Posts

वीडियो : सड़क खाली, खुदा का दर खाली

Image

वीडियो : जम्मू एंड कश्मीर में सांप्रदायिक सौहार्द और मानवता की अच्छी मिसाल

कोरेना: अंटार्कटिका जा रहे जहाज के यात्रियों को कोरोना, बीच समंदर में फंसा जहाज

Image
को रोना वायरस के हमले का अब एक नए क्रूज शिप पर पता चला है. ये क्रूज शिप 200 से ज्यादा लोगों को लेकर अंटार्कटिका की यात्रा पर निकला था, लेकिन अब उरुग्वे के पास समुद्र में रुका हुआ है। क्योंकि, इस जहाज पर मौजूद यात्रियों में से 60 फीसदी लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। द ग्रेग मोरटाइमर नाम का यह जाहज एक ऑस्ट्रेलियाई कंपनी अरोरा एक्स्पेडिशन का है। इस जहाज के जरिए लोग अंटार्कटिका घूमने जाते हैं। अब इस जहाज के यात्रियों को उरुग्वे के तटीय शहर मोंटेवीडियो में उतारा जा रहा है। द ग्रेग मोरटाइमर 15 मार्च को अंटार्कटिका और साउथ जॉर्जिया के लिए निकला था। इस ट्रिप का नाम रखा गया था इन शैक्लेटॉन्स फुटस्टेप्स। शैक्लेटॉन्स एक ध्रुवीय खोजकर्ता थे, जिन्होंने ब्रिटिश लोगों को पहली बार 1922 में अंटार्कटिका की यात्रा कराई थी।

कोरोना वायरस भारत में नहीं मचा पाएगा ज्यादा तबाही ?

Image
को रोना वायरस को लेकर जहां हर ओर से भयभीत करने वाली खबरें आ रही हैं, वहीं भारत के लिए एक राहत देने वाली जानकारी मिल रही है। इन दिनों कोरोना की रोकथाम को लेकर दुनिया में तमाम शोध किए जा रहे हैं। अमेरिकी शोधकर्ताओं की एक नई स्टडी में दावा किया जा रहा है कि जिन देशों में बीसीजी (बैसेलियस कैलमैटे-गुएरिन) वैक्सीन का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हुआ है, वहां बाकी देशों के मुकाबले मृत्यु दर छह गुनी कम है। जॉन्स हॉपकिन्स ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के एक्सपर्ट्स ने ये स्टडी की है। इन नतीजों को आर्काइव साइट मेडरिक्सिव पर प्रकाशित किया गया है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की समीक्षा के बाद इसे मेडिकल जर्नल में प्रकाशित किए जाने की तैयारी है। शोध के मुताबिक बीसीजी वैक्सीन टीबी (ट्यूबरकुलोसिस) के खिलाफ इम्युनिटी विकसित करती है। टीबी बैक्टीरिया संक्रमण से होता है। लंदन से प्रकाशित डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती ट्रायल में पता चला है कि जिन लोगों ने बीसीजी का टीका लगवाया है, उनका इम्यूनिटी सिस्टम ज्यादा मजबूत होता है और वे दूसरों के मुकाबले संक्रमण के खिलाफ खुद को ज्यादा सुरक्षित ...

यूपी: दलित तहसीलदार को पीटने पर मायावती और अखिलेश ने मोर्चा खोला

Image
यूपी के कन्नौज में भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने अपने 25 समर्थकों के साथ जाकर दलित तहसीलदार अरविंद कुमार को उनके घर में घुसकर बुरी तरह पीटा। उनके कपड़े फाड़ दिए। घर में उनकी पत्नी और बच्ची ने किसी तरह छिपकर अपने को बचाया।  बचाव में दो लेखपालों को भी सांसद समर्थकों ने पीटा। वहां के डीएम ने पहुंचकर सांसद और समर्थकों  के  खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। तहसीलदार अरविंद कुमार को अस्पताल में ले जाकर डॉक्टरी कराई गई तथा सांसद और उनके समर्थकों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट समेत तमाम गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।          उधर, प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और अखिलेश यादव ने भाजपा सांसद सुब्रत पाठक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ ही भाजपा से सख्त कार्रवाई की अपेक्षा की है। ताकि दलित विरोधी नेताओं को सबक मिल सके।

लंदन: कोरोना संक्रमित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री आईसीयू में भर्ती

Image
कोरोना में आज की सबसे बड़ी खबर ये है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना संक्रमित होने के बाद आईसीयू में भर्ती हो गए हैं। भारत में 4421 केस, 114 मौत  हमारे देश का अपडेट आज तक कोरोना के कुल केस 4421 हो गए हैं. इनमें 114 लोगों की मौत हुई है.जबकि 326 लोग ठीक हो चुके हैं।

अमेरिका: चिड़ियाघर में भी पहुँचा कोरोना, न्यूयॉर्क में बाघिन पॉजिटिव

Image
चीन में चमगादड़ों से इंसानों में होते हुए कुत्ते-बिल्ली तक को संक्रमित करने वाले कोरोना वायरस ने पहली बार किसी बाघ (टाइग) को अपनी जकड़ में लिया है। यह दुनिया का पहला मामला है जब किसी बाघिन को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मीडिया में आ रही जानकारी के मुताबिक न्यूयॉर्क के ब्रॉन्क्स चिड़ियाघर में चार साल की मलेशियाई बाघिन नादिया को कोरोना वायरस ने संक्रमित कर किया है। चिड़ियाघर की वाइल्ड लाइफ कंजरवेशन सोसाइटी ने अपने मीडिया को दी जानकारी में बताया है कि नादिया को कोविड-19 की शिकायत है। इसके अलावा इसकी बहन अजूल, दो अमूर बाघ और तीन अफ्रीकन शेरों को भी सूखी खांसी आ रही है. लेकिन इन सभी की जांच की जाएगी। ताकि पता चल सके कि ये सभी संक्रमित है या नहीं। बाघिन नादिया में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि यूएसडीए नेशनल वेटरीनरी सर्विस लेबोरेटरी ने की है। चिड़ियाघर की वाइल्डलाइफ कंजरवेशन सोसाइटी के मुताबिक इन सभी बाघों और शेरों के खाने में कमी आ गई थी। जिसके बाद ये खांसने लगे थे। फिर हमने इन्हें वेटरीनरी डॉक्टर को दिखाया तब पता चला कि नादिया को कोविड-19 का संक्रमण है। बाकियों...

कोरोना से जंग : प्रधानमंत्री मोदी ने भी जलाए एकता के दीए

Image
को रोना महामारी को हराने के लिए बीती रात पूरे भारत ने दीप जलाकार एकता की मिसाल कायम की है। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ देश इस वक्त एक महाजंग लड़ रहा है। इस महाजंग में देशवासियों का हौसला बुलंद रहना और हर किसी का एक रहना जरूरी है, इसी मकसद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की रात देशवासियों से दीप जलाने को कहा था, जिसका नज़ारा दुनिया ने देखा। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास में खुद पीएम मोदी ने भी दीया जलाया, लेकिन इस दौरान सोशल मीडिया पर उनके परिधान को लेकर चर्चा शुरू हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस अवसर पर क्या पहनते हैं और किस तरह का संदेश देते हैं, इसको लेकर हमेशा चर्चा जारी रहती है। ऐसा ही कुछ रविवार को भी हुआ, जब दीप प्रज्वल्लन के मौके पर पीएम मोदी नीला कुर्ता, सफेद धोती और गमछा डाले हुए नज़र आए। सोशल मीडिया पर लोगों की ओर से इसको लेकर अपने-अपने तर्क दिए गए। ट्विटर यूजर विवेक जैन ने प्रधानमंत्री के परिधान को लेकर लिखा, ‘अगर किसी ने नोटिस किया हो तो ध्यान दें, कुर्ता उत्तर से, धोती दक्षिण से, गमछा पूर्वोत्तर से और पीएम मोदी खुद पश्चिम से...जय हिंद’। क...

Babu Jagjeevan Ram : जब बाबू जगजीवन राम को दलित होने के कारण पुरी के जगन्नाथ मंदिर में नहीं घुसने दिया था

Image
बा बू जगजीवन राम  पूर्व उप प्रधानमंत्री की आज पूण्य तिथि है। स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक समरसता एवं वंचित-शोषित वर्ग के उत्थान हेतु सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले बाबू जगजीवन राम जी की 113वीं जयंती मना रहा है। देश में लॉकडाउन होने के कारण लोग सोशल मीडिया के जरिए बाबूजी को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। बाबूजी का पूरा जीवन वंचितों और दलितों को उनके अधिकार दिलाने के लिए समर्पित रहा है।   50 वर्ष्र सांसद और सभी विभागों के कैबिनेट मंत्री रहे   बाबू जगजीवन राम 50 वर्ष सांसद और अभी तक सबसे अधिक समय लगातार कैबिनेट मंत्री रहे देश के सबसे बड़े दलित नेताओं के ज़िक्र में पहला नाम डॉ. भीमराव अंबेडकर का आता है, पर एक और नेता भी थे, जो देश की आज़ादी के साथ ही दलित राजनीति का पोस्टर बॉय बन गए थे। इस नेता के नाम पर लगातार 50 साल तक देश की संसद में बैठने का रिकॉर्ड है। इस नेता के नाम सबसे ज़्यादा करीब 34 बरस तक कैबिनेट मंत्री बने रहने का रिकॉर्ड है। इस नेता के बारे में ईस्टर्न कमांड के लेफ्टिनेंट जैकब ने अपने मेमोराइट्स में लिखा है कि भारत को इनसे अच्छा रक्षामंत्र...

कोरोना : महामारी धर्म या जाति नहीं देखती, जो भी उसके रास्ते में आएगा वही उसका शिकार होगा

Image
                                             मुबाहिसा : राजेन्द्र मौर्य                                  इन दिनों पूरी दुनिया चीन से शुरू हुई महामारी कोरोना या कोविड-19 से जंग लड़ रही है। प्राकृतिक आपदा भूकंप, तुफान आदि की तरह ही इस महामारी ने भी राज्य, देश की सीमाओं को लांघ दिया है। जाति और धर्म की दीवार को तोड़कर सभी के यहां महामारी दस्तक दे रही है। सभी लोग अपने तरीके से महामारी से स्वयं को बचाने में जुटे हैं। यह साफ है कि महामारी को जहां बचाव और सावधानी से हराया जा सकता है वहीं, समय से इलाज भी महामारी को मात दे सकता है। यह बात साबित भी हो चुकी है कि असावधानी से तमाम लोगों की जान जा रही है वहीं, समय पर इलाज से तमाम पीड़ितों की जान बचाई भी जा रही है। लेकिन यह क्या,  हमारे देश में इस महामारी को भी धर्म के नाम पर बांटने का दुष्प्रचार किया जा रहा है। मान सकते हैं कि निजामुद्दीन मरकज ...

कोरोना लॉकडाउन : पत्रकारों को भी मिले आर्थिक मदद, प्रधानमंत्री से की मांग

Image
कोरोना वायरस की महामारी के भय से पूरे देश में लॉकडाउन होने से ग़रीब और मध्यम वर्ग के लोगों के सामने भूख और आर्थिक संकट की समस्या खड़ी हो गयी है। ऐसे में केंद्र सरकार के साथ-साथ सभी राज्य सरकारें लोगों की मदद करने में जुटी हैं। लेकिन जो लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर जनसेवा में जुटे हैं, उनकी मदद का ख़याल किसी को नहीं आ रहा है। इनमें स्वतंत्र पत्रकार और छोटे व मध्यम संस्थानों के मीडिकर्मी काफ़ी तंगहाली से गुज़र रहे हैं। ऐसे में मीडियाकर्मियों की आवाज़ को वरिष्ठ पत्रकार एवं दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के महासचिव के.पी. मलिक ने उठाया है। के.पी. मलिक ने एक प्रार्थना पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ध्यान छोटे, मध्यम संस्थानों के मीडियाकर्मियों और स्वतंत्र पत्रकारों की आर्थिक हालत की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए माँग की है कि सरकार देश सेवा में लगे इन लोगों की भी मदद करे।  डॉक्टरों, प्रशासन के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर चल रहे मीडियाकर्मी  !  मलिक ने मीडिया को इस बाबत बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनज़र माननीय भारत सरकार द्वारा लॉकडाउन अभियान का पूरा देश पा...

Video : juggling of China's Twins baby

Image

बैंक ग्राहकों के अधिकार, कर्मचारी तंग करें तो आरबीआई तक पहुंचाएं शिकायत

Image
  ग्राहकों को बैंक सेवाओं से जुड़े कुछ अधिकार मिले हुए हैं, जिनकी जानकारी के अभाव में वह इसका फायदा नहीं उठा पाते। बैंक में ग्राहकों को कई अधिकार मिलते हैं।  अक्सर देखा गया है कि ग्राहक बैंकों के रवैये, लेटलतीफी और कर्मचारियों के बर्ताव से नाखुश होते हैं। ग्राहकों की शिकायत होती है कि बैंक छोटे से छोटे काम को टालते रहते हैं और कई बार बैंक के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें अपनी समस्या का हल नहीं मिलता। ग्राहकों की समस्या के लिए बैंकिंग लोकपाल हैं जो ऐसी तमात समस्याओं के समाधान का निपटारा करते हैं। वहीं, ग्राहकों को बैंक सेवाओं से जुड़े कुछ अधिकार मिले हुए हैं, जिनकी जानकारी के अभाव में वह इसका फायदा नहीं उठा पाते। बैंक में ग्राहकों को कई ऐसे अधिकार मिलते हैं, जिनकी जानकारी आमतौर पर नहीं होती। ग्राहकों के साथ बैंक का सही व्यवहार करना जरूरी है। ग्राहकों को अधिकार है कि अगर बैंक उनके साथ शिष्टाचार और उचित व्यवहार नहीं करता तो वह सीधे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) तक अपनी शिकायत पहुंचा सकते हैं। ग्राहकों को पारदर्शिता और ईमानदारी का अधिकार मिला हुआ है। बैंक ग्राहकों को जो भी सेव...

यूपी : दो विदेशी जमाती कोरोना पॉजिटिव मिलने से सरधना पूरी तरह सील

Image
 विश्व प्रसिद्ध चर्च नगरी  सरधना में दो विदेशी जमातियों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर सरधना नगर को 8 अप्रैल रात्रि 9 बजे तक पूर्ण रूप से सील कर दिया गया है। पहले 1 अप्रैल की रात से सरधना को जिलाधिकारी के आदेश पर 3 अप्रैल की रात 9 बजे तक पूर्ण रूप से सील कर दिया गया था। अब इसकी अवधि बढ़ाकर कर 8 अप्रैल कर दी गई है । यदि इस दौरान कोई भी व्यक्ति घर के बाहर दिखा तो बिना किसी सुनवाई के सीधे जेल जाएगा। जिला प्रशासन के मुताबिक सरधना के आजाद नगर में इंडोनेशिया की जमात में आए 9 लोगों में से दो व्यक्ति जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से यह सख्त कदम उठाया गया है।  इस दौरान दूध खाद्य सामग्री सब्जी आदि की व्यवस्था ऑनलाइन रखी गई है। नगरपालिका की ओर से जारी की गई लिस्ट के मोबाइल नंबर पर कॉल करके नगरवासी अपनी जरूरत का सामान मंगवा सकते हैं। खाने पीने के सामान की परेशानी नहीं होने दी जाएगी ।

बसपा : कोरोना महामारी पर मायावती की अपील, योगी का धन्यवाद

Image
ब हुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपनी पार्टी के विधायकों से कहा है कि वह कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के मद्देनजर एक-एक करोड़ रूपये जरूरतमंदों की मदद हेतु दें। मायावती ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, देश भर में कोरोना वायरस की महामारी के प्रकोप के मद्देनजर उत्तरप्रदेश के बसपा विधायकों से अपील है कि वे भी पार्टी के सभी सांसदों की तरह अपनी विधायक निधि से कम से कम 1-1 करोड़ रुपये अति जरूरतमन्दों की मदद हेतु जरूर दें। बीएसपी के अन्य लोग भी अपने पड़ोसियों का जरूर मानवीय ध्यान रखें।’’     बसपा सुप्रीमो ने  साथ ही, केन्द्र सरकार से भी अपील है कि विश्व बैंक से मिले 100 करोड़ डालर की कोरोना सहायता को विशेषकर स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने में उचित इस्तेमाल करे ताकि कोरोना प्रकोप को सही नियोजित तौर पर रोका जा सके। जनता से भी अपील है कि वे आपदा की इस घड़ी में सरकार का सहयोग करें।                                                  उधर,...

कोरोना : भारत में मरीजों की संख्या 2500 के पार, अब तक 76 की मौत

Image
दे शभर में कोरोना वायरस के 500 से अधिक मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या 2,500 को पार कर गई, जबकि इनमें से 76 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले महीने राष्ट्रीय राजधानी का निजामुद्दीन क्षेत्र, तबलीगी जमात के एक विशाल कार्यक्रम के कारण कोरोना वायरस प्रकोप का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है। अधिकारियों ने कहा कि देशभर में लगभग 9,000 लोगों की पहचान की गई है, जिनमें जमात के सदस्य और उनके संपर्कों में आए लोग शामिल हैं। इसमें जमात से जुड़े 1,306 विदेशी नागरिक शामिल हैं। इन सबको पृथक रखा गया है। विभिन्न मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और तेलंगाना सहित विभिन्न राज्यों द्वारा घोषित आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को कम से कम 556 पॉजिटिव मामलों का पता चला है, जिससे देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 2,507 तक पहुंच गई। दिनभर में कम से कम 17 और मौतें हुईं। नए मामलों में इतनी बड़ी बढ़ोतरी दिल्ली के निजामुद्दीन में जमात के कार्यक्रम की वजह से हुई है। बहरहाल, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस के कुल 2,...

कोरोना : पीड़ित के शव को दफनाने में परिजन नहीं पहुँचे (वीडियो)

Image
यूपी के मेरठ में कोरोना पीड़ित के शव को दफनाने में बहुत ही सावधानी बरती गई। दफनाते वक्त किसी गैर जरूरी व्यक्ति को पहुंचने की इजाजत नहीं दी गई। आप वीडियो देखें। परिजनों को आइसोलेट किया गया है। इसलिए वे भी मौजूद नहीं रह पाए हैं।   

Corona Virus : क्वारंटीन वार्ड में संदिग्ध कोरोना मरीज ने लगाई फांसी

Image
भारत के उत्तर प्रदेश के शामली के जिला अस्पताल में बनाए गए क्वारंटीन वार्ड में भर्ती एक 40 वर्षीय कोरोना के संदिग्ध मरीज ने फांसी लगाकर जान दी। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया तथा आनन-फानन में डीएम जसजीत कौर और एसपी विनीत जयसवाल जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की पड़ताल की। बताया जाता है कि मृतक कर्मवीर कांधला थाना क्षेत्र के जसाला नानूपुरी गांव का रहने वाला था और वह दिल्ली में सब्जी का छोटा-मोटा कारोबार करता था। दिल्ली से गांव लौटने पर उसे बुखार और खांसी की परेशानी के चलते जिला अस्पताल के क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कराया गया था। डीएम जसजीत कौर ने मीडिया को बताया कि 30 मार्च को उसका सेंपल लेकर जांच के लिए मेरठ भेजा गया था,  जिसकी जांच रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई थी। तथा उसके आज आने की संभावना थी, जिसके चलते पक्के तौर पर यह नहीं कहा जा सकता कि मृतक कोरोना पॉजेटिव था या नहीं। डीएम के मुताबिक जिला अस्पताल के कई कमरों में क्वारंटीन को मरीज रखे गए हैं। यह भी एक अलग कमरे में था और रात के किसी समय कर्मवीर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक अविवाहित था...

कोरोना लॉकडाउन : वक्त सवालों का नहीं, राष्ट्रधर्म का है

Image
हममें से किसी की भी नासमझी व मूर्खता न केवल पूरे समुदाय को नफरत व परहेज का पात्र बना देती है, वहीं पूरे मुद्दे को ही बदल देती है। ऐसा सब कुछ  निज़ामुद्दीन  दिल्ली में स्थित तब्लीगी मरकज़ के वाकये से हुआ है। इसको यह कहकर दुरुस्त नहीं किया जा सकता कि फलां मंदिर, तीर्थस्थल अथवा अन्य स्थान पर भी तो यात्री फंसे हैं।  तब्लीगी मरकज़ के इस घटनाक्रम ने उन सभी लोगों को भी बचाव के दायरे में ला दिया है, जो मुस्लिम हितों के पैरोकार थे तथा हर बात के लिए उन्हें ही जिम्मेवार ठहराने के  घृणात्मक आरोपों के विरुद्ध उन इल्ज़ामों का विरोध कर स्वयं मुस्लिम परस्त सुनने का काम करते थे। सब काम सरकार के खाते में डालना हमें हमारी जिम्मेदारी से मुक्त नहीं कर सकता। सबको अपनी जिम्मेदारी पूरी करनी चाहिए। हमें यहां भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की भी उदारता का स्वागत करना चाहिए जिसमें उन्होंने कहा कि आज समय दोषारोपण का नहीं, अपितु उसे ठीक करने का है। मुझे गर्व है कि मेरा जन्म एक राष्ट्रवादी आर्य समाजी- कांग्रेसी परिवार में हुआ। आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन जैसे सशक्त देशभक्त संगठन ...

New Delhi : IFWJ Appeals Media to Keep Rumours at Bay

Image
Indian Federation of Working Journalist (IFWJ) has appealed to journalists of all streams not to circulate any unverified news particularly when the country is in the midst of the war against KOVID 19. Journalists must do every bit to dispel the rumours, which is mostly spread and echoed through social media. The IFWJ President BV Mallikarjunaih and the Vice-President Hemant Tiwari has requested the media persons not to fall prey to whispers and hearsays, which are flowing thick and fast in this extremely difficult time. Media persons must avoid circulating and commenting on such news, which have not been crosschecked by them. Needless to say that fake news items create an atmosphere of fear and anarchy in society, therefore, adherence to objectivity must be followed to save the credibility of the profession.  The IFWJ has also requested the Central government as well as all the State governments to provide full safety and adequate insurance cover to the journalists, who wor...