Posts

जम्मू-कश्मीर ; मैं आज आजाद हूं, पर उमर और महबूबा की रिहाई के बगैर यह आजादी अधूरी : फारूख अब्दुल्ला

Image
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला शुक्रवार को रिहा हो गए। रिहा होने के बाद फारूक ने कहा कि आज वे आजाद हैं, लेकिन उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती की रिहाई के बिना ये आजादी अधूरी है। उन्होंने कहा कि अब वे संसद में लोगों की आवाज उठाएंगे। फारूक को चार अगस्त 2019 की रात को नजरबंद किया गया था। अगले ही दिन जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा लिया गया था। 15 सितंबर से उन्हें पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत हिरासत में रखा गया था। उनकी हिरासत अवधि तीन-तीन महीने बढ़ाने के आदेश तीन बार जारी हुए। पिछला आदेश 11 मार्च को ही जारी हुआ था। इसे सरकार ने वापस ले लिया है। 82 वर्षीय फारुक अब्दुल्ला के साथ दो और पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को भी अलग-अलग जगहों पर हिरासत में रखा गया था। अभी उमर और महबूबा की रिहाई के आदेश नहीं हुए हैं। माना जा रहा है कि सरकार फारुक अब्दुल्ला की रिहाई से घाटी पर पड़ने वाले असर को देखना चाहती है। इसके बाद ही वह बाकी दो बड़े नेताओं की रिहाई पर कोई फैसला लेगी। दुआ करने वालों का शुक्रिया: रिहाई के बाद फारूक ने अपने घर पर मीडिया को बुल...

कोरोना : 10 रुपये का झाड़ा, कोरोना वायरस गो

Image
कोरोना वायरस का प्रकोप व उसका भय पूरे देश मे फैल रहा है ।  कई राज्यों ने इसे महामारी घोषित किया है ,पर मेरा मानना है कि इसे हल्के में नही लेना चाहिये । मै आज ही राजस्थान से लौटा हूं । वहां भी उदयपुर और जयपुर में इक्का दुक्का संदिग्ध मरीज पाए गए है । सरकार ने इसे बहुत ही गम्भीरता से लिया है  तथा न केवल राजस्थान में अपितु पूरे देश मे सरकार मुस्तैद व हरकत में है जिसकी सराहना की जानी चाहिये ।       राजस्थान में ही कथित उच्च वर्गों में मैने पाया कि वे सामूहिक रूप से *कोरोना भाग जा तेरो भारत में क्या काम* के गीत गा रहे है । पता करने पर पाया कि किन्हीं लोगों ने इसे गीत टोटके के रूप में तैयार किये है और उनका दावा है कि इनके सामूहिक पाठ से यह बीमारी ऐसे ही भाग जाएगी जैसे कि मान्यता है कि हनुमान चालीसा पढ़ने से भूत- प्रेत, रोग-दोष भाग जाते है । एक जगह तो मुझे किसी ने पोस्ट भेजी कि मात्र 10₹ के झाड़े से यह बीमारी ठीक हो जाएगी । केंद्र सरकार के एक मंत्री की वीडियो वायरल हो रही है जिसमे वे अपने साथ खड़े लोगों को कोरोना गो का बीजक मन्त्र दे रहे है । देश के एक बड़े राज्य के म...

उदयपुर : झीलों की नगरी

Image
झीलों की नगरी के नाम से विश्वविख्यात उदयपुर ने मुझे सदा आकर्षित किया है । सर्वविदित है कि यह एक ऐतिहासिक नगर है जहाँ की मिट्टी के कण कण में वीरता ,त्याग तथा पराक्रम का इतिहास छिपा है । यह धार्मिक स्थल भी है इसी जनपद के अंतर्गत वैष्णव तीर्थ श्री नाथद्वारा तथा मेवाड़ राज्य के आदिदेव एकलिंग जी का भी मंदिर है । आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती ने इसी नगर में अपने जीवन के अनेक वर्ष गुजारे तथा यहीं रहते हुए नवलखा महल में अपनी अनुपम कृति सत्यार्थ प्रकाश की रचना की । भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के भी अनेक अग्रणी नेता इसी सम्भाग से हुए । देश की आज़ादी के बाद यह जिला राजनीति की भी प्रमुख केंद्र रहा ।       मेरी तीन पीढ़ियों का इस नगर से सम्बन्ध है । मेरे छोटे मामा श्री पृथ्वी सिंह सैनी लगभग 65 वर्ष पहले यहां रेलवे में अपनी नौकरी के कारण ट्रांसफर होकर आए थे । वे यहां ऐसे आये की यहीं बस गए । यहीं उनके बच्चों का जन्म हुआ ,यहीं वे पढ़े और अब सभी यहीं बस गए है ।        मेरी पत्नी श्रीमती कृष्णा कान्ता भी यहीं की है । उनके पिता श्री गणेश लाल माली ने...

हरियाणा : फोटो पत्रकार अनिल वर्मा का सम्मान

Image
फोटो पत्रकार अनिल वर्मा को हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल सिंह ने एक समारोह में सम्मानित किया। वर्मा यूपी और हरियाणा के वरिष्ठ छायाकारों में एक हैं, जिन्हें  मंत्री ने उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। वर्मा मौजूदा समय जागरण से जुड़े हैं। वह लंबे समय तक अमर उजाला एवं अन्य समाचार पत्रों की सेवा कर चुके हैं। वर्मा को उनके सम्मान पर पत्रकारों ने बधाई दी है।

दिल्ली : एक माह मनाएं बाबा साहेब अंबेडकर जयंती

Image

दिल्लीः अब कांग्रेस वो पार्टी नहीं रही: सिंधिया

Image
सिं धिया ने भाजपा में शामिल होने पर कहा कि अब कांग्रेस वो पार्टी नहीं रही, जो पहले थी। ज्योतिरादित्य सिधिया ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे दिया था। बताया जा रहा है कि उन्हें भाजपा राज्यसभा भेजकर केंद्रीय कैबिनेट में शामिल कर सकती है। कांग्रेस से ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद बुधवार को भी मध्य प्रदेश में राजनीतिक उठापठक जारी है। जहां ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल हो गए हैं वहीं, भाजपा और कांग्रेस अपने अपने विधायकों को बचाने में जुटी हुई हैं। मध्य प्रदेश में संकट से घिरी कमलनाथ सरकार को सुरक्षित रखने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने कदमताल तेज कर दी है। इसी के चलते तीन बड़े नेताओं को दिल्ली से भोपाल भेजा जा रहा है। यह नेता हालात का अध्ययन कर पार्टी हाईकमान को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। राज्य की कांग्रेस सरकार पूर्ण बहुमत वाली नहीं है। वह बसपा, सपा और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से चल रही है। इस स्थिति में 22 विधायकों द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद सरकार के अल्पमत में आने के आसार हैं। 19 विधायक बैंगलुरु में हैं। वहीं, तीन विधायक राज्य में भी है। एक विधायक ...

वीडियो : शाहीन बाग गीत

मध्यप्रदेश : सिंधिया के साथ गए 22 विधायक, सीएम कमलनाथ का दावा-सरकार चलती रहेगी

Image
मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 22 विधायकों ने कांग्रेस में बगावत कर दी है। इस बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है, सरकार चलेगी।  मध्य प्रदेश की सियासत में मंगलवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और अब उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें हैं। उन्होंने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सिंधिया के इस्तीफे के ठीक बाद उनके खेमे के 22 कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल और विधानसभा स्पीकर को अपना इस्तीफा भेज दिया. जिसके बाद शाम में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई. इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि हमारे पास बहुमत है और हम विधानसभा में साबित करेंगे। पूरा सियासी घटनाक्रम- 01. कमलनाथ ने क्या कहा?- कमलनाथ ने कहा, ''हमारे विधायकों को बेंगलुरु में कैद करके रखा गया है, वो मेरे संपर्क में है। यदि वे स्वतंत्र होते तो बेंगलुरु में क्यों रखा है, उन्हें भोपाल लाएं।  सरकार चलेगी, चिंता की कोई बात नहीं है।'' इससे पहले उन्होंने विध...

Shaheen Bagh : an example of a non-violent movement and a fight to protect the constitution

Image
‘Shaheen Bagh’ has become an example of a non-violent movement and a fight to protect the constitution of this country. Remembering the ‘Shaheen Baghs’ across the country that are keeping the democratic spirit alive.

जम्मू & कश्मीर : शेर ए कश्मीर जनाब शेख अब्दुल्ला

Image
"शेर ए कश्मीर" जम्मू-कश्मीर के पहले वज़ीर ए आज़म( मुख्यमंत्री)  के नाम से जम्मू में बने 'शेर-ए-कश्मीर' इंटरनेशनल सेन्टर का नाम बदलना न केवल निंदनीय है अपितु अज्ञानता से भरा कदम भी है । जो लोग जनाब शेख़ अब्दुल्ला को सिर्फ फ़ारुख अब्दुल्ला के पिता अथवा उमर अब्दुल्ला के दादा के रूप में ही जानते है उन्हें उनके बारे में बहुत कुछ जानने की जरूरत है।     वे पहले व्यक्तित्व थे, जिन्होंने कश्मीर रियासत के महामहिम महाराजा हरी सिंह की तमाम ढुलमूल नीतियों के बावजूद कश्मीर का भारत मे विलय के लिए संघर्ष किया । पाकिस्तान ने कबालियों के नाम पर जब सन 1948 में कश्मीर के बड़े हिस्से पर कब्ज़ा करके श्रीनगर की ओर कूच किया तब वहां न तो महाराजा जी की शाही फ़ौज थी और न ही इंडियन आर्मी। उस समय यदि कोई उनसे भिड़ा तो वे थे कश्मीर के खेत मजदूर और छोटे किसान जो अपने हाथ मे लाल झंडा जिस पर किसान का हल अंकित था, शेख अब्दुल्ला की अगुवाई में लड़े और पाकिस्तान को रोका। भारतीय सेना तो बाद में आई पर तब तक आज का पाक अधिकृत कश्मीर बन चुका था। क्या उनके इस बलिदान को एकदम भुलाया जा सकेगा ।  शेख़ अब...

दिल्ली : पूर्व कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज का निधन

Image
कर्नाटक और केरल के पूर्व राज्यपाल और पूर्व केन्द्रीय  कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज का 82 साल की उम्र में र निधन हो गया। ऐसे में कांग्रेस नेता गुलाब नबी आज़ाद, राहुल गांधी और मनमोहन सिंह ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। हंसराज भारद्वाज का कल 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वहीं राहुल गांधी ने ट्वीट कर हंसराज के निधन पर दुख जताया। राहुल ने लिखा पूर्व राज्यपाल और पूर्व केन्द्रीय  कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज के निधन का दुख है। कांग्रेस में सेवा का उनका लंबा कार्यकाल हमेशा याद रखा जाएगा। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और दोस्तों को मेरी सहानुभूति। उधर, परिजनों के मुताबिक भारद्वाज ने शाम करीब साढ़े छह बजे एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। भारद्वाज के परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनके परिवार ने बताया कि उन्होंने शाम करीब साढ़े छह बजे साकेत स्थित निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें बुधवार को गुर्दा संबंधी परेशानियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भारद्वाज के पुत्र अर्जुन भारद्वाज ने बताया कि दिवंगत कांग्रेस नेता का यहां निगमबो...

होली : रंगों से मिट जाए जाति, धर्म का भेदभाव

Image
 रंग बरसे इतना, नफरत खत्म हो जाए। हर ओर खुशी हो इतनी, जाति धर्म की दीवार गिर जाए।। 

छत्तीसगढ़ : बलदेव भाई शर्मा बने कुलपति

Image
दे श के प्रमुख पत्रकार बलदेव भाई शर्मा ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपत‌ि का कार्यभार ग्रहण किया है।  कार्यभार ग्रहण करने के बाद वह प्रदेश की राज्यपाल अनुसुइया उइके से मिले। बलदेव भाई शर्मा दैनिक भास्कर, अमर उजाला, आरएसएस के मुख पत्र पांचजन्य, स्वदेश के संपादक रह चुके हैं। नेशनल बुक ट्रस्ट के अध्यक्ष रहे श्री शर्मा आरएसएस से जुड़े पुराने कर्मठ कार्यकर्ता माने जाते हैं। इस समय वह हिमाचल प्रदेश स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में प्रोफेसर नियुक्त हैं। शर्मा को कुलपति बनाए जाने पर पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पत्रकारों की ओर से बलदेव भाई शर्मा को फोन और मैसेज से बधाइयों का तांता लग गया है।

यूपी: खुली सड़क पर गुंडे राहगीरों को पीट रहे (वीडियो)

 यूपी के सिकंदराबाद की इन वीडियो को देखें और खुद तय करें कि आखिर हम कैसा समाज बना रहे हैं। 

Delhi: CPI against fielding Sitaram Yechury for Rajya Shaba

Image
Polit Bureau turns down proposal from Bengal unit. The CPI(M) Polit Bureau has shot down its West Bengal unit’s proposal to send party General Secretary Sitaram Yechury to Rajya Sabha. The decision was taken on March 6 during a Polit Bureau meeting in Delhi, which was attended by only nine of the 17 members The West Bengal unit had informally proposed Mr Yechury’s name at the Central Committee meeting in Thiruvananthapuram recently. Mr Yechury was a Rajya Sabha member from 2005 till 2017. In2017, the party refused to renominate him from West Bengal, though the Congress had offered the seat to the CPI(M). This is the third instance when the party has stalled his entry to Rajya Sabha. Currently, the Left parties put together have 28 seats in West Bengal Assembly. To send a candidate to Rajya Sabha 46 votes are needed. If Mr Yechury was to be renominated, then the CPI(M) would have needed Congress support. A majority of Polit Bureau members argued that the party could not lean on ...

Video : Alert for Health

वीडियो : ओलों के साथ बारिश

कोरोना : सावधान, लुटेरे भी सक्रिय हुए (वीडियो)

अच्छे विचार : कर्म कर्ता को ढूंढ ही लेता है (वीडियो)

यूपी : सरधना में होली पर कवियों और शायरों की जुगलबंदी

Image
हिंदुस्तान में  भाईचारे के पर्व होली को एतिहासिक नगरी सरधना में विद्यार्थी विकास मंच द्वारा आयोजित सम्मेलन में कवियों और शायरों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व होली को हर्षोल्लास से मनाया। कवियों व शायरों ने समां बांधा। सम्मेलन में नवोदित मशहूर शायर फुरकान सरधनवी ने अपना कलाम यूं बयां किया- "आओ नफरत को अब मिटायें हम, प्यार के गीत गुनगुनाएं हम, यूँ उड़ाये गुलाल होली में, पिछली बातों को भूल जाये हम।। जज्ब-ए-इख़लास यूं दिखाये हम, हाथ दुश्मन से भी मिलायें हम, रंग उल्फत से खेल कर होली, दिल से नफ़रत को अब मिटायें हम।।" नन्हीं तुलिका हास्य पद का आगाज़ कराया कि- "वो हिन्दुओं को मारता है, वो मुसलमानों को मारता है, वो सिक्खों को मारता है, वो ईसाईयों को मारता है, नफरत की दीवार मिट जाए, इसलिए सबको "मिस-काॅल" मारता है।।" सैय्यद कुरैशी नें वतन-परस्ती में बयां किया कि- "नफरत के अंधेरों को,उल्फत से मिटायेंगे, ए प्यारे वतन तुझको हम गुलज़ार बनायेंगे ।।"   मनमोहन त्यागी ने भी हास्य वाणी से यूँ मंत्रमुग्ध किया कि- "पत्नी के खो जाने पर पत...