Posts

Corona: आंख बंद करने से बिल्ली रास्ता बदलने वाली नहीं

Image
 आंख बंद करने से बिल्ली रास्ता बदलने वाली नहीं          हम ईश्वर से प्रार्थना करते है कि कोरोना की तीसरी लहर नहीं आये और यह सिर्फ एक अफवाह बन कर सामने आए। पहली-दूसरी लहर में भारत समेत दुनियाभर में लाखों लोगों ने अपनी जान गवाई है । ऐसे अनेक लोग है जो ठीक होने के बाद भी इसके आफ्टर एफ्फेक्ट्स के कारण अभी तक जीवन- मृत्यु की शैय्या पर पड़े है । हजारों बच्चे है जिन्होंने अपने माता-पिता दोनों को ही खोया है और अनेक परिवार ऐसे है जिनके कमाऊ सदस्य खत्म हो गए है । अरबों रुपये का व्यापार खत्म हुआ है । लाखो लोग बेरोजगार हुए है ।यह ऐसी स्थिति है जो अत्यंत भयावह है जिसकी कल्पना से भी डर लगता है । यदि हम, हमारे परिवार के सभी सदस्य, रिश्तेदार,मित्र व शुभचिंतक इस दौर में सुरक्षित बचे है तो यह उस परमात्मा की ही अत्यंत कृपा है ।       आपने सभी सुरक्षा प्रदान करने वाले नियमों का पालन किया होगा तभी यह सम्भव हो सका वरना हालात हमारे सामने है ।     क्या अच्छे अस्पताल, शानदार चिकित्सा व्यवस्था, ऑक्सीजन व बेड्स की उपलब्धता सभी को बचाने के लिए काफी है । मेरे सं...

Bheem Song : भीम नमन गीत

Image
 

Assam: PPFA advocates for total implementation of UCC

Image
 PPFA advocates for total implementation of UCC Guwahati: Expressing gratifications over a recent observation of Delhi High Court in favour of  a Uniform Civil Code (UCC), a northeast India based nationalist citizen’s forum  urged the Centre to implement the UCC across the country in total. Patriotic People’s Front Assam (PPFA) specially requested the newly appointed Union law minister Kiren Rijju to toil over the matter. Mentionable is that the high court favouring a UCC in the country asked the Union  government in New Delhi to take necessary steps for its total implementation. It observed that in the modern society of India, which is gradually becoming homogenous, the traditional barriers of religion, community and caste are slowly dissipating. The court also viewed that the Indian youth belonging to various communities, tribes, castes or religions, who solemnise their marriages, ought not to be forced to struggle with issues arising due to conflic...

Chirag's Ashirwad Yatra : बड़ी मम्मी ने चिराग को खिलाई खीर, भावुक हो शहरबान्नी रोया

Image
 रामविलास पासवान की पहली पत्नी ने चिराग को खिलाई खीर, पहनाई आशीर्वाद की पगड़ी  बिहार में आशीर्वाद यात्रा के तहत चिराग पासवान अपने पिता रामविलास पासवान के पैतृक गांव शहरबन्नी पहुंचे। पासवान की पहली पत्नी  राजकुमारी देवी ने पासवान की दूसरी पत्नी रीना के बेटे चिराग का स्वागत किया। राजकुमारी देवी ने चिराग पासवान को खीर खिलाई और पगड़ी पहनाते हुए आशीर्वाद दिया। बिहार के खगड़िया जिले में रामविलास पासवान के पैतृक गांव शहरबन्नी पहुंचे चिराग पासवान का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। अपने पैतृक घर को देखकर चिराग भावुक हो गए।  जैसे ही बड़ी मम्मी राजकुमारी देवी उनके सामने आईं, वो अपने आंसू रोक नहीं सके। इसके बाद बड़ी मम्मी ने चिराग को खीर खिलाई और सिर पर पगड़ी पहनाकर आशीर्वाद दिया।  ये सब देखकर वहां खड़े कार्यकर्ता भी भावुक हो उठे। मां के हाथों से खीर खाते हुए चिराग भावुक थे। उन्होंने अपने हाथ से भी बड़ी मम्मी को खीर खिलाई और उनसे आशीर्वाद लिया।  चाचा ने किया है गलत: चिराग  भावुक चिराग ने अपनी बड़ी मम्मी से कहा, 'पिताजी की मौत के बाद चाचा (पशुपति कुमार पारस) ने मे...

Sri Lanka : जहां सारा काबिना ही कुटुंब हो !

Image
 जहां सारा काबीना ही कुटुंब हो ! के. विक्रम राव          सब खानदानी जन है। अत: इनके सारे गुनाह क्षम्य हैं। पड़ोसी कोलम्बो में गत सप्ताह हुयी सत्तासीन राजपक्षे परिवार की घटनाओं की चर्चा है। नेहरु—इंदिरा परिवार के निन्दकजन इस पर नजर डालें, तो वे भी शायद काफी नरम पड़ जायेंगे। उनकी तिरस्कार की प्रवृत्ति मंद पड़ जाये! श्रीलंका में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और दो काबीना मंत्री एक ही माता—पिता की संतानें हैं। साथ में दो सगे भतीजे भी अब इस सरकारी जमात में अमात्य बन बैठे हैं। यह सब कोलम्बो में कल (8 जुलाई) घटी वारदातें हैं। जी हां, यदि इस उपहासजनक दृश्य का सांगेपांग बयान नैतिकता के पैमाने पर हो तो मंजर ज्यादा साफ होगा।         भारत की बात पहले। गत सदी के सात दशकों से मौजूदा शताब्दी के बीस बरस की कालावधि पर गौर करें। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के छह अध्यक्षों में रक्त संबंध रहा। मोतीलाल नेहरु, जवाहरलाल नेहरु, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी। पीढ़ी दर पीढ़ी में यही सब कुछ रहे। प्रधानमंत्री भी तीन हुये। सभी एक ही र...

Chirag Paswan : हाईकोर्ट से चिराग को झटका

Image
 चिराग पासवान को हाईकोर्ट से जोर का झटका,  चाचा पशुपति पारस के खिलाफ अर्जी खारिज दिल्ली हाईकोर्ट से चिराग पासवान को तगड़ा झटका लगा है। चाचा पशुपति कुमार पारस को लोकसभा में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का नेता बनाने के लोकसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ दाखिल याचिका को होईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। लोजपा पर दावेदारी जताते हुए चिराग पासवान ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के फैसले को चुनौती देते हुए उसे रद्द करने की मांग की थी। जस्टिस रेखा पल्ली ने सुनवाई के दौरान याचिका को आधारहीन बताते हुए कहा कि इसमें कोई दम नजर नहीं आ रहा है। न्यायालय इस मामले में याचिकाकर्ता सांसद चिराग पासवान पर जुर्माना लगाना चाहती थी लेकिन बाद में उनके वकील के आग्रह पर ऐसा नहीं किया। चिराग पासवान ने उच्च न्यायालय में दाखिल याचिका में लोकसभा अध्यक्ष के 14 जून के परिपत्र को रद्द करने की मांग की गई थी। इस परिपत्र में चिराग के चाचा पारस का नाम लोकसभा में लोजपा के नेता के तौर पर दर्शाया गया था।  चिराग पासवान की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया था कि पार्टी विरोधी गतिविधि और शीर्ष नेतृत्व को धोखा देने के कारण लोक जनश...

Dilip Kumar: दिलीप कुमार की यादें

Image
 

Bihar : पासवान की पहली पत्नी बोलीं, पारस ने चिराग को दिया धोखा

Image
पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी बोलीं,  पारस ने चिराग को धोखा दिया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में चिराग पासवान को जगह नहीं मिलने पर दिवंगत रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी ने कहा कि देवर पशुपति कुमार पारस ने गलत किया है। बिहार में खगड़िया जिले के शहर बन्नी गांव में दिवंगत रामविलास पासवान के पैतृक आवास पर उनकी पहली पत्नी राजकुमारी ने मीडिया से कहा कि रामविलास पासवान का असली वारिस चिराग पासवान है उसी को मोदी द्वारा अपनी कैबिनेट में मंत्री बनाया जाना चाहिए था। पारस ने सांसदों के साथ मिलकर चिराग को धोखा दिया है,  पार्टी को तोड़ने का गलत काम किया है। चिराग को आगे बढ़ाया जाना चाहिए, वह प्रदेश के युवाओं की पहली पसंद है। चिराग युवा है और प्रदेश के लिए बहुत कुछ करना चाहता है। दिवंगत  रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने आज चिराग पासवान को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर पहली प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को चिराग पासवान को मंत्रिमंडल में जगह देनी चाहिए। प्रधाानमंत्री पर उन्‍होंने काफी भरोसा है। चिराग ने हमेशा पीएम मोदी के कार्यों क...

Dalai Lama : दलाई लामा पूज्य हैं, माना मोदी ने

Image
दलाई लामा पूज्य हैं, माना मोदी ने के. विक्रम राव  मोदी सरकार अब कुछ बदली है। बल्कि तीन वर्षों बाद सुधरी है। हालांकि हर परिवर्तन को प्रगति नहीं कहते। भले ही प्रत्येक प्रगति परिवर्तन कहलाती हो। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक ट्वीट किया। विश्ववंद्य, भगवान अवलोकितश्वर के अवतार, परम पावन दलाई लामा को उनके 86वीं वर्षगांठ (सात जुलाई) पर शतायु होने की कामना भेजी। निर्वासित तिब्बत सरकार के सिक्योंग (अध्यक्ष) लोबांग संगये ने बताया कि यह पहला अवसर है जब मोदीजी ने स्वयं दलाई लामा को ऐसा संदेशा प्रेषित किया।         अत: कूटनीति तथा मानवता के दरम्यान सुघड़ तालमेल समायोजित हुआ है। साथ ही विस्तारवादी लाल चीन को संदेशा भी मिल गया। सप्ताह भर की घटनाओं के परिवेश में यह गमनीय है कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सदी पर मोदीजी ने एक शब्द भी न कहा, न लिखा। एकदम नजरंदाज कर दिया। कैसे लालसेना की लद्दाख में की गयी हिंसा बिसरायी जा सकती थी ? प्रधानमंत्री की ऐसी युक्ति बड़ी सूचक है। बोधक भी। इस बुद्धावतार लामा का मैं उपासक हूं। मेरे प्रेरक राममनोहर लोहिया उनके अथक समर्थक रहे। मेरे साथी ...

Pashupati Paras V/s Chirag Paswan "राम" ने नहीं सुनी "हनुमान" की प्रार्थना और चेतावनी

Image
 "राम" ने नहीं सुनी "हनुमान" की प्रार्थना और चेतावनी         मुबाहिसाः आर. के. मौर्य   बि हार विधानसभा चुनाव में और उसके बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "राम" कहने वाले  खुद को उनका "हनुमान" मान बैठे लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की उनके "राम" ने पशुपति पारस को मंत्री नहीं बनाए जाने के लिए की गई प्रार्थना को नहीं सुना और न ही उनके द्वारा कोर्ट जाने की चेतवानी को गंभीरता से लिया। ऐसे में दिवंगत रामविलास पासवान के जन्मदिन पांंच जुलाई को शुरू की गई आशीर्वाद यात्रा में उमड़े जनसैलाब भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दबाव के सामने असरदार साबित नहीं हो पाया और नतीजा, पशुपति पारस ने मोदी मंत्रीमंडल में कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण कर ली है। पांच जुलाई को  पटना पहुंचने पर चिराग पासवान के स्वागत में जनसैलाब उमड़ा और पशुपति पारस के कैंप में सन्नाटा छा गया था और हाजीपुर पहुंचते-पहुंचते आशीर्वाद यात्रा में जिस तरह से भीड़ बढ़ी, उससे माना जाने लगा था कि अब पशुपति पारस के कैंप का तंबू उखड़ चुका है और पशुपति पारस को...

Yogi : योगी भारी भोगी पर

Image
 योगी भारी भोगी पर! के. विक्रम राव यो गी आदित्यनाथजी ने उत्तर प्रदेश में अधुना दहशत और भय का माहौल सर्जाया है। ठिठुर रहे है कई लोग। मगर इसमें एक बड़ा अंतर है। मुख्यमंत्री की कर्मण्यता के कारण सिहरन उन लोगों में नहीं हो रही है जो सम्यक आचार करते हैं, नियम का पालन करते है। अहंकारभरे मनमानेपन से बाज आते हैं। छड़ी वहीं तक घुमाते है जहां दूसरे नागरिक की नाक की नोक आ जाती है। लाठी लिये भैंस हांकने वाले अब विलुप्त हो रहे है। पुरानी उक्ति को योगीजीने झुठला दिया है कि ''समरथ को नहीं दोष गोसांई।''        वस्तुत: कानून का भय और अनुशासन के राज की क्रमश: वापसी हो रही है। तनिक याद कर लें अमेरिका को सर्वाधिक जनप्रिय बत्तीसवें राष्ट्रपति फ्रेंकलिन रुजवेल्ट (1933—1945) को। उन्होंने चार मौलिक स्वतंत्रता का प्रतिपादन किया था। अभिव्यक्ति और उपासना का हक तथा अभाव और भय से मुक्ति। मगर यूपी के माफियाओं ने उनके चौथे सिद्धांत (भय से उन्मुक्त) को ही अपना मौलिक अधिकार मान लिया, (freedom from fear)। योगीजी ने इस विशेषाधिकार के विकृत होने पर अब दुरुस्त कर दिया। माफियाओं की मांद रहे उत्तर प्...

CHIRAG PASWAN'S ASHIRWAD YATRA : आशीर्वाद यात्रा में 800 वाहनों का काफ़िला

Image
  आशीर्वाद यात्रा से पहले धरने पर बैठे चिराग, नहीं मिली अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण की इजाजत रा मविलास पासवान की पांच जुलाई को जयंती है. इस मौके पर उनके बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान आशीर्वाद यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। बिहार में एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई हैं. आज (5 जुलाई) पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती है. इस मौके पर उनके बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान आशीर्वाद यात्रा शुरू करने जा रहे हैं. यात्रा शुरू होने से पहले ही विवाद हो गया है. पटना में अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण की इजाजत न मिलने को लेकर चिराग पासवान धरने पर बैठ गए हैं। चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा में  800 से अधिक गाड़ियों का काफिला दिवंगत दलित नेता स्वर्गीय पिता राम विलास पासवान के जन्मदिन पर लोजपा सांसद चिराग पासवान ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत हाजीपुर की धरती को नमन करते हुए आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया। चिराग को दोपहर के 2:30 बजे हाजीपुर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना था, लेकिन निर्धारित समय से 2 घंटा लेट वे पासवान चौक के कर...

CHAUTALA with Farmers Protest : ओमप्रकाश चौटाला जेल से रिहा, मिलेंगे आंदोलनकारी किसानों से

Image
 ओमप्रकाश चौटाला जेल से रिहा, मिलेंगे आंदोलनकारी किसानों से ह रियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला सजा पूरी होने के बाद जेल से रिहा होकर घर आ गए हैं। जेल से बाहर आते ही चौटाला ने घोषणा की है कि वह दिल्ली बार्डर पर कृषि सुधार कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों से मिलने के ल‌िए जाएंगे। हालांकि उनकी इस घोषणा से आंदोलनकारी किसान संगठनों के नेताओं के सामने यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि क्या ओमप्रकाश चौटाला को मंच पर बैठाया जाएगा ? चूंकि अभी तक जो भी धरना स्थल पर नेता पहुंचे हैं, उनको आंदोलनकारी संगठनों के नेताओं ने मंच पर नहीं जाने दिया है। सभी नेताओं को नीचे से ही बिना संबोधन के लौटना पड़ा है। माना यह जा रहा है कि ओमप्रकाश चौटाला बड़े किसान और जाट नेता हैं, ऐसे में उनको मंच पर न जाने देने से कहीं उल्टा संदेश न चला जाए, इस कारण आंदोलनकारी उनको मंच पर ले जा सकने के बारे में सोच सकते हैं। हालांकि अभी इस बारे में किसी भी संगठन नेता का कोई बयान नहीं आया है। भाकियू के संस्थापक अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने भी कई अवसरों पर बड़े राजनीतिक दलों के नेताओं का मंच स...

Rakesh Tikait's AC Camp : धरती थी टिकैत का बिछौना और ट्राली छत

Image
चौधरी महेंद्र टिकैत से मेल नहीं खाती राकेश की जीवन शैली मुबाहिसा:  आर. के. मौर्य भा रतीय किसान यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत के पहले देश को हिला देने वाले 1987 के आंदोलन से लेकर उनके निधन तक मैंने उनके मेरठ, दिल्ली समेत तमाम आंदोलन देखे और कवर भी किए। उनकी कई बार हुई गिरफ्तारी से लेकर बसपा शासन काल में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने पर टिकैत को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को रोकने के लिए सिसौली की किलेबंदी को नजदीक से देखा और तमाम आंदोलनों, पंचायतों व महापंचायतों को खूब कवर भी किया। उनकी सादगी ने हमेशा मुझे काफी प्रभावित किया। वह इतने बड़े किसान नेता होते हुए भी सिसौली में हमेशा तड़के ही अपने खेत और खलिहान में फावड़ा चलाते देखे जाते थे। मैंने उनको कभी एसी में सोते हुए नहीं देखा, उनकी झलक हालांकि उनके बड़े पुत्र और मौजूदा भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत में देखने को मिलती है, जबकि राकेश टिकैत की जीवन शैली कहीं चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत क...

CHINA AND INIDA : चीन और भारत ! कितनी विषमता !!

Image
 चीन और भारत! कितनी विषमता !! के. विक्रम राव   क म्युनिस्ट साम्राज्य चीन के मार्क्सवादी सुलतान शी जिनपिंग ने सवा करोड़ सदस्योंवाली कम्युनिस्ट पार्टी की शताब्दी पर परसों ( जुलाई 1) मानवता को धमकी दी है। ''संभलो वर्ना, (बकौल लखनवी अंदाज के) खोपड़ा फोड़ देंगे। तुम्हारा लहू बहा देंगे।'' तो दुनिया तो आतंकित होगी ही। कौन है ये शी जिनपिंग? माओ जोडोंग की लाल सेना के सैनिक शी भोंगजून ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनका बेटा युवान वंश के शासक महाबलवान शीजू खान उर्फ कुबलई खान (चंगेज का पोता) से भी अधिक शक्तिशाली हो जायेगा। शी जिनपिंग अपने संबोधन में पश्चिमी राष्ट्रों के अलावा शायद मोदी के भारत को भी चेताना चाहते थे। लद्दाख  में भारतीय जाबाजों ने लाल सेना को खदेड़ा तो उसका दर्द झलकेगा ही। पश्चिम की ताकत से लोहा लेना सुगम है, मगर प्राच्य (भारत) की बौद्धिक विशिष्टता के सामने हीन भावना से पार पाना कठिन होगा।         लालचीन में श्रमिक बंधुआ मात्र कामगार है। बेजुबान है। भारत में श्रमिक तो यूनियन बना कर पूंजी को ललकारता हैं। यही बुनियादी अंतर है। वहां छटनी होती है, तब भी द...

Odisha Journalist Dr. Jimut Mangaraj dies in road mishap

Image
Utkal Journalists Association (IFWJ), Odisha, president Dr. Jimut Mangaraj dies in road mishap BHUBANESWAR : The president of the Utkal Journalists Association (IFWJ), Dr. Jimut Mangaraj, died yesterday in a road accident near Bhubaneswar. He was 64 and is survived by a daughter and son. His wife had died earlier. A senior media person, he was running his own television news channel. Dr. Mangaraj, who had a Ph.D. in mass communication, started his career with the Press Trust of India (PTI) 1981. He joined the English daily the Sun Times but returned to Oriya media, joining the Samvad daily. He was with the famous daily the Prajatantra, founded and edited by “Utakal Kesari” late Dr. Harekrushna Mahtab, a Gandhia freedom-fighter and Orissa chief minister. His son Dr. Bharthruhari Mahtab, BJD M.P., now edits it. Dr. Mangaraj edited his own journal the Lifeline, devoted to health and medical matters. He was also the principal of the Biju Patnaik College of Journalism. He...

SANJAY GANDHI : संजय गांधी, जिसकी छवि विलेन की बनाई गई

Image
संजय गांधी की सोच अच्छी, छवि विलेन की  मुबाहिसाः आर.के. मौर्य     मैं उस समय मात्र नौ वर्ष का था, लेकिन घर का राजनीतिक परिवेश होने के कारण पिता के साथ जागरूक रहता था और हर छोटी-बड़ी गतिविधि के साथ ही पिता के साथ नेताओं की परिचर्चा सुनता था। उन दिनों आपातकाल था, मेरे नगर में भी हर रोज जुलूस के रूप में नसबंदी कराने के ल‌िए लोगों को जाते देखता था। साथ ही अतिक्रमण पर हथोड़े चलते देखता था। जगह-जगह युवाओं की टोलियों को पौधारोपण करते देखते थे। दुकानों पर हर वस्तु के रेट लिखे होते थे। साप्ताहिक बंदी के दिन बाजारों में कर्फ्यू  जैसा माहौल होता था। गैर कांग्रेसी दलों के नेता गिरफ्तार किए जा चुके थे। हर ओर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके सुपुत्र संजय गांधी को लेकर चर्चा और खौफ का माहौल था। इसी दौरान चुनाव की घोषणा हुई। देखते ही देखते चुनाव में इंदिरा गांधी को भारी शिकस्त का सामना करना पड़ा और जनता पार्टी की सरकार बनी, प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई बन गए। देश के सभी नामचीन गैर कांग्रेस दलों के नेता मंत्री बन चुके थे। इं...