Posts

China's PM vs Mayar : चीन के कारण हुआ पीएम बनाम मेयर

Image
चीन के कारण हुआ पीएम बनाम मेयर के. विक्रम राव         बु डापेस्ट के महापौर तथा उनके सियासी प्रतिद्वंदी हंगरी गणराज्य के प्रधानमंत्री के बीच राजधानी के सड़कों पर खुली जंग आजकल छिड़ी हुयी है। वजह है कि कम्युनिस्ट चीन ने राजमार्ग पर एक विशाल भूखण्ड खरीद लिया है। वहां पर शंघाई के फूदान विश्वविद्यालय का अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र चीन स्थापित करना चाहता है। प्रतिपक्ष के 45—वर्षीय सोशलिस्ट मेयर गर्गली कारास्कोनी तथा सत्तारुढ़ दक्षिणपंथी फिडसेन पार्टी (नागरिक मोर्चा) के साठ—वर्षीय प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन की कलह से राजमार्ग पर जनसैलाब द्वारा प्रदर्शन हो रहा है। सोशलिस्टों का आरोप है कि इस पूर्व यूरोपीय गणराज्य में कम्युनिस्ट चीन शिक्षा—प्रचार की आड़ में जमीन्दार बनने की साजिश में है। अर्थात मेयर की मातृभूमि का मुनाफे हेतु सौदा करने पर वह आमादा हैं         सोशलिस्ट महापौर स्वीकारते हैं कि भूमि पर नियंत्रण भले ही केन्द्रीय शासन का है। प्रधानमंत्री तथा उनके चीनवाले सौदागर—सुहृदों को हैरान—परेशान करने की कारगर तदबीर मेयर ने खोज ही लिया है। इससे हंगरी शासन से कह...

Chirag's Mother Reena Paswan : ब्राह्मण नहीं रविदासी सिख की बेटी हैं रीना पासवान

Image
  चिराग को अब गैर बिहारी घोषित करने की कोशिश मुबहिसा : आर.के. मौर्य दिवंगत दलित नेता रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को कब्जाने के बाद उनके छोटे भाई पशुपति पारस अब उनकी दूसरी पत्नी श्रीमती रीना पासवान और उनके बेटे चिराग पासवान को गैर बिहारी घोषित करके उनका बिहार और पासवान परिवार से कोई आत्मिक लगाव न होने की बात फैलाने की कोशिश में लग गए हैं। इस मुहिम में रामविलास पासवान की पहली पत्नी श्रीमती राजकुमारी पासवान और उनकी दोनों बेटियों उषा और आशा व दामादों, बहनों समेत उन सभी रिश्तेदारों को भी जोड़ना शुरू कर दिया है, जो किन्हीं न किन्हीं कारणों से पासवान की दूसरी पत्नी श्रीमती रीना पासवान और उनकी दोनों संतान चिराग पासवान व बिटिया लवली से चिढ़ते हैं। इनकी मंशा अब चिराग और उनकी मां रीना पासवान को पूरी तरह गैर बिहारी बताकर बिहार से बेदखल करने की है।  पासवान के रहते कभी उनके भाई या अन्य परिजन रीना पासवान और उनके बेटे चिराग व बेटी के प्रति नफरत होते हुए भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाए, लेकिन अब...

Inidra Gandhi & Bahuguna : इंदिरा हारीं थीं शेरे गढ़वाल से !!

Image
इंदिरा हारीं थीं शेरे गढ़वाल से !! के. विक्रम राव         हे मवती नन्दन बहुगुणा का जीता हुआ गढ़वाल संसदीय उपचुनाव आज ही के दिन (21 जून 1981) पलट दिया गया था। ठीक चार दशक हुए। हालांकि उसी दौर में अमेठी से राजीव गांधी निर्वाचित घोषित हो गये थे। दोनों उपचुनावों में इन्दिरा गांधी का असर दिखा था। उनके सत्ता में लौटे साल भर ही हुआ था। उत्तर प्रदेश (तब अविभाजित था) के इन दोनों मतदानों पर दुनिया की नजर टिकी थी। हवाई दुर्घटना में संजय गांधी की मौत से अमेठी की सीट रिक्त हो गयी थी। सरकारी एयरलाइन्स के पाइलट पद को छोड़ कर राजीव गांधी एक दिन पूर्व ही कांग्रेस में भर्ती हो गये थे। प्रत्याशी बन गये थे।         हालांकि इन्दिरा गांधी के लिये ये दोनों चुनाव जीतना अत्यावश्यक था। अपने वंश के नये उत्तराधिकारी को नामित करना था। अपने घोर शत्रु को गढ़वाल में परास्त करना था। बहुगुणाजी कांग्रेस से बाहर हो गये थे। उनका प्रतिद्वंदी थे चन्दमोहन सिंह नेगी। दोनों ''भांजों'' (राजीव और संजय) ने बहुगुणाजी को पार्टी में लाकर प्रधान सचिव नियुक्त कराया था, तो अपमानित भी उतनी ही शीघ्...

Suprime court ; असहमति की सीमा, प्रतिरोध के प्रकार

Image
 असहमति की सीमा, प्रतिरोध के प्रकार के. विक्रम राव          पूर्वी दिल्ली के दंगों (फरवरी 2020) वाले मुकदमें के अभियुक्तों पर उच्चतम न्यायालय का कल (18 जून 2021) का आदेश कहीं अधिक निर्णयात्मक हो सकता था। अभियुक्तों की जमानत निरस्त तथा हाईकोर्ट के आदेश को ही रद्द किया जा सकता था। ये आरोपी जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय के तीन दंगाई छात्र हैं जिनकी मंशा और मकसद पर गौर होना चाहिये था। दंगा का समय था जब अमेरिकी राष्ट्रपति राजकीय यात्रा पर दिल्ली आये थे। दुनियाभर के संवाददाता उपस्थित थे। अर्थात स्थानीय खबर पूरे भूलोक में प्रसारित होती और हुयी भी। भारत की छवि खराब करने की सुविचारित षड़यंत्र था। इन दंगों में 53 नागरिक मार डाले गये थे। करीब 700 घायल हुये थे।         दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्तिद्वय सिद्धार्थ मृदुल और अनूप जे. भंभानी ने अभियुक्तों की साधारण जमानतवाली याचिका पर विस्तृत 100 पृष्ठवाला फैसला लिखा। इसे उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्तिद्वय हेमंत गुप्ता तथा बी. रामसुब्रहमण्यम ने अचंभाभरा तथा बहुत लम्बा बताया। उन्होंने कहा कि इस आदेश ...

Chirag Vs Paras : पासवान के चहेते अब पारस के खेमे में, चिराग मिले स्पीकर से

Image
 पासवान के चहेते अब पारस के चहेते बने, चिराग मिले स्पीकर बिड़ला से दिवंगत दलित नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के चहेतों को अपनी ओर खींचने के लिए पशुपति पारस ने अपनी कार्यकारिणी की पहली सूची में खूब जगह दी है। उनका यह प्रयास भी चिराग पासवान को मैदान में अकेले छोड़ देने का है। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि चिराग पासवान पूरी तरह से खालिक और एपी बाजपेई पर निर्भर हो चुके हैं, जबकि रामविलास पासवान किसी पर निर्भर नहीं थे। वह  देशभर में अपने समर्थक कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़े थे और सभी को यथा योग्य संगठन में सम्मान देकर साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे। यह खालिक के पार्टी में बढ़े वर्चस्व का ही परिणाम है कि पासवान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले तमाम पार्टी के छोटे बड़े कार्यकर्ता पदाधिकारी पारस की ओर खींचे जा रहे हैं। आज पारस की जारी सूची से तो यही लगता है कि रामविलास पासवान के खास रहे लोगों को उन्होंने अपनी ओर खींचने के लिए कार्यकारिणी में खूब तरजीह दी है। लोजपा पारस गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पशुपति कुमार पारस ने पार्टी की सभी इकाइयों को भंग कर दिया। ...

Sahitya Bhushan : साहित्य भूषण पुरस्कार प्राप्ति कथा

Image
अथ श्री  साहित्य भूषण पुरस्कार प्राप्ति कथा "रूखी -सूखी खाय ले ठंडा पानी पी, देख पराई चूपड़ी मत ललचा यूँ  जी " एक लिक्खाड़ कवि  को एक दिन किसी मित्र ने पुस्तक के लिए उत्तर प्रदेश संस्थान की विज्ञप्ति भेज दी।  पढ़कर उसकी बांछे खिल गई ।वह तो साहित्य भूषण के लिए भी अप्लाई कर सकता है।उसने आस पास नजर दौड़ाई कोई परिचित ऐसा नहीं था जिसे सहित्य भूषण मिला हो  ।प्रकाशक ने रही सही हिम्मत यह कहकर तोड़ दी कि पुरस्कार यूँ ही नहीं मिलते इनके लिए  केवल लिक्खाड़ होना ही  नहीं  ऊपर जुगाड़ होना भी  जरूरी है। उसने एक पुरस्कार पा चुके व्यक्ति से बात की थी उसने बताया था कि उसने अपने रिश्तेदार को दिलवाया था ।उसने यह भी बताया था कि वह तो मुख्यमंत्री के साथ बैठकर खाना खाता है। नेट पर उसका लिटरेचर ढूंढा तो उसे केवल सड़क छाप अश्लील साहित्य नुमा एक सूखी पत्नी की देह से अरुचि और एक मोटी भद्दी स्त्री के प्रति आकर्षण की वासना भरी कहानी मिली   ।उसने छी थू ये साहित्य है कहा मगर प्रत्यक्ष में तारीफ की ।बाकी भी लिखा होगा उसे मिला नहीं। वह चाह रहा था  वह उसकी संस्तुति कर...

TIBBAT & India : मुक्त तिब्बत ही भारत का ध्येय हो !

Image
मुक्त तिब्बत ही भारत का ध्येय हो! के. विक्रम राव         तिब्बत के पुनीत बौद्धआस्था केन्द्र जोरबांग मठ के मुख्य उपासक लामा ल्हाकपा ने विदेशी संवाददाताओं की एक टीम से ल्हासा में वार्ता (15 जून 2021) के दौरान बताया कि ''धर्म गुरु दलाई लामा अब मान्य धर्मगुरु नहीं रहे।'' इस पर अमेरिकी संवाद समिति एसोसियेटेड प्रेस (एपी) के संवाददाता ने पूछा : '' तो फिर कौन गुरु तिब्बत में मान्य है?'' वह मठाधीश बोला, ''शी जिनपिंग।'' अर्थात कम्युनिस्ट चीन के जीवन—पर्यन्त नामित राष्ट्रपति जो चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के सवा नौ करोड़ सदस्यों (भाजपा से कम) के अधिनायक हैं। गत दिनों में पश्चिम संवाद समितियों के प्रतिनिधियों के एक दल को तिब्बत का ''विकास'' दर्शाने ल्हासा ले जाया गया था।          चीन की सरकार का मकसद साफ है कि बुद्ध के इस पवित्रतम केन्द्र में अनीश्वरवाद अब पनपायें। यूं चीन ऐलान भी कर चुका है कि 15वें दलाई लामा को कम्युनिस्ट चीन ही नामित करेगा, चयन की पारम्परिक विधि खत्म होगी। इन संवाददाताओं के रपट से स्पष्ट हो गया है कि भिन्न नस्ल की जनत...

LJP : पारस बने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, चिराग गुट ने नकारा

Image
 पारस बने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, चिराग गुट ने नकारा प टनाः पूर्व सांसद सूरजभान के आवास पर हुई लोक जनशक्ति पार्टी (पारस गुट) की बैठक में पूर्व अनुमानति पशुपति कुमार पारस को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है, जिसको चिराग पासवान गुट के नेताओं ने नकार दिया है। पार्टी नेताओं को कहना है कि पांचों सांसदों को पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है, उनका लोजपा से अब कोई संबंध नहीं है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सह से पार्टी को कमजोर करने के ल‌िए पशुपत‌ि पारस को आगे करके यह पार्टी संविधान विरोधी कार्यवाही की गई है, जिसकी कोई कानूनी मान्यता नहीं है। पूर्व सांसद एवं चुनाव प्रभारी सूरजभान सिंह के पटना में कंकड़बाग टीवी टॉवर स्थित आवास पर पारस गुट की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पहले पशुपति पारस ने नामांकन दाखिल किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पशुपति पारस के नाम पर सांसदों ने एकमत से सहमति जताई। पार्टी कार्यालय में चुनावी प्रक्रिया नहीं होने से भी सवाल उठ रहे हैं, इस पर पारस गुट का कहना है कि कोरोना को देखते हुए कार्यकारी अध्यक्ष के आवास पर बैठक बुलाई गई। पार्टी कार्...

LJP : राजू तिवारी बने बिहार लोजपा के अध्यक्ष

Image
 राजू तिवारी बने बिहार लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान और चाचा पशुपति पारस के बीच पार्टी के मालिकाना हक को लेकर विवाद छिड़ा है। पांच सांसदों को अपने पाले में करके पशुपति पारस ने पार्टी की कमान अपने हाथों में लेने का मूड बनाया हुआ है। विवादों के बीच चिराग पासवान ने राजू तिवारी को बनाया बिहार LJP का अध्यक्ष घोषित कर दिया है। लजेपी में टूट के बाद जारी सियासी घमासान के बीच चिराग पासवान ने बड़ा फैसला लिया है. चिराग ने पार्टी नेता राजू तिवारी को बिहार एलजेपी की जिम्मेदारी सौंपी है. चिराग पासवान ने पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी है. बतौर एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पत्र जारी कर कहा, " राजू तिवारी, मुझे आपको लोक जनशक्ति पार्टी का बिहार इकाई का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत करते हुए अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है. मुझे विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व द्वारा बिहार इकाई में लोक जनशक्ति पार्टी सुदृढ़ होगी." राजू तिवारी ; जिनके सहारे चाचा से निपटने की फिराक में चिराग बिहार में लोजपा के भीतर घमासान जारी है। चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के बीच खींचतान बढ़ती जा रही है। इस ब...

Chirag Paswan Vs Paras : चिराग की मोदी का हनुमान बनाया रहने की कोशिश

Image
चिराग की अभी भी मोदी का हनुमान बने रहने की कोशिश लोजपा को भाजपा द्वारा तोड़े जाने पर भी नहीं खुली आंख लोजपा को तोड़ने में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा की भूमिका जब पूरी तरह से जगजाहिर हो चुकी है, तब भी लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपने को मोदी के हनुमान ही बने रहने की कोशिश में लगे हैं। पता नहीं उनको कौन इस बात की सलाह दे रहा है कि मोदी या भाजपा किसी भी तरह उनका साथ दे सकते हैं और इस संकट के दौर से उनको पूरे सम्मान के साथ बाहर निकाल सकते हैं।  चिराग पासवान ने मोदी का हनुमान बनकर बिहार में है विधानसभा चुनाव के दौरान तो अपनी शर्मनाक हार का सामना किया ही है लेकिन यहां भी लेकिन अब पार्टी दो फाड़ होने पर भी उनको मोदी की कोई मदद या सहारा नहीं मिलेगा, चूंकि  इसमें यदि थोड़ी भी राजनीतिक गुंजाइश होती तो शायद लोकसभा अध्यक्ष द्वारा पशुपति पारस समेत पांच सांसदों की चिट्ठी पर पशुपति पारस को सदन में लोजपा का नेता मानने में इतनी जल्दी नहीं दिखाई होती ? सभी जानते हैं बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान चिराग पासवान ने खुद को हनुमान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राम कहा थ...

LJP : चिराग पासवान ने पारस समेत बागियों को किया निष्कासित

Image
 किसके हाथ में लोजपा की कमान, चिराग या पारस ?  लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) में चाचा-भतीजे की लड़ाई जारी है। चाचा पशुपति पारस ने पार्टी पर कब्जे की लड़ाई में बाजी मारी तो चिराग पासवान ने सभी बागियों को बाहर करने का फरमान जारी कर दिया। लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) में  दिल्ली से पटना तक चाचा-भतीजा के समर्थक सड़कों पर हैं. एलजेपी के अंदर जारी इस रस्साकस्सी पर संविधान एक्सपर्ट सुभाष कश्यप ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं पार्टी पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, केवल कानूनी मुद्दे पर बात करूंगा, किसके पास पार्टी का नियंत्रण है और किसके पास किसी को निष्कासित करने का अधिकार है, यह पार्टी के संविधान पर निर्भर करता है, पार्टी के अधिकांश सदस्य ही पार्टी के नियंत्रण पर फैसला करेंगे। संविधान एक्सपर्ट सुभाष कश्यप के मुताबिक एलजेपी के टिकट पर चुनाव जीतने वाले सांसद/विधायक निष्कासन के बाद भी सदन में पार्टी के सांसद/विधायक के रूप में बने रह सकते हैं, पार्टी का नियंत्रण किसके पास है, यह तय करने के लिए उन्हें अदालत जाना पड़ सकता है, चुनाव आयोग को यह तय करना होगा कि पार्टी का चुनाव चिन्ह किसे मि...

Cricket : क्रिकेटर मांकड का सम्मान

Image
करिश्माई क्रिकेटर स्व. मांकड नवाजे गए !! के. विक्रम राव         यादों की परतें पलटिये। पटल पर क्रिकेट की घटनाओं को आरेखित कीजिये, फिल्मरोल के सदृश। वहां दिखेगा एक ठिगना, गोलमटोल बॉलर। बस दस डग दौड़ कर वह गेंद उछालता है। बैट्समैन हिट लगाने बढ़ा तो चूकेगा, स्टम्प आउट होगा। और कही मारा तो कैच आउट! तो ऐसे लुभावने गेंदबाज थे महान कप्तान वीनू मांकड। इनके नाम पर गत रविवार (13 जून) को इंग्लैण्ड के विस्डन्स हाल आफ फेम (कीर्ति कक्ष) में एक भव्य समारोह हुआ। उन्हें मान का स्थान दिया गया। प्रत्येक खिलाड़ी के जीवन की यह चरम हसरत होती है। जीते जी नहीं तो, मरणोपरांत ही सही ऐसा गौरव मिले।           मांकड की जन्मस्थली जामनगर के महाराजा रंजीत सिंह (उनके नाम से रणजी ट्रॉफी है) ही प्रथम भारतीय खिलाड़ी थे, जो सन 1900 में इस सम्मान को पा चुके थे। सचिन तेन्दुलकर को मिलाकर सिर्फ छह अन्य गत 130 वर्षों (1890 से) में सम्मानित हुये है। हालांकि मेरी यह पोस्ट पचास पार वालों के लिये अधिक बोधगम्य होगी। वर्ना संदर्भ की किताबें पढ़ें, क्योंकि भारत का पश्चिम—गुजराती (सौराष...

ISRAEL : मुसलमान और यहूदी की साझा सरकार

Image
मुसलमान और यहूदी की साझा सरकार के. विक्रम राव   त निक कल्पना कीजिये कि काशी और मथुरा में औरंगजेबी मस्जिदों को हटाकर पंथनिरपेक्षता हेतु शिवाला और कृष्ण मंदिर बनावाने की मुहिम कांग्रेस की सोनिया गांधी चलाये!! बहुसंख्यकों की आस्था का इस्लामी आक्रामकों द्वारा ऐतिहासिक दमन कांग्रेस अध्यक्ष खत्म करायें। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के पुरोधा जनाब जफरियाब जिलानी साहब सेक्युलर सिद्धांतों के हित में मुस्लमानों के लिये जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने, तीन तलाक और शरियत के अन्य प्रावधानों के स्थान पर समान संहिता की मांग खुद बुलंद करने लगे तो?         कुछ ऐसा ही अभियान कल से यहूदी राष्ट्र इस्राइल में ''संयुक्त अरब सूची'' के 48—वर्षीय नेता जनाब मोहम्मद मंसूर अब्बास ने चलाने के संकेत दिये हैं। इतिहास में पहली बार इस कट्टर अरब मुस्लिम नेता ने अपने तीन निर्वाचित सांसदों के साथ अन्य यहूदी—पार्टियों से गले लगकर मिलीजुली सरकार बना ली है। पुराने दुश्मन बेंजामिन नेतनयाहू को 12 वर्षों बाद अपदस्थ करना ही इस वक्त इन अरब मुस्लिमों के रहनुमा का एकमात्र लक्ष्य है। इस्लामी दस्तूरों से भी कहीं ऊप...

LJP AND CHIRAG PASWAN : चिराग ने पुराने पत्र से बागियों को दिखाया आईना

Image
 चिराग ने चाचा को लिखा पुराना पत्र किया जगजाहिर इस पत्र को पढ़कर कोई सहज ही अंदाजा लगा सकता है कि रामविलास पासवान के घर में उनके जीवित रहते ही अनबन शुरू हो गई थी। अतिमहत्वकांक्षी पशुपति पारस ने जो खेल खेला, उसकी नींव वह बहुत पहले जमा चुके थे और उचित वक्त के इंतजार में उन्होंने इसको अमली जामा पहनाने में समय लगा दिया। इस पत्र की इबारत को चिराग द्वारा जगजाहिर करने के पीछे कहीं न कहीं प्रिंस को भी होशियार करने की कवायद हो सकती है कि जिन पशुपति पारस के साथ वह गए हैं, वह तो उनके आगे बढ़ने में हमेशा बाधक रहे हैं। लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने तक विरोध कर रहे हैं। ये पत्र आपको भी पढ़ने चाहिए, ताकि आप भी विवाद की गहराई तक पहुंच सकेंं। लोजपा पर चाचा पारस का कब्जा दिवंगत दलित नेता रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी पर उनके ही छोटे भाई हाजीपुर से सांसद पशुपति पारस ने कब्जा कर लिया है। पार्टी के पांच सांसदों की चिठ्ठी अपने पक्ष में लोकसभा स्पीकर को सौंपते पारस ने कहा है पार्टी सांसदों ने उनको अपना नेता और पार्टी ने उनको पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। पारस के साथ आए एलजेपी के पां...

Uttrakhand's Indira : एक बहादुर इंदिरा का बिछड़ना

Image
 एक बहादुर इंदिरा का बिछड़ना !! के. विक्रम राव         दक्ष शिक्षाविद्, हनकदार काबीना मंत्री, रौबीली नेता—प्रतिपक्ष, जुझारु ट्रेड यूनियनिस्ट, इन समस्त विशिष्टताओं के संवलित व्यक्तित्व का परिचायक थीं डा. इंदिरा हृदयेश पाठक। फौलादी महिला थीं, अपनी नामाराशी प्रधानमंत्री की मानिन्द। आज पूर्वाह्न काठगोदाम के पास रानीबाग के चित्रकला श्मशान घाट पर उमड़े जनसैलाब ने यही साबित किया। भाजपायी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हरीश रावत को मिलाकर, हमारे सैकड़ों श्रमजीवी पत्रकार साथीगण नम नेत्रों से एक सुहृद को अलविदा कह रहे थे।          डॉ. इंदिरा हृदयेश का इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नालिस्ट्स (IFWJ) से करीब का नाता रहा। अटूट था, जो सिर्फ मौत ने तोड़ा। हमारे हर सम्मेलन में वे आतीं थीं। प्रदेश स्तरीय (हरद्वार में) या राष्ट्रीय (नैनीताल में) और राजधानी देहरादून में।         एक बार सूचना और जनसम्पर्क मंत्री थीं तो तकरार की नौबत भी आ गयी थी। पंडित नारायणदत्त तिवारी (नेशनल हेरल्ड के स्तंभकार रहे) तब मुख्यमंत्री थे। ...

Chirag Paswan Vs Pashupati Paras in LJP : चिराग पासवान न तो विरासत संभाल पाए और न ही परिवार

Image
  चिराग पासवान न तो विरासत संभाल पाए और न ही परिवार  मुबाहिसा: आर.के. मौर्य द लितों के बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे रामविलास पासवान ने अपने निधन से पहले ही लोक जनशक्ति पार्टी के सर्वेसर्वा अपने इकलौते बेटे चिराग पासवान को बना दिया था। पार्टी में चिराग का प्रवेश ही सीधे वर्ष 2012 में संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में किया गया था। उस समय  पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में मैं भी राष्ट्रीय सचिव की हैसियत से मौजूद था, जिसका ऐलान रामविलास पासवान ने भावुक होकर आंसु भरे नयनों से किया था, वहीं पासवान के दोनों भाइयों पशुपति पारस और रामचंद्र (अब दिवंगत) की आंखों में भी आंसु थे, दोनों भाइयों के ये आंसु कैसे थे?, इसको लेकर पहले आंतरिक और अब लोजपा के टूटने पर कई चर्चाएं लोजपा में हो रही हैं।  उस समय भी पार्टी में सुगबुगाहट थी कि पासवान के इस फैसले को उनके राजनीतिक सहयोगी और बिहार में पार्टी की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले उनके भाई पशुपति पारस और रामचंद्र पासवान अंदर से नहीं स्वीकार कर पा रहे हैं। इस बैठक से पासवान ने सीधे यही संदेश देने का काम किया ...