Posts

विकास दर फिर पिछड़ी, आर्थिक विशेषज्ञ चिंतित

Image
विकास दर 4.5 फीसदी पर पहुंचने से साफ हो गया है कि मोदी सरकार की नीतियां कहीं न कहीं आर्थिक दशा को बिगाड़ने वाली साबित हो रही हैं। तब ही तो विकास दर (जीडीपी) में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है। और अगले दिनों में यह गिरावट जारी रहने का  अनुमान लगाया जा रहा है। मौजूदा वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में हालात और खराब होने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन सरकार अब भी आंख मूंदे हुए ‘ऑल इज वेल’ का राग अलाप रही है। यही नहीं तीसरी तिमाही में भी विकास दर के सुधरने के कोई आसार नहीं है। हालात और खराब होने की आशंका से आर्थिक विशेषज्ञों ने भी चिंता जताई है।

महाराष्ट्र : नितिन राउत बने मंत्री, दीपक ने दी बधाई

Image
(चित्र में नितिन राउत के साथ उत्तर प्रदेश के दलित नेता एवं पूर्व मंत्री दीपक कुमार)   महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार में नितिन राउत को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। दलित नेता राउत कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के चेयरमैन हैं। उनको मंत्री बनाएजाने पर उत्तर प्रदेश के वरष्ठि दलित नेता एवं पूर्व मंंत्री दीपक कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए राउत को बधाई दी है।

महाराष्ट्र : मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ली अफसरों की बैठक

Image
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का दायित्व संभालते ही सभी वरिष्ठ अफसरों की बैठक लेकर अपनी सरकार की प्राथमिकताएं गिना दी हैं। उन्होंने सभी अफसरों से अपेक्षित सहयोग मिलने के साथ ही स्पष्ट कर दिया काम करने वाले अफसरों पर सख्त कार्रवाई भी जाएगी। ठाकरे आज विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेंगे ।

वीडियो : अपने साथ हों तो सभी दुखों से मुक्ति संभव

अबला मत समझना (वीडियो)

इस्कॉन : हरे रामा, हरे कृष्णा (वीडियो)

नई दिल्ली :व्हीलचेयर पर पासवान, बेटे चिराग को मंत्री बनाने की जुगत

Image
मुबाहिसा: राजेन्द्र मौर्य बि हार में जेपी आंदोलन से निकले दलित नेता रामविलास पासवान जहां, मात्र तीन साल पहले तक स्वस्थ ऊर्जावान शरीर के लिए अक्सर चर्चा में रहते थे। जिनके चेहरे पर कहीं भी उम्र का प्रभाव नहीं दिखता था, हमेशा अपने काम में पूरी मेहनत से सक्रिय दिखते थे। वहीं, 73 वर्षीय केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान इन दिनों  काफी अस्वस्थ दिख रहे हैं। व्हीलचेयर पर पासवान को देखकर उनके समर्थक काफी दुखी भी नजर आ रहे हैं, लेकिन पासवान ने शायद यह बात काफी समय पहले ही भांप ली थी और इसी बात को ध्यान में रखते हुए अपने पुत्र चिराग पासवान को पहले लोजपा संसदीय बोर्ड का चेयरमैन और अब लोजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर अपनी पूरी विरासत ही चिराग पासवान को सौंप दी है। कल तो पासवान ने पटना में लोजपा के स्थापना दिवस के मौके पर राजनाति में परिवारवाद की पैरवी करते हुए देश के तमाम नेताओं को भी इस रास्ते पर चलने की सीख दी। पासवान पर इन दिनों यदि पूरा गौर किया जाए तो वह पूरी तरह राजनीति से संन्यास लेने की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन इससे पहले वह चिराग पा...

बिहारः पासवान ने की राजनीति में परिवारवाद की पैरवी

Image
लो जपा के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद सहित देश के अन्य वयोवृद्ध राजनेताओं को नई पीढ़ी को मौका देते हुए अपने-अपने राजनीतिक उत्तराधिकारियों की घोषणा कर देनी चाहिए। पटना के बापू सभागार में लोजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए रामविलास ने अपने पुत्र चिराग पासवान के पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और भतीजा प्रिंस राज को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें शुभकामना देते हुए कहा कि "हम तो दूसरे लोगों को भी कहेंगे भइया नया जेनरेशन है, छोड़ते (पार्टी पद) क्यों नहीं हो, लालू जी जेल में बंद हैं। अपने ही बच्चों में बनाना है (राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष). चाहे तेजस्वी, तेजप्रताप या मीसा को बनावें. किसी को भी बना दें। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड में सीबू सोरेन भी अपना (झामुमो प्रमुख का पद) पकड़े हुए हैं. मुलायम सिंह यादव को जब तक अखिलेश यादव ने नहीं हटाया तब तक पकड़े रहे। उधर, देवगौडा जी 93 साल के हो गए हैं, जबकि, अकाली दल के हैं सभी जगह. उन्होंने कहा,"नया जेनरेशन आ गया है. अपने जीते जी ...

महाराष्ट्र ः ठाकरे सरकार ने काम शुरू किया

Image

पीएम रोजगार योजना : मांगा रोजगार, मिली मौत (वीडियो)

यूपी : एक बेरोजगार युवक ने पीएम रोजगार योजना में जिला उद्योग केंद्र से लोन  का आवेदन स्वीकृत कराकर बैंक से लोन लेना चाहा। उसे लोन तो मिला, हां बैंक के चक्कर लगाने से परेशान होकर मौत को चुना। आप भी इस वीडियो में सुने युवक की कहानी ।

यूपी : मित्र, सहयोगी व भाई !

Image
अखबार का क्या मतलब है व एक नए समाचारपत्र को किसी नई जगह स्थापित करने में कैसे मेहनत की जाती है, इसे समझने व जानने के लिए हमें हमारे प्रिय मित्र व अग्रज "राजेन्द्र मौर्य" को जानना होगा।    लगभग 20 वर्ष पहले की बात होगी, जब वे हमारे शहर पानीपत में एक नए अखबार अमर उजाला के ब्यूरो चीफ बनकर आए थे। अखबार नया व अनजान था और मुकाबला करना चाह रहा था पंजाब केसरी व नवभारत टाइम्स जैसे जमे जमाए अखबारों से। इन अखबारों का रुतबा यह था कि  शहर की खबर छपती थी दो दिन बाद और इनके संवाददाताओं की हेकड़ी ये कि वे किसी को भी कुछ भी नहीं समझते थे। ऐसे समय में मौर्य  हमारे शहर में आए थे ।     वे एक अत्यंत संजीदा व प्रबुद्ध व्यक्तित्व के धनी हैं । मिलनसार इतने कि जो उनसे एक बार मिल ले, तो उनका बन जाए और इन्हीं सब अपनी खूबियों की वजह से उन्होंने अखबार को जमाना शुरू किया और यह क्या कि कुछ दिन में ही अमर उजाला अपने एक प्रतिद्वंद्वी  के बराबर आ गया और दूसरे को तो पछाड़ ही दिया ।       राजेन्द्र मौर्य ने इस दौरान अपने व्यक्तिगत पारिवारिक रिश्तों को भी मजबूत किया...

Veteran journalist Madhu Shetty passed away

Veteran journalist Shri Madhu Shetty passed away this morning at Mumbai at the ripe old age of 89. Shri Shetty was closely associated with Bombay Union of Journalists and Indian Federation of Working Journalists (IFWJ) in different capacities. He played a significant role in establishing the Mumbai Press Club in 1968 in collaboration with Bombay Union of Journalists. Shri Shetty fought for the Goa Mukti Sangram along with Shri SB Kolpe, who later became the President of the Indian Federation of Working Journalists. He fought for the implementation of the Palekar Tribunal Award in the newspapers. Shri Shetty started his career from the Free Press Journal and later he became the special correspondent of Patriot and Link weekly in Bombay. Patriot was a left-leaning newspaper, published from New Delhi and veterans like E. Narayanan and indomitable freedom fighter Aruna Asif Ali were moving spirits for the starting the newspaper.  He also worked for some time for a weekly ‘Clarit...

वाजिब सवाल का जवाब तो मिलना चाहिए (वीडियो )

 

महाराष्ट्र : लोकतंत्र में डकैती का खुलासा, डकैतों को सजा कौन देगा ?

Image
                       मुबाहिसा : राजेन्द्र मौर्य                        भारतीय संविधान दिवस से मात्र 72 घंटे पहले संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के राज्य महाराष्ट्र में लोकतंत्र में डाका डाला गया। इस डाके में शामिल रहे संविधान की रक्षा करने की शपथ लेने वाले तमाम बड़े-बड़े औहदेदार। इस डकैती का अब खुलासा हो गया  है। कई डकैतों ने आत्म समर्पण कर दिया है। साजिशकर्ता मुंह छिपाकर जनता से बचने की कोशिश कर रहे हैं। सवाल एक : लोकतंत्र में एेसे डाके कब तक पड़ते रहेंगे ? सवाल दो : खुलासा होने पर लोकतंत्र के डकैतों को सजा कब और कौन देगा ?

गजब की तकनीकी (वीडियो)

गजब : यह करतब जान जोखिम का (वीडियो)

हंसी का फव्वारा : एमएलए खरीदे बेचे जाते हैं (वीडियो )

26 नवंबर : भारतीय संविधान दिवस

Image
हमारे देश भारत का "प्रथम नागरिक राष्ट्रपति होता है और 27 वें नागरिक भारत की जनता" श्री रामनाथ कोविंद भारत के 14 वें राष्ट्रपति हैं। भारत के संविधान के अनुसार भारत का राष्ट्रपति देश का प्रथम नागरिक है। संविधान के अनुसार एक पूरी लिस्ट तैयार की गयी है जिसमें यह बताया गया है कि पहले स्थान पर कौन है और उसके बाद 27 वें स्थान जनता तक कौन-कौन है। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट... "भारत का प्रथम नागरिक" : देश का राष्ट्रपति। "द्वितीय नागरिक" : देश का उप राष्ट्रपति। आपको बता दें इस समय भारत के उप राष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू हैं। "तृतीय नागरिक" : प्रधानमंत्री। इस समय भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हैं। "चतुर्थ नागरिक" : राज्यपाल। (संबंधित राज्यों के सभी) "पंचम नागरिक" : देश के पूर्व राष्ट्रपति और पंचम (अ) देश के पूर्व उपराष्ट्रपति। "छठवाँ नागरिक" : भारत के मुख्य न्यायधीश और लोकसभा अध्यक्ष। "सप्तम नागरिक" : केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री (संबंधित सभी राज्यों के), योजना आयोग के उपाध्यक्ष, पूर...

महाराष्ट्र सियासत : कार्टून व्यंग्य

Image

कांशी (वाराणसी): पंचानन को प्रणाम

Image
कांशी की पौराणिक मान्यता यह है कि यहां स्वयं भगवान शिव विराजमान है । शंकर अर्थात कल्याणकारी । मैं इस बहस में नहीं पड़ता कि भगवान तो हर जगह विद्यमान हैं फिर यहां ही क्या विशेष । आर्य समाजी पृष्ठभूमि की वजह से हम मुर्ति पूजक नहीं हैं, परन्तु किसी की प्रार्थना अर्चना की क्या विधि है, मैं इसे व्यक्तिगत रूप से लेता हूँ । खैर, भगवान विश्वनाथ, शिव-शम्भू का ही नाम है और उनका एक और अत्यंत प्रिय नाम है "पंचानन" अर्थात पांच मुँह हैं, जिनके। आप इसकी शाब्दिक व आकृतिक व्याख्या पर न जाएं,  परन्तु वैदिक व्याख्या यह है कि शिव अपने इन पांच मुखों से ही भोग अथवा आहुति स्वीकार करते हैं। इनमें एक मुख है मूक-बधिर व शारीरिक रूप से अन्य अक्षम व्यक्ति की सेवा करना अर्थात उन्हें सक्षम बनाकर स्वावलम्बी बनाना ।       कांशी में भगवान विश्वनाथ के दो मंदिर हैं। एक पुरातन मंदिर व दूसरा इसी मंदिर में महात्मा गांधी द्वारा हरिजन प्रवेश के बाद  मीरघाट में स्वामी करपात्री जी के द्वारा बनवाया मंदिर । इन दोनों मन्दिरों में भगवान शिव के लिंग रूप की स्थापना कर पूजा होती है।   पर इन दोनों मन्...