur Shah Zafar बहादुर शाह जफर धूल में मिल गए लेकिन अंग्रेजों से नही मिले