Posts

PARSHURAM-SHARVAN DIALOG (VIDEO): भगवान परशुराम-श्रवण कुमार संवाद : जातिवाद अज्ञानता का परिणाम

Image
                                         

इंदिरा गांधी : न डरी, न थमी

Image
 "तीन अक्टूबर 1977 को जनता पार्टी का शासनकाल"  इ न्दिराजी के निवास स्थान 12 विलिंगटन क्रिसेंट को सैकड़ों पुलिस वालों ने घेर लिया था। इंदिरा जी को गिरफ्तार करने  कुछ अफसर भीतर पहुंचे।इन्दिराजी अपने कमरे में चली गईं और जेल जाने के लिए सामान ठीक करने लगीं।  कुछ देर बाद उनके वकील फ्रेंक  एंथोनी (सांसद) पहुंचे और  उन्होंने कहा, 'गिरफ्तारी का वारंट  दिखाइए'  तो अफसर एक-दूसरे का मुंह ताकने लगे। उनके पास वारंट था ही नहीं। फ्रैंक एंथोनी ने फिर से वारंट की मांग की और बुलंद आवाज में कहा,"बगैर वारंट के आप इन्हें  कैसे गिरफ्तार कर सकते हैं?" घंटे भर बहस चलती रही। बाहर लोगों की भीड़ बढ़ती रही। लोग क्षुब्ध थे। आखिर  जब इन्दिराजी कार में बैठ गईं तो कुछ क्षुब्ध युवक  चिल्लाए, मोरारजी देसाई मुर्दाबाद, चरणसिंह मुर्दाबाद। इंदिरा जी झट कार  से उतरीं और उन्हें तुरंत रोकते हुए बोलीं "हमें किसी के लिए भी मुर्दाबाद नहीं कहना है।" गांधीजी ने हमें क्या सिखाया है, याद करो।युवक चुप हो गए" फिर इंदिरा गांधी जिंदाबाद के नारों से आसम...

Rahi vs Nikhat

प्रमुख शायर राही और निखत की शानदार जवाबी शायरी सुनें और आनंद लें।

Kashmir : search for open shop in closed market

Image
बंद बाजार में खुली दुकान की तलाश 

राजनीतिक संकट में घिरे राष्ट्रपति ट्रंप

Image
राजनीतिक संकट में घिरे राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया शुरू हो गई है। बगदादी का अंत करने के बाद ट्रंप की बढ़ी लोकप्रियता के बीच महाभियोग की प्रक्रिया ने ट्रंप की चिंता बढ़ा दी है।

जम्मू कश्मीर : इतिहास भूगोल बदलने के लिए प्रशंसा होगी तो कूटनीतिक चूक पर निंदा भी होगी मोदी सरकार की

Image
                             मोदी सरकार की जम्मू-कश्मीर के इतिहास और भूगोल बदलने के लिए जहां हमेशा प्रशंसा की जाएगी, वहीं कूटनीतिक चूक के लिए भी हमेशा निंदा की जाएगी। एक ओर हमारे देश के सांसदों को घुसने से रोका और गिरफ्तार किया। जम्मू कश्मीर के तमाम विपक्षी नेताओं को नजरबंद किया गया। जबकि यूरोपीय संघ के सांसदों को खुली ताक-झांक और बेरोकटोक टिप्पणी करने का मौका दिया गया। ये विदेशी सांसद यहां तक कह गए कि "जम्मू-कश्मीर को दूसरा अफगानिस्तान नहीं बनने देंगे"। क्या इस युरोपीय संघ के भारत के साथ पुराने व्यवहार और इतिहास को कभी भुलाया जा सकता है ? क्या हमारे जम्मू-कश्मीर में अफगानिस्तान जैसे हालात कभी रहे हैं ?, जो इतनी बड़ी टिप्पणी "दूसरा अफगानिस्तान नहीं बनने देंगे" यूरोपीय सांसदों ने की ?,  जम्मू कश्मीर में निर्वाचित सरकार काम करती रही है। रही बात किसी राज्य को विशेष दर्जा देने या समाप्त करने का फैसले की, यह हमारा आंतरिक मामला है इस पर किसी भी देश को दखल देना तो दूर बात करने की भी इजाजत कैसे दी जा सकती है ? मोद...

लखनऊ : योगी मिले मुलायम और कल्याण से

Image
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और कल्याणसिंह से मिले। योगी की यह  मुलाकात अगले माह अयोध्या में राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले से जोड़कर देखी   जा रही है। हालांकि योगी ने साफ तौर पर कहा है कि इस मुलाकात को राजनीति से न जोड़कर न देखा जाए। वह दोनों हमारे बुजुर्ग हैं । उनसे मिलकर स्वास्थ्य और हालचाल जानने गए थे। मायावती से नहीं मिलने की बाबत कहा कि वह अपने को बुजुर्ग मान लें तो उनसे भी मार्गदर्शन लेंगे। 

फिल्मी सिंगर विशाल मिश्रा पहुंचे अमर उजाला दफ्तर

Image
फिल्म कबीर सिंह में ‘कैसे हुआ.. कैसे हुआ.. इतना जरूरी कैसे हुआ..’ गाने से सुर्खियों में आए सिंगर विशाल मिश्रा ने अमर उजाला कार्यालय कानपुर पहुंच कर अब तक के अपने अनुभवों को साझा किया। उत्तर प्रदेश के उन्नाव निवासी विशाल ने बताया कि उनके पिता शैलेंद्र मिश्रा पेशे से वकील हैं और उन्हें भी गाने का शौक है। शादी या किसी पार्टी में वे गाना गाकर समा बांध देते थे। उन्हीं को देखकर उनका भी रुझान गायकी की ओर हो चला। यू-ट्यूब में उनके लाखों फालोवर हैं। विशाल ने बताया कि 2012 में लखनऊ में हुए भारत की शान रियलिटी शो में हिस्सा लिया था। इसके बाद मुंबई जाने का मौका मिला। यहां सबसे पहली मुलाकात म्यूजिक डायरेक्टर ललित पंडित से हुई। उन्होंने ही प्लेटफार्म दिया और शोरगुल फिल्म में गाने का मौका मिला। इसके बाद रेस-3, जबरियां जोड़ी, नोट बुक जैसी फिल्मों में भी गाने गाए। हाल में रिलीज हुई ‘सांड़ की आंख’ में आशा भोंसले के साथ भी एक गाना गाया है। विशाल रोजाना 100 से 200 गाने सुनते हैं।

जस्टिस बोबडे होंगे भारत के अगले प्रधान न्यायाधीश

Image
Congratulations to justice Bobde for Next CJI.

यूरोपीय संघ के सांसदों की जम्मू कश्मीर यात्रा पर सवाल

Image
सवाल तो विपक्ष का मजबूत है कि अपने देश के सांसदों को आप कश्मीर में घुसने से रोक रहे हो और युरोपीय संघ के सांसदों की मेहमान नवाजी की जा रही है। जिसकी पूरे देश में विपक्ष निंदा कर रहा है। इन सांसदों की यात्रा का ही परिणाम माना जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी जम्मू एंड कश्मीर  में मानवाधिकार बहाल करने की बात कही है। मोदी सरकार को चाहिए कि देश के सांसदों और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी कश्मीर घाटी के हालात देखने जाने की इजाजत दे।

प्रियंका गांधी ने यूं मनाई भैया दूज

Image
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भैया दूज पर अपने बडे़ भाई एवं कांगेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी   को ट्वीट कर भैया दूज की बधाई देते हुए लव यू लिखा। ट्वीट के साथ उन्होंने बचपन की तस्वीरें भी शेयर की हैं हैं ।

IFWJ Observes its 70th Foundation Day as the ‘Pledge Day’

The 70 th  Foundation day of the IFWJ was celebrated all over the country by the journalists and other media employees. In Delhi it was observed as the ‘pledge day’ for securing the new Wage Board, Amendment in the Working Journalists Act and also for introducing the special provisions to ensuring the safety and security of the media persons.  The Secretary-General Parmanand Pandey informed that the IFWJ has written to Shri Bhartruhari Mahatab, the Chairman of the Parliamentary Committee on Labour opposing the move of the government to abrogate the Working Journalists Act and integrate it with other 11 existing Acts, which have nothing in common with the Working Journalists Act. It may be noted here that the government is planning to repeal the Working Journalists Act and subsuming the other Acts under the ‘Occupational Safety, Health and the Working Conditions Code 2019’. Although the it has been proposed to include employees of the electronic and web etc in the Code, y...

पत्रकारों को मिलेगा लाभ, 'पत्रकार वेलफेयर स्कीम' में संशोधन

केंद्र सरकार ने पत्रकारों के कल्याण के लिए इस स्कीम को फरवरी 2013 में लागू किया गया था। अब इसमें संशोधन किया गया है,जिसका फायदा सभी पत्रकार ले सकेंगे। 'पत्रकार वेलफेयर स्कीम' में संशोधन से लाभ अब अगर किसी पत्रकार का निधन हो जाता है या फिर वह विकलांग हो जाता है, तो उसके आश्रितों को केंद्र सरकार 5 लाख रुपए की सहायता देगी। वहीं, इलाज के लिए भी पत्रकार को सरकार की ओर से 5 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना की पात्रता के लिए एक समिति का गठन भी किया गया है, जिसके संरक्षक केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री होंगे। विभाग के सचिव अध्यक्ष, प्रधान महानिदेशक, एएस एंड एएफ, संयुक्त सचिव समिति के सदस्य हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के उप सचिव अथवा निदेशक सदस्य संयोजक हैं। इस समिति द्वारा पीड़ित पत्रकार या फिर उनके परिजनों के आवेदन पर विचार करके आर्थिक सहायता देने का फैसला लिया जाएगा। इस योजना के तहत एक अच्छी बात यह है कि इसमें केंद्र या राज्य सरकार से अधिस्वीकृत पत्रकार होने का कोई बंधन नहीं है। यह योजना पत्रकारों से संबंधित श्रमजीवी पत्रकार एक्ट 1955  के...

मुंबई : पासवान से मिले आठवले

Image
मुंबई में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान महाराष्ट्र के दलित नेता और केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले से मिले। इस दौरान उनके साथ सांसद चिराग पासवान और लोजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इन दिनोें महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच रार के चलते यह मुलाकात काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।    

हरियाणा : भाजपा को दोबारा सत्ता, दुष्यंत को देवीलाल की विरासत और कांग्रेस को मिला विपक्ष का लाभकारी मौका

Image
         मुबाहिसा : राजेन्द्र मौर्य       ह रियाणा में भाजपा+जजपा की सरकार लगभग सभी निर्दलीयों के समर्थन के साथ बन चुकी है। मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल खट्टर दोबारा शपथ ले चुके हैं। इसके साथ ही खट्टर पहले एेसे गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने लगातार दूसरी बार शपथ ली है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2019 में 40 सीटें जीतीं हैं जो बहुमत से छह सीटें कम हैं। जबकि 2014 में भाजपा ने 47 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया था। इस बार बहुमत से दूर रही भाजपा के नेताओं समेत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बात को लेकर खुश हैं कि भाजपा को 2014 में मिले 33.20 फीसदी  से इस बार तीन फीसदी अधिक वोट मिले हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव -2019 में ही मिले 58.2 फीसदी से 22 फीसदी कम वोट मिलने के सवाल पर भाजपा नेता बगले झांक रहे हैं। इस विधानसभा चुनाव में जाट बिरादरी और ताऊ देवीलाल की विरासत के असली हकदार के लिए इनेलो सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के दोनों पुत्र अजय चौटाला और अभय चौटाला आमने-सामने आए। जहां ओ...

बादल ने रोका दुष्यंत को कांग्रेस की ओर जाने से

Image
बादल ने रोका दुष्यंत को कांग्रेस की ओर जाने से                              मुबाहिसा : राजेन्द्र मौर्य                           हरियाणा में भाजपा के खिलाफ चुनाव जीती  जेजेपी के दुष्यंत चौटाला को कांग्रेस की ओर जाने से रोकने के लिए भाजपा  ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री  एवं शिरोमणि अकाली दल सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल को सामने किया। जगजाहिर है कि बादल और देवीलाल की मित्रता सियासत से भी कहीं ऊपर मानी जाती है। ऐसे में बादल ने दुष्यंत को भविष्य के साथ ही वर्तमान  के सभी नफे नुकसान गिनाए और अजय चौटाला को जेल से निकालकर बाहर की खुली हवा में आने की बात ने दुष्यंत को भावुक कर दिया और खुले एजेंडे पर छिपी शर्तों ने दुष्यंत का रास्ता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से मोड़कर भाजपा की ओर कर दिया। परिणाम  सामने मनोहर खट्टर के साथ दुष्यंत ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ले ली है। उनको आशीर्वाद देने के लिए अजय चौटाला भी तिहाड़ से बाहर आ गए हैं, जबकि ओमप्...

कलकत्ते वाले चरखाविहीन सितारवादक महात्मा गांधी

Image
बंगाल से एक वयोवृद्ध साथी ने बिहार के एक युवा साथी को यह तस्वीर भेजी है। बहुत दुःखी थे। कह रहे थे कि प्रशासन को कई बार ध्यान दिलाया गया। फिर भी गांधीजी का चरखा टूटकर गिरा पड़ा है। चश्मा भी कोई ले गया। अभी एक साथी कोलकाता में गांधीजी पर एक कार्यक्रम करना चाह रहे थे। आयोजन के लिए एक ऐतिहासिक कॉलेज का सभागार चुना, लेकिन कॉलेज के प्रिसिंपल साहब ने लगभग मना करते हुए कहा कि ‘बंगाल में गांधी को कौन याद करता है? यहाँ उनका है ही क्या? कुछ नहीं।’ बता दें कि बकौल प्रिंसिपल साहब उन्होंने इतिहास विषय में उच्च शिक्षा हासिल की है। गांधीजी ने ‘हिंद स्वराज’ में विषय के रूप में इतिहास पढ़ने-पढ़ाने पर कुछ गंभीर टिप्पणियां की हैं। उसे पढ़ना चाहिए। कहते हैं कि मोहनदास को ‘महात्मा’ की उपाधि प्रथम बार कविगुरु टैगोर ने ही दी। श्री ऑरोबिंदो घोष और गांधीजी के बीच आपसी आकर्षण रहा। देशबंधु चित्तरंजन दास और डॉ. विधान चंद्र राय गांधीजी के सबसे करीबी साथियों में रहे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने उन्हें ‘राष्ट्रपिता’ की उपाधि दी। उस दौर में संयुक्त बंगाल के महान समाज सेवी अश्विनीकुमार दत्ता को ‘बंगाल का गांधी’ क...

मोदी से मिले सत्यपाल मलिक

Image
जम्मू एंड कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि मलिक जम्मू कश्मीर के राज्यपाल पद से हटाकर गोवा के उप उपराज्यपाल बनाए जाने से खुश नहीं हैं। एेसे में मोदी से उनकी यह मुलाकात काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

शुभ दीपावली : सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

Image
दिवाली एक उम्मीद अंधकार मिटाने की।                      हजारों साल से इस उम्मीद के पूरा होने की राह ताक रहे हम, हर ओर जाहिरया उजाला ही उजाला दिखता है पर  ये अंधकार घटने की बजाय बढ़ता ही जाता है। अंधकार रूपी कुरीतियां कम हुई क्या ? जातिवाद कम हुआ क्या  ?  हम नारी का  सम्मान करने वाले सभ्य नागरिक बने क्या?

खुले एजेंडे पर छिपी शर्तों ने आसान की भाजपा-जेजेपी गठबंधन की राह

Image
सियासत में वक्त के साथ बदलते हैं विचार और सिद्धांत मुबाहिसा : राजेन्द्र मौर्य देश के दो राज्यों हरियाणा और महाराष्ट्र में आम चुनाव हुए, दोनों ही प्रदेशों में जुगाड़ की नीति पर एक बार फिर भाजपा की ही सरकार बनने जा रही हैं। महाराष्ट्र में तो सिद्धांत रूप में भाजपा और शिवसेना लंबे अर्से से मिलकर साथ काम कर रही हैंं और सरकार भी चला रही हैं, ऐसे में वहां केवल अगली सरकार के लिए दोनों के बीच तय हुई शर्तें ही महत्वपूर्ण हैं। सबसे अधिक आयाराम-गयाराम राजनीति के लिए देशभर में अपनी अलग ही छवि रखने वाले हरियाणा में सत्ता के लिए एक बार फिर सिद्धांतों को गौण होते देखा और नित-नित विचारों में बदलाव होता नजर आया। चुनाव परिणाम ने जैसे ही जेजेपी को किंगमेकर बनाया तो तो मिनट-दर मिनट विचारों में न केवल दुष्यंत चौटाला बल्कि उनके कार्यकर्ताओं में जोश के साथ सत्ता की ख्वाहिश पूरी करने के ल‌िए सबकुछ कर गुजरने का जज्बा दिखा। चुनाव परिणाम आते समय जो नेता और कार्यकर्ता कह रहे थे कि भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर ने जाट आंदोलन के दौरान उनकी आंखें फुड़वाने और हाथ कटवाने की बात कही, अब जनता ने उनको...