Posts

ALLAHABAD HIGH COURT''S JUDGMENT : कबीर की बांग

Image
कबीर की बांग के. विक्रम राव अदालती निर्णयों में दर्शनशास्त्र और साहित्यिकता का पुट अब कमतर हो रहा है। शायद इसलिए कि अंग्रेजी का ज्ञान क्षीण हो गया है। कभी इलाहबाद हाईकोर्ट के ख्यात अंग्रेजी निर्णयों से उद्धरण पेश कर वक्ता लोग गोष्ठियों में चमक जाते थे। इस मन्तव्य का सन्दर्भ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 15 मई के दिन “लाउडस्पीकर पर अजान” वाले दिए निर्णय से है। न्यायमूर्ति-द्वय शक्तिकांत गुप्त तथा अजित कुमार की खण्डपीठ द्वारा प्रदत्त यह जजमेंट है। याची सांसद अफजाल अंसारी ने लाउडस्पीकर से मस्जिद से रमजान माह में शासन द्वारा अजान की अनुमति न देने को धार्मिक स्वतंत्रता के मूल अधिकारों का उल्लंघन बताया। मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिख कर हस्तक्षेप करने की माँग की थी। कोर्ट ने पत्र को जनहित याचिका मान ली। अजान पर फैसला तो 15वीं सदी के हिंदी कवि कबीर ने सदियों पूर्व दे दिया था। उन्होंने कहा था कि मस्जिद पर से “मुल्ला बांग दे, क्या बहरा हुआ खुदाय?” इसके पूर्व कबीर मूर्तिपूजकों का मजाक बनाते लिख चुके थे कि “पाहन पूजे हरि मिलें, तो मैं पूजूं पहार।” हालाँकि कवि की राय में हिन्दुओं के लिए ...

CORONA LOCKDOWN : WHO में बदलाव की शुरूआत, भारत स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन होंगे कार्यकारी अध्यक्ष

Image
22 मई को संभालेंगे हर्षवर्धन कार्यभार कोरोना महामारी के बीच दुनिया के तमाम देशों की आलोचना के शिकार हो रहे विश्व स्वास्थ्य संगठन  WHO में कार्यकारी बोर्ड के चेयरमैन का पदभार भारत के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन, 22 मई को संभालेंगे।  डॉक्टर हर्ष वर्धन को कार डब्लूएचओ के 34 सदस्यों वाले बोर्ड में जापान के डॉक्टर हिरोकी नाकातानी की जगह अब डॉक्टर हर्ष वर्धन लेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर हर्ष वर्धन 22 मई को बोर्ड के चेयरमैन पद संभालेंगे। जिसके बाद डॉ. हर्ष वर्धन के पास भारत के साथ- साथ दूसरे देशों की जिम्मेदारी होगी। हालांकि, यह पूर्णकालिक जिम्मेदारी नहीं होगी,  लेकिन स्वास्थ्य मंत्री को WHO की कुछ बैठकों में जरूर शामिल होना होगा। पिछले वर्ष हो गया था निर्णय  वैश्विक मंच पर भारत के प्रतिनिधित्व के प्रस्ताव पर 194 देशों ने हस्ताक्षर किए। हालांकि, संगठन की ओर से यह फैसला पिछली साल कर लिया गया था कि अगर चेयरमैन भारत की ओर से होगा. अधिकारियों के अनुसार, हर साल यह पद बदलता है और ऐसे में पिछले साल तय हुआ था कि अगला प्रतिनिधित्व भारत करेगा।  ...

CORONA LOCKDOWN : मीडिया नहीं भांप रही जन अविश्वास का खतरा

Image
CORONA LOCKDOWN : मीडिया नहीं भांप रही जन अविश्वास का खतरा                                                                       मुबाहिसा : आर.के. मौर्य                                       को रोना से निपटने को बचाव के रूप में पूरी दुनिया ने डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन पर सबसे बड़े बचाव के रूप में  लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के हथियार को अपनाया। हालॉकि शुरूआत में  कोरोना वायरस के  फैलाव के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार चीन से लेकर सभी देशों ने इसकी अनदेखी की।  कोरोना की भयावहता अब पूरी दुनिया में चरम पर है। दुनिया में करीब पचास लाख लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें काफी लोग सही भी हो रहे हैं, इसके बावजूद करीब सवा तीन लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यह आँकड़ा कभी भी एक शतक पहले आ...

UP Bus Politics : कांग्रेस और योगी सरकार आमने-सामने

Image
 यूपी में बस  पॉलिटिक्स : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हिरासत में,  प्रियंका गांधी के निजी सचिव पर एफआईआर आगरा से जुड़े राजस्थान बॉर्डर पर श्रमिकों से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू प्रशासन के रोकने पर धरने पर बैठ गए। लल्लू ने कहा कि  बॉर्डर पर हमारी 1000 बसें तैयार हैं, हमें जाने दीजिए।  पुलिस ने उनको व अन्य कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। मिडिया में रहीं विभिन्न खबरों के मुताबिक आगरा जिले में राजस्थान बॉर्डर के नजदीक यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वे फतेहपुर बॉर्डर पर फंसे मजदूरों से मिलने के पहुंचे थे। यहां उनकी पुलिस से बहस हुई। इस दौरान लल्लू ने पुलिस से कहा- बॉर्डर पर हमारी 1000 बसें तैयार हैं। हमें जाने दीजिए, ताकि प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाया सके।  सरकार केवल भाषण देने का काम कर रही है। लल्लू यहां समर्थकों के साथ बीच सड़क धरने पर बैठ गए थे, जिसपर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह पर  धोखाधड...

UP Lockdown : विदेशों से लौट रहे NRI अमीरों का स्वागत, गरीब मजबूर मजदूर को पुलिस की लाठी

Image
एक ही उत्तर प्रदेश की दो तस्वीरें 01. गरीब मजबूर मजदूरों के प्रदेश आगमन पर पुलिस लाठियां। 02. विदेश से लौट रहे NRI अमीरों के आगमन पर स्वागत                            

Ramesh Maurya Passed away : रमेश चंद्र मौर्य का निधन

Image
दुखद सूचना : रमेश चंद्र मौर्य का निधन वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र मौर्य  के बड़े भाई श्री रमेश चंद्र मौर्य (सेवानिवृत्त लेखाकार, शिक्षा विभाग) का रविवार की शाम मेरठ में निधन हो गया है। उनका  अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट में किया गया। इस मौके पर परिजन और नजदीकी रिश्तेदार मौजूद रहे।  श्री रमेश चंद्र मौर्य  गत वर्ष ही सेवानिवृत्त हुए थे। उनके दो सुपुत्र अभिषेक और किरन मौर्य एवं  एक सुपुत्री श्रीमती कुमद पंकज कुमार हैं। एक पौत्र, एक पौत्री और दो धेवतों के साथ उनका भरा पूरा परिवार है। सरधना (मेरठ) के मौर्य परिवार में स्व. श्रीमती फूलकौर एवं स्व. श्री अतरसिंह मौर्य के ज्येष्ठ पुत्र रमेश चंद्र मौर्य के तीन भाई राजेन्द्र मौर्य, अनिल मौर्य (वरिष्ठ सहायक, जिलाधिकारी,मेरठ) और बाबू नरेश मौर्य (व्यवसायी) तथा दो बहनें श्रीमती शारदा सिंह (गाजियाबाद) और श्रीमती बीना कश्यप (गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़) हैं। 

LOCKDOWN 4.0 : लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई तक बढ़ा

Image
देशभर में एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की गई है. यह लॉकडाउन का चौथा चरण है जो 31 मई तक रहेगा। इस चरण में हॉटस्पॉट के अलावा सामान्य क्षेत्रों में कुछ का भी एेलान किया गया है।

Congress : अधीर चौधरी तो दहाडे़, कांग्रेस मिमिया गई

Image
अधीर चौधरी तो दहाड़े, पर कांग्रेस मिमिया गई ! के. विक्रम राव लोक सभा में कांग्रेसी विपक्ष के नेता चौंसठ-वर्षीय अधीर रंजन चौधरी जब बोलते हैं तो 55-वर्षीय गृह मंत्री अमिताभ अनिलचन्द शाह बहुत उद्वेलित हो जाते हैं| अधीर बाबू भी अक्सर बोलते ही रहते हैं| भाजपायी मंत्रियों के  भाषण में व्यवधान डालना उनकी फितरत है| सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी और सभी 49 सदस्य उन्हें तल्लीनता से सुनते हैं| बजट अधिवेशन में (4 फरवरी 2020) के दिन अधीर बाबू ने भाजपा को “रावण की औलाद” करार दिया था, क्योंकि “आपलोग बापू का अपमान करते हैं|” किन्तु इस बार (सोमवार, 11 मई 2020) खुद कांग्रेसी जन अधीर बाबू का अजूबा सुनकर विस्मित हो गए| खलबली मची, हड़बड़ा गये| राज्यसभा में पार्टी के खुर्राट उपनेता आनदं शर्मा ने तत्काल लोकसभा के नेता को मौकूफ किया| उनके एक सार्वजनिक बयान को कांग्रेस नीति से बरतरफ कर डाला| अधीर बाबू ने यही कहा था कि नरेंद्र मोदी सरकार को ताइवान द्वीप को मान्यता दे देनी चाहिए| उन्होंने चीन को चेतावनी दे डाली थी कि “अगले सप्ताह की (WHO) बैठक में ताईवान मान्य सदस्य बना रहे|” वे चीन से बोले: “पीलेवर...

CORONA & MEDIA : मेडिकल रिपोर्टिंग भी पढ़ाई जाए

Image
“मीडिया तथा कोरोना” पर लोहिया  विश्वविद्यालय की आला पेशकश के. विक्रम राव मीडिया और कोरोना पर एक वैश्विक वेबिनार (विचार-यज्ञ) अयोध्या-स्थित लोहिया विश्वविद्यालय ने आयोजित (7 मई) किया था| वक्ताओं के भाष्य प्रखर थे| इससे मंथन का दायरा प्रशस्त हुआ| कुलपति डॉ. मनोज दीक्षित के स्वागत-भाषण ने आहुति का रोल निभाया| फिर वक्ताओं (भारतीय-विदेशी) की मेधा के तेवर अंत तक तेज ही रहे| इतना गमनीय जरूर था कि मीडिया मनीषियों की मीमांसा बेलौस थी| आखिर क्यों न हो ? अकादमिक पण्डित और व्यवहारिक विशेषज्ञ भागीदार थे| मेरी गिला यह थी कि मीडिया शिक्षकों को इस महामारी की रोशनी में अपने अध्येताओं को मेडिकल रिपोर्टिंग भी पढ़ाया जाना चाहिए| हमें तो (इस्लामी पकिस्तान और कम्युनिस्ट चीन द्वारा हमलेकी वजह से) वार-रिपोर्टिंग, प्राकृतिक विपदाओं, संसदीय समीक्षाओं, दुर्घटनाओं आदि की रिपोर्टिंग विधाओं को पढ़ाया जाता रहा| अब सार्स, प्लेग, डेंगू, बर्डफ्लू आदि के फैलाव और कोरोना महामारी पर कौशलता से लिखने हेतु क्लासरूम को व्यवसायिक पटुता और दक्षता से भी लैस किया जाये| मीडिया प्राचार्यों ने अब एहसास किया कि देश ...

SONIA Gandhi : अनबूझी प्रहेलिका हैं सोनिया गांधी

Image
अनबूझी प्रहेलिका हैं सोनिया एक शीर्ष-स्तरीय शासकीय जांच, ढाई दशक पुरानी, अभी तक पूरी नहीं हुई| प्रकरण है कि सोनिया गाँधी क्या हैं ? प्रधान मंत्री पर सवासेर हैं अथवा  राष्ट्रपति के समकक्ष हैं? मसला मोदी राज के पहले का है | भविष्य में फिर उठ सकता है, अगर सोनिया-कांग्रेस सत्ता पर लौट आई तो| यदि आज की पचहत्तर-वर्षीया सोनिया गाँधी चार साल बाद के चुनाव में प्रधान मंत्री बन गईं तब? इस कयास की शुरुआत हुई थी 15 अक्तूबर 2004 में| दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब (विट्ठलभाई भवन से लगा हुआ) के स्पीकर्स सभागार में उसी दिन पड़ोसी बर्मा में लोकतंत्र की स्थापना हेतु वैश्विक परिचर्चा हो रही थी| मंच पर सांसद और पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नान्डिस भी बैठे थे| उनकी नजर पड़ी सामने की दीवार पर टंगी फोटो पर| प्रथम थी संविधान सभा के अध्यक्ष और बाद में राष्ट्रपति चुने गए डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की| उनसे लगी फोटो थी संप्रग की अध्यक्ष सोनिया गाँधी की| सर्वविदित था कि पहले यहाँ सात-सदस्यीय संविधान निर्मात्री समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की फोटो लगी थी| हटा दी गयी | सवाल मुंह बा रहा था कि ...

Old is Gold (VIDEO) : चार्ली चैपलिन और उनकी फिल्म के मनोरंजक दृश्य

Image
चार्ली चैपलिन से सीखें जिंदगी जीने का तरीका जब कभी चार्ली चैपलिन का जिक्र करते हैं तो ऐसे शख्‍स की याद आती है, जिसने पूरी जिंदगी हमें हंसाने में गुजार दी. मगर चार्ली की अहमियत यहीं तक सीमित नहीं. उनकी बातें और जीवन को समझने का नजरिया हमें जिंदगी को आसान बनाने का तरीका सिखा देता है चार्ली चैपलिन 01. मेरी जिंदगी में बेशुमार दिक्‍कतें हैं लेकिन यह बात मेरे होंठ नहीं जानते. वो सिर्फ मुस्‍कुराना जानते हैं. 02. मैं सिर्फ एक चीज बनकर रहना चाहता हूं औरवो है मसखरा . यही चीज मुझे नेताओं से कहीं ऊंचा दर्जा देती है. 03. बड़े दिलवालों के साथ दुनिया अक्‍सर बुरा व्‍यवहार करती है. 04. आईना मेरा सबसे अच्‍छा दोस्‍त है क्‍योंकि जब मैं रोता हूं तो वो कभी नहीं हंसता. 05. जिस दिन आप हंसते नहीं वो दिन बेकार चला जाता है. 06. इस अजीबोगरीब दुनिया में कोई चीज स्‍थाई नहीं है. हमारी मुश्किलें और मुसीबतें भी नहीं . 07. एक इंसान का असली चरित्र केवल तभी सामने आता है जब वो नशे में हो. 08. नाकामी को ज्‍यादा तरजीह नहीं दी जानी चाहिए क्‍योंकि खुद का मजाक बनाने के लिए काफी हिम्‍मत की जरूरत ह...

Photo Features : गरीब मजलूम की ये दास्तां

Image
 शुक्र है कि रमज़ान आया है मेरे फाके पर पर्दा है, कोई पूछे कि भूखे हो तो कह देंगे मेरा रोज़ा है..!! मुफ़लिस की आधी बात फ़िज़ा में ही रह गयी,,, "साहब ने जल्दी से कार का शीशा चढ़ा लिया,,,!. मिल जाए गर आलिम तो इक सवाल पूछना? गमों को पीने पर भी क्या रोज़े टूट जाते हैं ?

Americans Now upset with the Fly (Video) : अमेरिका में अब लोग मक्खी से परेशान

Image
 

Alcohol be prohibited : अंगूरी गरली है, निषिद्ध हो

Image
  अंगूरी गरली है, निषिद्ध हो ! दा रू की दुकानों पर इतना मजमा देखकर लगा कि संक्रमित लोग कोरोना की वैक्सीन खरीदने में जुटे हैं| एक ही दिन में योगी सरकार को सौ करोड़ रुपयों की आवक हो गई| बापू के चेलों (नेहरू-इंदिरा) के राज में बेझिझक ज्यादा लाभ मिलता था| उसी वक्त से ही मद्यनिषेध और आबकारी विभागों में सहभागिता सृजित की गयी थी| हालाँकि दर्शनशास्त्र के मुताबिक यह विरोधाभासी है, किन्तु दलीय राजनीति की नजर में बेमेल नहीं| आजाद भारत के इतिहास में केवल मोरारजी देसाई के राज में ही मद्यनिषेध का असली अर्थ शराब-बंदी थी| तब वे अविभाजित मुंबई राज्य के गाँधीवादी मुख्य मंत्री थे| सोवियत प्रधान मंत्री बुल्गानिन और रूसी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव ख्रुश्चोव मुंबई आये| दोनों को मुख्य मंत्री का निर्देश था कि शराब के लिए परमिट हेतु राज्य मद्यनिषेध अधीक्षक को दरख्वास्त दे दें| पर ये दोनों रूसी मास्को से ही वोदका भरकर लाये थे| एक अन्य अवसर पर जब मोरारजी देसाई नेहरू काबीना में वित्त मंत्री थे तो ब्रिटिश प्रधान मंत्री मैकमिलन के सम्मान में दिल्ली स्थित उच्चायुक्त भवन में रात्रिभोज ...

Chaudhry Mahendra Tikait : किसानों का क्रांतिदूत चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत

Image
    किसानों का क्रांतिदूत : चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत                 (6 अक्टूबर 1935 – 15 मई 2011) किसानों को हकों के लिए संघर्ष करने के रास्ते पर लाए टिकैत  कि सान मसीहा चौधरी महेंद्र टिकैत का जन्म मुजफ्फरनगर के कस्बा सिसौली में 6 अक्टूबर 1935 में एक जाट परिवार में हुआ था। गांव के ही जूनियर हाईस्कूल में कक्षा सात तक पढ़ाई की। उनके पिता का नाम चौधरी चौहल सिंह टिकैत और माता जी श्रीमती मुख्त्यारी देवी थीं। चौधरी चौहल सिंह टिकैत बालियान खाप के चौधरी थे। चौधरी महेन्‍द्र सिंह टिकैत को एक जुझारु किसान नेता के तौर पर पूरी दुनिया जानती है लेकिन यह व्‍यक्ति एक दिन में या किसी की कृपा से 'किसानों का मसीहा' नहीं बन गया बल्कि सच तो यह है कि कभी इस शख्‍सीयत ने धूप-छांव, भूख-प्‍यास, लाठी-जेल की परवाह नहीं की। अगर अपने कदमों को किसान संघर्ष के लिए बाहर निकाल दिया तो फिर कभी पीठ नहीं दिखाई चौधरी साहब किसानों के सच्चे हितैषी और किसानों को उनका हक दिलाने के लिए सदैव तत्पर रहते थे। अब किसान आंदोलन की ...

Journalist Pawan Mittal passed away : दैनिक मयराष्ट्र के प्रधान संपादक पवन मित्तल का निधन

Image
 दैनिक मयराष्ट्र के प्रधान संपादक का निधन  मेरठ में दैनिक मयराष्ट्र के प्रधान संपादक श्री पवन मित्तल जी का आज प्रातः दिनांक 14 मई 2020 को स्वर्गवास हो गया वह पिछले काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे उनके निधन पर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारी पंकज मंगल, राजेंद्र चौहान, बालकिशन शर्मा और अन्य सदस्यों द्वारा  शोक व्यक्त किया गया और दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु भगवान से प्रार्थना की।  पवन मित्तल स्वतंत्रता सेनानी एवं वरिष्ठ पत्रकार स्व. श्री मामचंद मित्तल के सुपुत्र थे। मामचंद मित्तल जहां मेरठ में पत्रकारिता के माध्यम से आजादी की अलख जगाने वाले पत्रकारों में से एक थे वहीं आजादी के बाद भी वह अपने पूरे जीवनकाल में जनहितों के लिए लड़ते रहे। उनके बाद उनके सुपुत्र पवन मित्तल ने भी "मयराष्ट्र" की ज्योति को जलाए रखा। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी ने वास्तव में पवन मित्तल जी को असहाय ही बना दिया था। उनके निधन से मेरठ के पत्रकारिता जगत को भारी क्षति हुई, जिसकी पूर्ति नहीं की जा सकती है। 

Lockdown : ...वो राजा महलों के नुमाइंदे बन गए

Image
  ...वो राजा महलों के नुमाइंदे बन गए जिन्होंने महल बनाए, वो झोपड़ियों से भी बेदखल कर दिए गए। जिन्हें बनाया महलों का मालिक, वो भी उन्हें अब भूल गए ।। जिन्होंने बताया झोपड़ी का नुमाइंदा, वो राजा अब महलों के नुमाइंदे बन गए। वो भी करोड़ों के सूट बूट पहन, महलों को रोशन करने में लग गए ।। भाषणों में जिनके गरीब मजदूर होता है, वो खुलेआम धनाढ्यों को खैरात बांटने में लग गए। जो बैंकों के लुटेरे होते जेलों में, वे अब बगलगीर बन गए।। जिन्हें  दिखाया हवाई जहाज में बैठने का सपना, भूखे प्यासे मरने को उन्हें पैदल चलने को छोड़ गए।  अगर मिल जाए भगवान तो पूछू , तुम गरीब मजदूर को मजबूर क्यों बना गए। जिनको बनाया अपना रहनुमा, वो राजा महलों के नुमाइंदे बन गए।। -राजेन्द्र मौर्य

Over Dodge politics (VIDEO): धर्म की कटट्ररता और अधिक राजनीति ही समस्याओं की जड़

Image

MAHABHARAT : पांडव नहीं थे पांडु के पुत्र, दुर्योधन समेत शत पुत्रों के पिता नहीं थे धृतराष्ट्र

Image
म हाभारत केवल एक महायुद्ध नहीं था, बल्कि कई रहस्यों, कहानियों और प्रतिशोधों का एक हवन माना जाता है। कौरवों और पांडवों के बीच हस्तिनापुर की गद्दी के लिए कुरूक्षेत्र में महाभारत का युद्ध हुआ था। कुरूक्षेत्र हरियाणा प्रांत का एक जिला है। महाभारत युद्ध में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। कृष्ण इस युद्ध में पांडवों के साथ थे। युद्ध के बाद से कलियुग का आरंभ माना जाता है। कृष्ण जन्म और मृत्यु के समय ग्रह-नक्षत्रों की जो स्थिति थी उस आधार पर तमाम ज्योतिषियों ने कृष्ण की आयु 119-33 वर्ष आंकी है। उनकी मृत्यु एक बहेलिए का तीर लगने से हुई थी। माना जाता है कि महाभारत युद्ध में एकमात्र जीवित बचा कौरव युयुत्सु था। महाभारत युग में कौरवों का पूरे भारत में प्रभाव था। कौरव, पौरव और यादव तीनों ही चन्द्रवंशी थे। महाभारत में हर पात्र के साथ बड़ी ही रहस्यमय कहानी जुड़ी है। तमाम शोध पत्रों में माना गया है कि न पांडू के पुत्र पांडव थे और न ही दुर्योधन समेत ...