Posts

Bihar Motihari eastern Champarn News

Image
 सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी की बैठक में मोतीझील के संवर्धन व विकास पर चर्चा मोतिहारी, पू चम्पारण (बिहार): सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी की बैठक में फोरम की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती ममता रानी वर्मा मोती झील अभियान  प्रभारी कल उनके निवास स्थान पर इसके उप समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें मोतीझील के संवर्धन विकास एवं अन्य कई संबंधित मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की गई इसमें कई निर्णय लिया गया और सूचना के अधिकार से मांगे किया गया  मोती झील के संदर्भ में विभिन्न योजनाओं या विभागों के द्वारा जो भी धनराशि अभी तक प्राप्त हुई है उनका क्या सदुपयोग हुआ इस संदर्भ में सूचना के अधिकार के तहत जानकारी इकट्ठी की जाए।  मोती झील के संदर्भ में तुरंत उठाए जाने वाले कदम क्या क्या है, इनका निर्धारण किया गया इस संदर्भ में जिलाधिकारी महोदय का ध्यानाकर्षण किया जाएगा जो नगर निगम के प्रशासक भी है। फिलहाल दो काम तुरंत किए जाए ! मोती झील के मध्य में स्थित पुल के इस पार से उस पार के बीच जो बाधा है उसे पूर्णरूपेण हटाया जाए, झील किनारे कुछ आवासीय झोपड़ियां अभी भी मौजूद है और बन रहे हैं उन्हें हटाया जाए एवं मिसकॉट से बे...

Bihar Motihari eastern Champarn News

Image
 मानवाधिकार दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन मोतिहारी,पू.चम्पारण(बिहार): मानवाधिकार दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के यह राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन रामचंद्र शुक्ल सभागार जिला स्कूल कैंपस में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के प्रो वी.सी. जी गोपाल रेड्डी जी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर शशी कुमार (प्रोफ़ेसर मानवाधिकार विभाग बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय) सम्मिलित हुए। उन्होंने अपने संबोधन में मानवाधिकार दिवस की महत्ता एवं इस वर्ष की थीम पर चर्चा करते हुए भारत के राजनीतिक परिस्थितियों के बारे में बताते हुए कहा कि भारत में राजनीतिक दलों को मानवाधिकार के साथ-साथ मजबूत करने की जरूरत है। इसके बाद गांधी एवं शांति अध्ययन केंद्र के आचार्य प्रोफेसर सुनील महावर  ने प्रस्तावना प्रस्तुत की।        कार्यक्रम का संचालन राजनीतिक विज्ञान विभाग की आचार्या डॉक्टर सरिता तिवारी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विभाग ...

Bihar Motihari Patna News

Image
परिवार नियोजन साधन अपनाकर राज्य के कुल प्रजनन दर में कमी संभव : मंगल पांडेय  सफल कपल अभियान ते तहत तीन जागरूकता वाहन रवाना पटना, नालंदा एवं वैशाली जिलों में जागरूकता वाहन रवाना  राज्य स्वास्थ्य समीति के सहयोग से पाथफाइंडर इंटरनेशनल द्वारा संचालित “सफल कपल अभियान” का हुआ उद्घाटन  2 लाख से ज्यादा युवा दम्पत्तियों को परिवार नियोजन साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित करने का है लक्ष्य  मोतिहारी / पटना (बिहार): “विकास दर में वृद्धि कुल प्रजनन दर में गिरावट से ही संभव है, यह सीधा गणित है जिसे सबको समझने की जरुरत है. “सफल कपल अभियान” के अंतर्गत परिवार नियोजन साधनों एवं सेवाओं की मांग युवा दम्पत्तियों में बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है. इस अभियान के तहत युवा योग्य दम्पत्तियों की परिवार नियोजन के साधन अपनाने एवं उनके फायदों के बारे में जागरूक करने में सहायता मिलेगी”, उक्त बातें बिहार सरकार  के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे  ने राज्य स्वास्थ्य समीति के सभागार में “सफल कपल अभियान” के उद्घाटन के समय कही. परिवार नियोजन साधन अपनाकर राज्य के कुल प्रजनन दर में कमी संभव:   ...

Congress Mahngai maharaili in jaipur

Image
 2014 से देश में हिंदुत्ववादी सत्ता में हैं, इन्हें हटाकर अब हिंदू सरकार को लाना है : राहुल गांधी जयपुर में कांग्रेस पार्टी ने आज महंगाई हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी महारैली का आयोजन किया। इस रैली में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता पहुंचे। इस रैली में जहां राहुल गांधी ने लोगों को हिंदू और हिंदुत्ववादी का अंतर समझाया वहीं, प्रियंका गांधी ने किसानों और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। यह रैली पहले दिल्ली में होने वाली थी, लेकिन एनसीआर में रैली की इजाजत नहीं मिलने पर इसे जयपुर में शिफ्ट करने का फैसला किया गया। बढ़ती महंगाई के खिलाफ मोदी सरकार को घेरने के लिए  रविवार को कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में 'महंगाई हटाओ महारैली' का आयोजन किया। इस महारैली में भाग लेने के लिए कांग्रेस के कई बड़े नेता शनिवार शाम को ही जयपुर पहुंच गए । सोनिया गांधी और राहुल गांधी जयपुर का एयरपोर्ट पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं विशेष बस के द्वारा 33 नेताओ को सीधे ही रैली स्थ...

Afghanistan followed by Mexico, Pakistan, India emerge dangerous for journalist in 2021

Image
 Afghanistan followed by Mexico, Pakistan, India emerge dangerous for journalists  in 2021 Geneva/Guwahati, 9 December 2021: Afghanistan and Mexico are the most dangerous countries for media work this year, the Press Emblem Campaign (PEC) said in its annual report in Geneva on Thursday in view of Human Rights Day. Since 1 January, 76 media workers have been killed in 28 countries around the world. Afghanistan leads with 12 assassinations, ahead of Mexico where 10 journalists were killed. Among the most dangerous countries are Pakistan (7), India (6), Yemen (4), Democratic Republic of Congo  (3) and the Philippines (3 killed). Two deaths were recorded in Azerbaijan, Bangladesh, Brazil, Burkina-Faso, Colombia, as well as in Ethiopia, Kenya, Nigeria, Somalia and Turkey. Finally, one victim has been identified in the following countries: Ecuador, Gaza, Georgia, Ghana, Greece, Guatemala,  Haiti, Lebanon, Netherlands, Syria, and United States of America. Of the 76 journali...

Bihar Motihari eastern Champarn News

Image
 मोतिहारी में जल्द होगा अत्याधुनिक क्रिकेट एकेडमी मोतिहारी, पू चम्पारण (बिहार): ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से जल्द ही मोतिहारी में एक अत्याधुनिक क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत होने जा रही हैं।यह एकेडमी पूर्वी-चम्पारण के क्रिकेट खेल और खिलड़ियों को एक नए आयाम तक पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होगा।             जानकारी देते हुए ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम ने बताया कि जिले में उत्कृष्ट व काबिल खिलड़ियों की कोई कमी नही हैं लेकिन सही कोचिंग व मार्गदर्शन नही मिलने के कारण खिलड़ियों की प्रतिभा उस ऊँचाई तक नही पहुँच पाती हैं जिसके वे हकदार हैं।इसके मद्देनजर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी में जल्द ही डीएमएस क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ होगा जो एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का एकेडमी होगा।भारत और विदेश मे इस एकेडमी के 100 से अधिक ब्रांच हैं। एकेडमी में अत्याधुनिक तरीकों से खिलड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।अब मोतिहारी के प्रतिभावान खिलड़ियों को भी एकेडमी के माध्यम से राष...

Bihar Motihari eastern Champarn News

Image
 कोविड सेकेंड डोज टीकाकरण के लक्की ड्रा विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया मोतिहारी, पू चम्पारण (बिहार): आदापुर प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग के द्वार  एक लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया जिसमें लकी ड्रा के माध्यम से 11 विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया| कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर जागरूक  करना है| इस कार्यक्रम मे केयर इंडिया के  प्रखंड प्रबंधक श्री नारायण सिंह ने बताया कि इस आयोजन से लोगों के बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर बहुत बड़ा संदेश जाएगा ।  मौके पर मौजूद वरीय चिकित्सक डॉक्टर संजय कुमार गुप्ता ने इस आयोजन को लेकर सरकार की एक बहुत बड़ी उपलब्धि बताया।श्री गुप्ता ने लोगों से अपील किया कि कोरोना से डरने कि जरुरत नहीं है कोरोना से लडने कि जरुरत है ससमय  वैक्सीन ना है और करो ना गाइडलाइन का पालन करना जिससे कोरोनावायरस को जड से खत्म किया जा सके । वहीं इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रुप में नवनिर्वाचित जिला पार्षद पति रमेश कुमार सिंह के द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया। श्री सिंह ने  अस्पताल ...

Bihar Motihari eastern Champarn News

Image
 सार्थक संवाद ही किसी समस्या का हल है : जी.गोपाल रेड्डी मोतीहारी, पु चम्पारण (बिहार) :"मानवाधिकार दिवस' के अवसर पर आज  'आज़ादी का अमृत महोत्सव समिति'  महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार के तत्ववाधन में  "मानवाधिकार की चुनौतियाँ और हमारा समय" विषयक वेब संगोष्ठी का आयोजन आभासीय मंच पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति प्रो.जी.गोपाल रेड्डी ने की। अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए प्रति-कुलपति प्रो.जी. गोपाल रेड्डी ने कहा कि मानवाधिकार का हनन हमारे देश में ही हुआ है इसे संवाद के रूप में उठाना चाहिए,अपने देश में मानवाधिकार की स्थिति पर गौर करे तो हम पाते है कि कश्मीर मे इसका घोर हनन कश्मीरी पंडितों के समुदाय में हुआ है।लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त करना सबसे बड़ा कदम है।  महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाया जा रहा है। इसमें देश के कई ज्वलंत मुद्दों पर सार्थक संवाद होते रहते हैं। आज का मानवाधिकार दिवस यह सुनिश्चित करता है कि सबको अपने अनुसार स्वतंत्र रहने संवाद करने और विचा...

Democracy what is true in china and Pakistan

Image
 लोकतंत्र ! सत्यता क्या है ?                                                  फोटो प्रतीकात्मक के. विक्रम राव       लोकतंत्रीय राष्ट्र कौन है? आज 75—वर्ष बाद भी अमेरिका इस्लामी पाकिस्तान को जम्हूरिया ही मानता है। कल (9 दिसम्बर 2021) को वाशिंगटन में आयोजित प्रजातांत्रिक राष्ट्रों को प्रथम विश्व अधिवेशन में राष्ट्रपति जोए बिडेन ने पाकिस्तान को बुलाया था। कम्युनिस्ट चीन को नहीं। इसलिये इमरान खान ने बिडेन का निमंत्रण ठुकरा दिया। भले ही सीताराम येचूरी की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी चीन को लोकतंत्र कहे। पाकिस्तान की सोच की ताईद करे। नागरिक शास्त्र का एक औसत छात्र भी बता देगा कि अधिनायकवादी चीन किसी भी परिभाषा अथवा मानक पर प्रजातंत्र नहीं कहा जा सकता है। चीन कैसे लोकतांत्रिक देश ?          चीन में केवल एकमात्र कम्युनिस्ट पार्टी ही है। उसके राष्टपति शी जिंनपिंग जीवन—पर्यन्त राष्ट्रपति चुने गये हैं। देश में समाचारपत्र केवल एक ...

Musalman Vs millat

Image
 मुसलमान बनाम मिल्लत                                                   फोटो प्रतीकात्मक के. विक्रम राव         उइगर सुन्नी मुसलमानों पर हो रहे जुल्म के मसले पर इस्लामी पाकिस्तान तो कम्युनिस्ट चीन का हमजोली था ही, अब तो भारत भी इन अल्पसंख्यक अकीदतमंदों का साथ न देकर तटस्थ हो गया है। चीन के विरोध में कम से कम 19 प्रमुख देशों ने अगले साल होने वाले शीतकालीन ओलंपिक से पहले चीन के साथ कोई भी समझौता नहीं करने का फैसला किया है। जापान, कनाडा और यहां तक कि तुर्की जैसे कई अन्य ऐसे राष्ट्र हैं, जिन्होंने चीन के साथ ‘ओलंपिक ट्रूस’ पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया है। ओलंपिक ट्रूस एक प्राचीन परंपरा है, जो खेल में युद्धरत पक्षों के बीच शत्रुता को समाप्त करने के लिए है, ताकि खेलों का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके।  बीजिंग विंटर ओलम्पिक (2022 में) का भारत भी पाकिस्तान से मिलकर बहिष्कार नहीं कर रहा है। हालांकि अमेरिका, जर्मनी, जापान, कनाडा...

Former CM Akhilesh Yadav and PM Narendra Modi in UP Election

Image
अखिलेश यादव पुलिस से पिटकर और जेल यात्रा करके आते तो कभी "बबुआ" न कहलाते के. विक्रम राव पीएम मोदी और पूर्व सीएम अखिलेश यादव का युगलगान   ''जी'' (यूपी—उत्तराखण्ड) टीवी पर गत रात कुशल एंकर राममोहन शर्मा ने लाल टोपी पर चर्चा करायी। मैं शामिल था। संदर्भ था गोरखपुर की चुनावी रैली में नरेन्द्र मोदी का लाल टोपी पर तंज। जवाब में अखिलेश यादव द्वारा विनोदी टिप्पणी भी थी। परिहास का स्तर बौद्धिक था। सहज और श्लील। नीक लगा क्योंकि अमूमन फूहड़ ही सुनने में आते रहे हैं।        मगर प्रधानमंत्री तथा पूर्व मुख्यमंत्री के द्वंद्व से हम पत्रकारों की मानों खबरिया लाटरी लग गयी। मगर मुझे लगा कि उम्र और विपक्ष से अपेक्षित तेवर के मुताबिक अखिलेश में पैनापन कम था। लोहियावादी है, इसीलिये यह और खला। कारण खोजा। पता लगा कि दोनों आजादी के बाद जन्मे थे। अत: ब्रिटिश राज का दंश नहीं झेला था। मसलन लंदन के संसदीय चुनाव की एक क्रिया प्रतिक्रिया का उल्लेख कर दूं। युवा सोशलिस्ट (ब्रिटेन के लोहिया) एन्यूरिन बीवन ने ''श्वानवाली (बुलडाग जैसी) शक्ल के सर विंस्टन चर्चिल को ''बूढ़ा बिलौटा...

Lalu Prasad Yadav ' son Tejsvee married to Rashel

Image
 लालू के लाल तेजस्वी यादव ने रचाई शादी लालू प्रसाद यादव के घर में शहनाई बजी है। उनके सबसे छोटे बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम रहे तेजस्वी यादव ने गुरुवार 9 दिसंबर को शादी रचा ली।  तेजस्वी यादव की शादी दिल्ली में उनकी बहन मीसा भारती के फार्म हाउस पर संपन्न हुई।  इस शादी में परिवार के लोग और खास रिश्तेदार ही शामिल रहे। तेजस्वी यादव की पत्नी का नाम एलेक्सिस उर्फ राशेल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एलेक्सिस और तेजस्वी 6 साल से एक दूसरे को जानते थे। तेजस्वी शादी में गोल्डन शेरवानी में दिखे तो वहीं उनकी पत्नी राशेल लाल लहंगे में थीं। अखिलेश यादव भी परिवार के साथ इस शादी में मौजूद रहे।

Farmers Movement ends, will return home on 11th December with Victory March

Image
 किसान आंदोलन खत्म, 11 दिसंबर को विजय यात्रा के साथ लौटेंगे अपने घर केंद्र सरकार के नए प्रस्ताव पर संयुक्त किसान मोर्चा ने  ने फैसला लेते हुए आंदोलन को स्थगित कर दिया है।आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिए जाने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए किसान नेता योगेंद्र यादव ने शहीद किसानों को याद किया। साथ ही उन्होंने सीडीएस बिपिन रावत और उनके साथ मृतक जवानों को भी याद किया।  13 दिसंबर को जाएंगे स्वर्ण मंदिर संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि किसान आंदोलन को स्थगित किया जा रहा है। 11 दिसंबर से किसानों की घर वापसी होगी।  13 दिसंबर को स्वर्ण मंदिर जाएंगे। किसान नेताओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा बरकरार रहेगा।  हर महीने 15 तारीख को बैठक होगी। किसानों के मुद्दे पर आंदोलन जारी रहेगा।  मीडिया के चुनाव में उतरने के सवाल पर स्पष्ट रूप से कहा गया कि मोर्चा चुनाव नहीं लड़ेगा. साथ ही मीडिया और सोशल मीडिया के साथियों को भी किसान नेताओं ने धन्यवाद दिया. धरना स्थल को खाली करने के लिए पैकिंग शुरू कर दी गई : टिकैत  किसानों का एक वर्ष से चल रहा आंदोलन स्थगित करने के फैसले के बाद भ...

The spirit of The Game should be in politics

Image
 खेल की भावना सियासत में हो ! के. विक्रम राव         ठीक बाईस वर्ष पुरानी क्रिकेट गेंदबाजी की घटना है। क्रिकेट मैच का वाकया है। नयी दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान का। जैसे एजाज पटेल ने परसों (4 दिसम्बर 2021)न्यूजीलैण्ड के लिये दस भारतीय विकेट लेकर मुंबई में इतिहास रच डाला। वे विश्व के तीसरे गेंदबाज हो गये। कई वर्षों पूर्व जिम लेकर (आस्ट्रेलिया) ने ऐसा करतब दिखाया था। मगर मुंबई में अनिल कुम्बले ने 7 फरवरी 1999 को यही किया था।        भारतीयों में खिलाड़िवाली उदारमना की भावना होती है। हालांकि राजनीति में ऐसा सर्जाना कठिन है, क्योंकि राजनेता का दिल तंग होता है, जिसमें फैलाव जरूरी है। जिक्र जब हृदय के आकार का है तो स्काटलैण्ड के मानवशास्त्री सर आर्थर कीथ का निष्कर्ष ठीक लगता है कि विश्व इतिहास की धारा की दिशा आसमानी घटनाएं नहीं, बल्कि लोगों के दिल में उपजी बातें तय करती हैं। इसी सिलसिले में खेल जगत तथा राजनीतिक क्षेत्र से कुछ उदाहरणों पर गौर करें तो एक खलिश-सी होती है कि उन सब सियासतदां में खेल वाला मिज़ाज क्यों नहीं उभरता है? शायद अपने साथियों के ...

Chinese Dragon 's grass Can become tiny

Image
 ड्रैगन का ग्रास न बने एक और नन्हा ! के. विक्रम राव             अरब महासागर पर स्थित भारत के लक्षद्वीप समूह से दस हजार किलोमीटर दूर मगर क्षेत्रफल में उसका आधा और आबादी में एक तिहायी, प्रशांत महासागर का इस पिद्दी से सालोमन द्वीप समूह ने विस्तारवादी कम्युनिस्ट चीन के नाकों में दम कर रखा है। गत सात दशकों में बलवान भारत भी कभी भी ऐसा नहीं कर पाया। गत सोमवार को (6 दिसम्बर 2021) सालोमन राष्ट्र की संसद में प्रधानमंत्री मानासेह सोगावारे की सरकार डांवाडोल थी क्योंकि उसने बागी ताईवान गणराज्य से 36 साल वाले पुराने संबंधों को तोड़कर कम्युनिस्ट चीन से पल्ला बांध लिया था। नेहरु से नरेन्द्र मोदी की सरकारों तक किसी का भी साहस नहीं हुआ, बल्कि कोई में भारत सरकार हौसला नहीं जुटा पायी कि इस संघर्षरत, दिलेर द्वीपराष्ट्र बागी ताइवान से करीबी बना सके। साम्राज्यवादी चीन की धौंस और धमकी को नकार सके।         कल (6 दिसंबर) को सालोमन द्वीप राष्ट्र से खबर आयी कि ताइवान से दोस्ती के मसले पर चीन—परस्त सोगावारे सरकार से कोई विरोध कर नहीं सकता है। जब नेहरुवादी...

PEC demands unconditional release of all Myanmar journalists

Image
PEC demands unconditional release of all Myanmar journalists Geneva : As the year approaches end, Myanmar continues to be an unsafe country for journalists in particular and pro-democracy activists in general. Soon after the military coup on 1 February last, the south-east Asian nation witnessed the detention of  over 120 media workers among whom at least 40 are still behind bars. Press Emblem Campaign (PEC), the global safety and media rights body, demands an unconditional release of all imprisoned journalists by the military junta. Lately the PEC expresses serious concern over a recent intentional attack on anti-junta protesters that left many seriously wounded including a female journalist who was on duty at that moment in the Yangon city. Media reports from Myanmar (also known as Burma and Brahmadesh) reveal that video journalist Ma Hmu Yandanar Khet Moh Moh Tun sustained severe injuries as a vehicle was driven over an agitating crowd in Kyimyindaing locality of Yangon. Associa...

Bihar Motihari eastern Champarn News

Image
 आराधना मण्डल ने चरितार्थ किया परंपरागत विवाह गीत को मोतिहारी, पु.चम्पारण(बिहार): कमला के पियर माटी सोना के कोदार हो,मिथिला के साथ सुहागिन माटी कोड़े जात हो ,वही माई हे सिया जी के हई मटकोरवा जनकपुर आनंद हे, शारदा आराधना मंडल जयसिंहपुर के व्यास गणेश जी की मंडली मिथिला के परंपरागत गीत सुनाकर मंदिर प्रांगण को सीतामय बना दिया उत्सव था ब्रह्मलीन योगीराज श्री देवराहा बाबा गुरुकुल आश्रम में दो दिवसीय श्री सीताराम विवाह उत्सव का भव्य आयोजन 24 घंटे के श्री राम नाम महा संकीर्तन के साथ शुभारंभ हो गया वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ आचार्य सुबोध पांडे ने आरती पूजन और सभी वैवाहिक विधि व्यवहार कराया आश्रम सचिव डॉ जय गोविंद प्रसाद ने बताया कि यजमान देवेश शांडिल्य ने सपत्नी समस्त पूजन किया बुधवार दोपहर 3:00 बजे श्री राम बारात नगर भ्रमण के लिए निकाली जाएगी रात्रि विवाह कीर्तन और महाप्रसाद का आयोजन किया गया है मौके पर देवेंद्र पाठक अशोक कुमार दिलीप केसरी रंजीत कुमार राम भजन नागेंद्र जयसवाल पप्पू कुमार सुधीर कुमार माताएं एवं भक्त गण उपस्थित रहे। (अजीत कुमार सिंह) 

Bihar Motihari eastern Champarn Betiya News

Image
कोविड के नए वैरियंट को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर जाँच के साथ हो रहा है टीकाकरण - रेलवे यात्रियों को कोविड के खतरों से बचाव को जागरूक कर रहे हैं स्वास्थ्य कर्मी - प्रवासियों की हो रही है जाँच व टीकाकरण मोतिहारी/बेतिया (बिहार) : पश्चिमी चम्पारण जिले के लोगों को कोविड के नए वैरियंट ओमिक्रॉन से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ टीकाकरण किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ वीरेन्द्र चौधरी का कहना है कि जाँच व कोविड टीकाकरण द्वारा कोविड के खतरों से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि, रेलवे स्टेशनों पर राज्य से बाहर के ट्रेन के समय होते ही स्वास्थ्य कर्मी विशेष सतर्कता बरतते हुए ट्रेनों से आए यात्रियों की भी कोविड जाँच शुरू कर देते हैं। साथ ही साथ उन्हें कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए ,उनके बारे में जानकारी देने के साथ ही मास्क लगाने व हाथों को सैनिटाइजर से साफ करने की सलाह देते हैं। प्रवासियों के साथ अन्य यात्रियों की भी हो रही है जाँच व टीकाकरण  बेतिया स्टेशन पर पहुंचे प्रवासियों व अन्य यात्रियों से एएनएम रेखा दुबे व अंकित राज के...

Bihar Motihari eastern Champarn News

Image
 ज़िला सत्र एवं न्यायाधीश से मिला सिटीजन फोरम का प्रतिनिधिमंडल                                                  जिला प्रतीक फोटो विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा   मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण (बिहार): स्था नीय स्तर पर नागरिक अधिकारों के उल्लंघन के लिए न्यायालय की कोई भूमिका पहले नहीं थी, लेकिन बिहार सरकार और पटना उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय में  एडीजे-1 को नागरिक अधिकार न्यायालय के रूप में स्थापित किया गया! इस न्यायालय में एक विशेष पीपी बहाल करने का भी निर्णय था और मोतिहारी में उनकी पदस्थापना भी हुई थी।           लेकिन कतिपय कारणों से यह अदालत कार्यरत नहीं है ,इस कारण से सामाजिक कार्य कर रहे लोगों को उच्च न्यायालय, राज्य मुख्यालय या कई मुद्दों पर दिल्ली का दरवाजा खटखटाना पड़ता है।           सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी ने पिछले बैठक में इस संदर्भ में स्थानीय माननीय जिला एवं सत्र न्...

Bihar Motihari News

Image
 28 को पताही में हिंदू नवजागरण मंच मंगल मिलन समारोह होगा मोतिहारी (बिहार): रविवार को हिंदू नवजागरण मंच के जिला कार्यकारी मंडल की बैठक जिला प्रधान रमाकांत शर्मा शास्त्री की अध्यक्षता में सराठा स्थित उनके आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में 28 दिसम्बर को पताही में होने वाले जिला मंगल मिलन समारोह की तैयारी हेतु चर्चा की गई। कार्यक्रम की सफलता हेतु कार्यकर्ताओं को अनुमंडल सह प्रभार दिये गये। इस क्रम में संजय कुमार तिवारी को रक्सौल, राममनोहर जी को मोतिहारी, शशिभूषण शर्मा को पकड़ीदयाल, राजेश्वर सिंह को ढ़ाका, कुंदन कुमार को चकिया तथा आंनद मिश्र को अरेराज अनुमंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यकार्यकारी दिनेश कुमार ने कहा कि जिला मंगल मिलन मंच का वार्षिक कार्यक्रम है जिसमें संगठनात्मक प्रतिवेदन, परिचर्चा तथा जिला में मंगल मिलन केंद्रों के विस्तार पर चर्चा होती है। आयोजन समिति के संयोजक एवं पताही प्रखंड प्रधान नवल किशोर सिंह ने कहा कि हिंदू नवजागरण मंच का काम पताही प्रखंड से हीं शुरू हुआ था जो आज जिला के सभी प्रखंडों में स्थापित हो चुका है, पताही के कार्यकता कार्यक्रम की सफलता...