Posts

Bihar Motihari eastern Champarn News

Image
मोतिहारी चेंबर ऑफ कॉमर्स के संजय बने अध्यक्ष , महासचिव बने हेमंत मोतिहारी, पू.चम्पारण (बिहार): मोतिहारी चेंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक आम सह चुनाव सभा में संजय जायसवाल अध्यक्ष और हेमंत कुमार महासचिव चुने गए। बंजरिया स्थित एक होटल के सभागार में संपन्न हुई! बेहद खुशनुमा माहौल में चुनाव पदाधिकारी श्री मनीष कुमार एवं सह चुनाव पदाधिकारी डॉ विवेक गौरव के नेतृत्व में सत्र 2022 हेतु पदाधिकारियों का चुनाव हुआ!  विदित हो कि मोतिहारी चेंबर के द्वारा प्रतिवर्ष इस आम चुनाव में अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, महासचिव,सह सचिव एवं कोषाध्यक्ष का चुनाव चेंबर संविधान के अनुसार सर्वसम्मति से किया जाता है!  संपन्न चुनाव में सर्वसम्मति से मोतिहारी चेंबर ऑफ कॉमर्स के सत्र 2022 हेतु अध्यक्ष संजय जयसवाल महासचिव हेमंत कुमार उपाध्यक्ष अंगद सिंह, विशाल कुमार सह सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता का चुनाव किया गया! इस आम सह चुनाव सभा में चेंबर संयोजक रवि कृष्ण लोहिया  कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर गुप्ता महासचिव अभिमन्यु कुमार उपाध्यक्ष चंदू मिश्रा कोषाध्यक्ष तारकेश्वर नाथ केडिया पूर्व अध्यक्ष वीर...

Delhi Meerut expressway Toll Tax on 25th December

Image
 दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर 25 दिसंबर से टोल टैक्स लागू, दिल्ली से मेरठ के कार पर 140 लगेंगे  और 23 को गडकरी मेरठ में करेंगे उद्घाटन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर 25 दिसंबर से देना होगा टोल टैक्स, जानें कितने रुपये चुकाने होंगे आपको दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर 25 दिसंबर से देना होगा टोल टैक्स, जानें कितने रुपये चुकाने होंगे आपको  23 दिसंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मेरठ में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे.  मेरठ से दिल्ली सराय काले खां तक कार, जीप या हल्के वाहनों के लिए 140 रुपये देने होंगे. इसके अलावा इंदिरापुरम तक 95 रुपये, डूंडाहेड़ा तक 75 रुपये, डासना तक 60 रुपये, रसूलपुर तक 45 रुपये और भोजपुर तक 20 रुपये देने होंगे. वहीं, हल्के वाणिज्यिक वाहन या हल्के माल वाहनों को सराय काले खां तक 225 रुपये देने होंगे. इसी क्रम में बस या ट्रक को मेरठ से सराय काले खां तक 470 रुपये देने होंगे. मेरठ से दिल्ली के बीच अधिकतम टोल टैक्स 900 रुपये रखा गया है मेरठ. दिल्ली-एक्सप्रेसवे पर 25 दिसंबर से जनता को टोल देना पड़ेगा. एक्सप्रेसव...

Bihar Motihari eastern Champarn News

Image
हिन्दू मांस मदिरा का सेवन बंद करें:  राय साहब सिंह सोमवंशी  मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण (बिहार): पूर्वी चम्पारण शहर क्षेत्र के  ग्राम- रुपडीह में क्षत्रियों की एक बैठक बबलू सिंह सुरुवार की अध्यक्षता में उन्हीं के आवास पर आयोजित की गई। क्षत्रिय बैठक का संचालन नन्दू सिंह सुरुवार एवं बिहारी कुंवर सिंह गौतम ने किया । बैठक के मुख्य अतिथि राय साहब सिंह सोमवंशी प्रकाशक- क्षत्रिय वंशार्णव निवासी जिला-प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) रहे। क्षत्रिय बैठक को संबोधित करते हुए राय साहब सिंह सोमवंशी ने कहा कि क्षत्रिय वंशोत्थान के लिए संगठन से बढ़कर कोई चारा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राजपूतों का सामाजिक और विशेषकर राजनैतिक संगठन टूटा हुआ दिखाई पड़ रहा है इसमें पूर्णरूपेण सुधार करना ही पड़ेगा। राय साहब सिंह सोमवंशी ने कहां की यदि राजपूत संगठित होकर एक निष्ठा, एक विचार, राष्ट्रहित में एक पवित्र भावना, एक स्वर, एक नारा यदि क्षत्रिय अपना लें तो इनके साथ राष्ट्र का ही कल्याण हो जाएगा उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हो सका तो मैं अपना प्रयास सफल समझूंगा। राय साहब सिंह सोमवंशी ने कहा कि राज...

Bihar Motihari eastern Champarn News

Image
 नगर ट्रैफिक विधि व्यवस्था को लेकर सिटीजन फोरम मिलेगा जिलाधिकारी से मोतिहारी, पू चम्पारण(बिहार): सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी के ट्रैफिक एवं विधि व्यवस्था उप समिति की बैठक, वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर एम ए हक एवं श्रीमती शशिकला देवी के नेतृत्व में, जालान निवास में संपन्न हुई, जिसमें नगर के ट्रैफिक व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा करते हुए इस संदर्भ में सुझाव जिलाधिकारी,सदर अनुमंडल पदाधिकारी और जिला परिवहन पदाधिकारी को भेजने का निर्णय लिया गया। निम्न बिंदुओं ध्यानाकर्षण का निर्णय हुआ  पूरे नगर का फुटपाथ एक समान बनाकर उन्हें अतिक्रमण मुक्त किया जाए एवं नगर निगम की सारी नालियों को ढका जाए ताकि फुटपाथ भी चौड़े हो, इससे लोगों को पैदल आवागमन में सुविधा होगी। ट्रैफिक जाम से बचने के लिए नगर में नो पार्किंग जोन बनाया जाए अर्थात वहां चार चक्के वाहन को पार्किंग करने से प्रतिबंधित किया जाए। इस हेतु निम्न स्थान चिन्हित किये जाये मधुबन छावनी चौक से द्वार देवी स्थान गांजा चौक से पच मंदिर चौक  आर्य समाज चौक से छतौनी बस स्टैंड  राजा बाजार पुल से चांदमारी उगम पांडे कॉलेज एसडीओ निवास की गली से आरक्षी अधीक...

Bihar Motihari eastern Champarn News

Image
कामगारों के लिए दो लाख का बीमा   मोतिहारी,पू. चम्पारण (बिहार): श्रम संसाधन विभाग के आदेश के  आलोक में श्रम अधीक्षक  राकेश रंजन के निर्देश  पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी जुली कुमारी द्वारा जॉब रिसोर्स पर्सन की मोतिहारी सदर में आयोजित बैठक में  सम्मिलित होकर कार्ड  से जुड़ी सभी जानकारी  को बताया गया। सभी  प्रखंडों के  जॉब  रिसोर्स पर्सन आदि मौजूद थे।ज्ञातव्य हो कि पोर्टल पर असंगठित   कामगारों और श्रमिकों के निबंधन की राष्ट्रव्यापी योजना भारत सरकार की है। श्रम संसाधन विभाग  द्वारा सभी कामगारों का निबंधन पोर्टल पर करने के लिए   सेंटर और   को निर्देश दिया गया है।इस कार्ड के  द्वारा सभी कामगारों, वो देश भर में कही काम करें ,को 2 लाख का बीमा और काम करने के दौरान निःशक्त  होने पर 1 लाख का मुआवजा मिलेगा।  महामारी के दौरान  सरकारी सहायता राशि इसी कार्ड द्वारा लाभुकों के खाते में प्राप्त की जा सकेगी।  सुश्री कुमारी द्वारा बताया गया कि, सभी निबंधित कामगारों जिनका लेबर कार्ड बना हुआ है, उन...

Bihar Motihari eastern Champarn News

Image
मनुष्य मूलत: शुभ है : अनिल धर महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय,बिहार में विशिष्ट व्याख्यान  'अहिंसा एवं शांति के वैचारिक पहलुओं का विकास' विषय पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन मोतिहारी, पू चम्पारण (बिहार): गाँधी एवं शांति अध्ययन विभाग, महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार के तत्वावधान में 'अहिंसा एवं शांति के वैचारिक पहलुओं का विकास' विषय पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के माननीय प्रति-कुलपति प्रो.जी.गोपाल रेड्डी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रो.अनिल धर(अध्यक्ष, अहिंसा एवं शांति विभाग, जैन विश्वभारती संस्थान, लाडनूँ, राजस्थान) ने कार्यक्रम को संबोधित किया। अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए प्रो. जी. गोपाल रेड्डी (माननीय प्रति-कुलपति,महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार) ने कहा कि वर्तमान समय में सुरक्षा एक बड़ा प्रश्न है। 'अहिंसा' ही वह माध्यम है जिसके द्वारा हम हर चुनौती का सामना कर सकते हैं।  सभी का स्वागत करते हुए डॉ. नरेंद्र आर्या (सह-आचार्य, राजनीति विज्ञान विभाग,महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बि...

Yahiya Khan got rid of tikka

Image
 याह्या—टिक्का से मुक्ति मिली थी !! के. विक्रम राव        चन्द अनकही, तनिक बिसरी बातें इस्लामी (पश्चिमी) पाकिस्तान की शिकस्त के बाबत। उसकी स्वर्णिम जयंती है आज (16 दिसम्बर 2021)। सदियों तक यहां हिन्दुकुश पर्वतमाला पार कर मध्येशायी बटमार इस सोने की चिड़िया को लूटते रहे। इसी जगह (इस्लामाबाद) अपने महल में विराजे, पराजय के तुरंत बाद, नशे में धुत मार्शल आगा मोहम्मद याह्या खान अपने लड़खड़ाये अलफाजों में रेडियो पाकिस्तान पर उस जुम्मेरात को कह रहे थे : ''जंग अभी भी हिन्दू भारत से जारी है।'' तभी उधर दो हजार किलोमीटर दूर ढाका में रेसकोर्स मैदान पर जनरल एएके नियाजी आत्म समर्पण कर अपना बेल्ट और बिल्ले उतार रहे थे। पराजय पर यह फौजी रीति है। युवा कप्तान निर्भय शर्मा ने कुछ ही देर पूर्व नियाजी को सरेंडर करने का निर्देश पत्र दिया था। खेल खत्म। इस्लाम पर बना पूर्वी पाकिस्तान तब बांग्लादेश बना।        उधर नवनामित प्रधानमंत्री जुल्फीकार अली भुट्टो ने याह्या खान को बर्खास्त कर नजरबंद कर लिया था। यही भुट्टो पिछली पराजय के समय (सितंबर 1965) मार्शल अयूब के विदेश मं...

The first martyr of language struggle Gandhian Sriramulu

Image
 भाषा संघर्ष का पहला शहीद के. विक्रम राव        आज 69 वर्ष गुजरे, आजाद भारत के सर्वप्रथम भाषावार राज्य (आंध्र प्रदेश) की घोषणा के। प्रत्येक भाषाप्रेमी के लिये यह संदर्भ लेख प्रस्तुत है। आजाद भारत राष्ट्र को भाषावार राज्यों में पुनर्गठित करने की मांग पर ठीक आज के दिन (15 दिसम्बर 1952) स्वाधीनता सेनानी, तेलुगुभाषी, प्रखर गांधीवादी पोट्टि श्रीरामुलु 69 दिनों बाद भूख हड़ताल के कारण शहीद हो गये थे। बहुभाषीय मद्रास प्रेसिडेंसी को विभाजित कर आंध्र प्रदेश की स्थापना हेतु उनका यह अनशन था। जब प्रथम भाषावार राज्य आंध्र बना था, तो लोगों ने महसूस किया था कि स्वाधीन भारत अब जनभाषा की उपेक्षा असहाय और अक्षम्य है। मांग की गयी कि बर्तानवी साम्राज्यवाद द्वारा प्रशासकीय सुलभता के लिए बनाये गये प्रदेशों का भौगोलिक पुनर्गठन लोक भाषा के आधार पर हो। आंध्र राज्य के बनने के तुरंत बाद ही (अंग्रेजी साम्राज्यवादी सुविधा के सिद्धांत पर बने भारत राष्ट्र का) कन्नड, मलयालयम, मराठी, गुजराती आदि भाषाओं के आधार पर सीमांकन हुआ। सिलसिला थमा जब हिन्दीभाषी हरियाणा (1 नवम्बर 1966) को निर्मित हुआ था। ...

If Atal Bihari Vajpayee would have shown enthusiasm

Image
 अगर अटलजी स्फूर्ति दिखाते तो ! के. विक्रम राव               जरा याद कर लें (बकौल कवि प्रदीप की पंक्ति : ''आंख में आंसू भर लो'' वाली नहीं।), बल्कि भरपूर अवसाद और ग्लानि से भरी, घटना जो दो दशक पूर्व (13 दिसम्बर 2001) हुयी थी, जब पाकिस्तानी सियासी डकैतों ने भारत की संसद भवन पर हमला किया था। स्थल ठीक वहीं था, जहां नरेन्द्र मोदी ने सांसद चुने जाने के बाद में माथा नवाया था। इस गोलीबारी के साक्षी थे वाकपटु 77—वर्षीय अटल बिहारी वाजपेयी। मोटी दीवारों के पीछे से।         मेरे मानस पटल पर उस बेला की स्मृति आज तक बहुत साफ है। मैं तभी संसद भवन के सामने रेल भवन में गया था। हमारे (आईएफडब्ल्यूजे के) राष्ट्रीय अधिवेशन में करीब 450 प्रतिनिधि की यात्रा के लिए अतिरिक्त कोच लगवाने हेतु। नीतीश कुमार (आज बिहार के मुख्यमंत्री) तब रेल मंत्री और जॉर्ज फर्नांडिस की समता पार्टी के नेता से भेंट हुयी। वे चकित थे। पूछा : ''इतनी कठोर सुरक्षा के बीच आप को प्रवेश कैसे मिला ?'' मेरा प्रत्युत्तर संक्षिप्त था। ''सूर्य किरण और रिपोर्टर से ऐसा प्रश्न पूछा नहीं...

Bihar Motihari eastern Champarn News

Image
राजसत्ता विद्या,विद्वान से बड़ी नहीं होती : संजीव शर्मा   मोतिहारी, पू चम्पारण (बिहार): संस्कृत विभाग, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय बिहार और मानव संसाधन विकास केंद्र, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर, मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में 'हिंदी एवं संस्कृत साहित्य-काव्यशास्त्र' विषयक द्विसाप्ताहिक राष्ट्रीय पुनश्चर्या कार्यशाला का उद्घाटन दिनांक 6/12/2021 को आभासीय मंच से किया गया है। कार्यशाला के नौवें दिन के द्वितीय सत्र के वक्ता के रूप में प्रो.संजीव कुमार शर्मा, माननीय कुलपति,महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार का सान्निध्य प्राप्त हुआ। स्वागत वक्तव्य देते हुए कार्यशाला समन्वयक प्रो.प्रसून दत्त सिंह(अध्यक्ष,संस्कृत विभाग,महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार) ने कहा कि इस कार्यशाला में माननीय कुलपति महोदय को सुनना साहित्य,भाषा को रक्त में महसूस करने जैसा है। यह एक शुभ अवसर है।  वक्ता के रूप में माननीय कुलपति प्रो.संजीव कुमार शर्मा ने विस्तार से साहित्य,भाषा,कला की अनिवार्यता पर बात रखी। कालिदास का रचना वैशिष्ट्य वक्तव्य के केंद्र में रहा। प्रो.संजीव...

Bihar Motihari eastern Champarn News

Image
 सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी की बैठक में मोतीझील के संवर्धन व विकास पर चर्चा मोतिहारी, पू चम्पारण (बिहार): सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी की बैठक में फोरम की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती ममता रानी वर्मा मोती झील अभियान  प्रभारी कल उनके निवास स्थान पर इसके उप समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें मोतीझील के संवर्धन विकास एवं अन्य कई संबंधित मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की गई इसमें कई निर्णय लिया गया और सूचना के अधिकार से मांगे किया गया  मोती झील के संदर्भ में विभिन्न योजनाओं या विभागों के द्वारा जो भी धनराशि अभी तक प्राप्त हुई है उनका क्या सदुपयोग हुआ इस संदर्भ में सूचना के अधिकार के तहत जानकारी इकट्ठी की जाए।  मोती झील के संदर्भ में तुरंत उठाए जाने वाले कदम क्या क्या है, इनका निर्धारण किया गया इस संदर्भ में जिलाधिकारी महोदय का ध्यानाकर्षण किया जाएगा जो नगर निगम के प्रशासक भी है। फिलहाल दो काम तुरंत किए जाए ! मोती झील के मध्य में स्थित पुल के इस पार से उस पार के बीच जो बाधा है उसे पूर्णरूपेण हटाया जाए, झील किनारे कुछ आवासीय झोपड़ियां अभी भी मौजूद है और बन रहे हैं उन्हें हटाया जाए एवं मिसकॉट से बे...

Bihar Motihari eastern Champarn News

Image
 मानवाधिकार दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन मोतिहारी,पू.चम्पारण(बिहार): मानवाधिकार दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के यह राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन रामचंद्र शुक्ल सभागार जिला स्कूल कैंपस में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के प्रो वी.सी. जी गोपाल रेड्डी जी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर शशी कुमार (प्रोफ़ेसर मानवाधिकार विभाग बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय) सम्मिलित हुए। उन्होंने अपने संबोधन में मानवाधिकार दिवस की महत्ता एवं इस वर्ष की थीम पर चर्चा करते हुए भारत के राजनीतिक परिस्थितियों के बारे में बताते हुए कहा कि भारत में राजनीतिक दलों को मानवाधिकार के साथ-साथ मजबूत करने की जरूरत है। इसके बाद गांधी एवं शांति अध्ययन केंद्र के आचार्य प्रोफेसर सुनील महावर  ने प्रस्तावना प्रस्तुत की।        कार्यक्रम का संचालन राजनीतिक विज्ञान विभाग की आचार्या डॉक्टर सरिता तिवारी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विभाग ...

Bihar Motihari Patna News

Image
परिवार नियोजन साधन अपनाकर राज्य के कुल प्रजनन दर में कमी संभव : मंगल पांडेय  सफल कपल अभियान ते तहत तीन जागरूकता वाहन रवाना पटना, नालंदा एवं वैशाली जिलों में जागरूकता वाहन रवाना  राज्य स्वास्थ्य समीति के सहयोग से पाथफाइंडर इंटरनेशनल द्वारा संचालित “सफल कपल अभियान” का हुआ उद्घाटन  2 लाख से ज्यादा युवा दम्पत्तियों को परिवार नियोजन साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित करने का है लक्ष्य  मोतिहारी / पटना (बिहार): “विकास दर में वृद्धि कुल प्रजनन दर में गिरावट से ही संभव है, यह सीधा गणित है जिसे सबको समझने की जरुरत है. “सफल कपल अभियान” के अंतर्गत परिवार नियोजन साधनों एवं सेवाओं की मांग युवा दम्पत्तियों में बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है. इस अभियान के तहत युवा योग्य दम्पत्तियों की परिवार नियोजन के साधन अपनाने एवं उनके फायदों के बारे में जागरूक करने में सहायता मिलेगी”, उक्त बातें बिहार सरकार  के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे  ने राज्य स्वास्थ्य समीति के सभागार में “सफल कपल अभियान” के उद्घाटन के समय कही. परिवार नियोजन साधन अपनाकर राज्य के कुल प्रजनन दर में कमी संभव:   ...

Congress Mahngai maharaili in jaipur

Image
 2014 से देश में हिंदुत्ववादी सत्ता में हैं, इन्हें हटाकर अब हिंदू सरकार को लाना है : राहुल गांधी जयपुर में कांग्रेस पार्टी ने आज महंगाई हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी महारैली का आयोजन किया। इस रैली में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता पहुंचे। इस रैली में जहां राहुल गांधी ने लोगों को हिंदू और हिंदुत्ववादी का अंतर समझाया वहीं, प्रियंका गांधी ने किसानों और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। यह रैली पहले दिल्ली में होने वाली थी, लेकिन एनसीआर में रैली की इजाजत नहीं मिलने पर इसे जयपुर में शिफ्ट करने का फैसला किया गया। बढ़ती महंगाई के खिलाफ मोदी सरकार को घेरने के लिए  रविवार को कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में 'महंगाई हटाओ महारैली' का आयोजन किया। इस महारैली में भाग लेने के लिए कांग्रेस के कई बड़े नेता शनिवार शाम को ही जयपुर पहुंच गए । सोनिया गांधी और राहुल गांधी जयपुर का एयरपोर्ट पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं विशेष बस के द्वारा 33 नेताओ को सीधे ही रैली स्थ...

Afghanistan followed by Mexico, Pakistan, India emerge dangerous for journalist in 2021

Image
 Afghanistan followed by Mexico, Pakistan, India emerge dangerous for journalists  in 2021 Geneva/Guwahati, 9 December 2021: Afghanistan and Mexico are the most dangerous countries for media work this year, the Press Emblem Campaign (PEC) said in its annual report in Geneva on Thursday in view of Human Rights Day. Since 1 January, 76 media workers have been killed in 28 countries around the world. Afghanistan leads with 12 assassinations, ahead of Mexico where 10 journalists were killed. Among the most dangerous countries are Pakistan (7), India (6), Yemen (4), Democratic Republic of Congo  (3) and the Philippines (3 killed). Two deaths were recorded in Azerbaijan, Bangladesh, Brazil, Burkina-Faso, Colombia, as well as in Ethiopia, Kenya, Nigeria, Somalia and Turkey. Finally, one victim has been identified in the following countries: Ecuador, Gaza, Georgia, Ghana, Greece, Guatemala,  Haiti, Lebanon, Netherlands, Syria, and United States of America. Of the 76 journali...

Bihar Motihari eastern Champarn News

Image
 मोतिहारी में जल्द होगा अत्याधुनिक क्रिकेट एकेडमी मोतिहारी, पू चम्पारण (बिहार): ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से जल्द ही मोतिहारी में एक अत्याधुनिक क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत होने जा रही हैं।यह एकेडमी पूर्वी-चम्पारण के क्रिकेट खेल और खिलड़ियों को एक नए आयाम तक पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होगा।             जानकारी देते हुए ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम ने बताया कि जिले में उत्कृष्ट व काबिल खिलड़ियों की कोई कमी नही हैं लेकिन सही कोचिंग व मार्गदर्शन नही मिलने के कारण खिलड़ियों की प्रतिभा उस ऊँचाई तक नही पहुँच पाती हैं जिसके वे हकदार हैं।इसके मद्देनजर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी में जल्द ही डीएमएस क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ होगा जो एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का एकेडमी होगा।भारत और विदेश मे इस एकेडमी के 100 से अधिक ब्रांच हैं। एकेडमी में अत्याधुनिक तरीकों से खिलड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।अब मोतिहारी के प्रतिभावान खिलड़ियों को भी एकेडमी के माध्यम से राष...

Bihar Motihari eastern Champarn News

Image
 कोविड सेकेंड डोज टीकाकरण के लक्की ड्रा विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया मोतिहारी, पू चम्पारण (बिहार): आदापुर प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग के द्वार  एक लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया जिसमें लकी ड्रा के माध्यम से 11 विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया| कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर जागरूक  करना है| इस कार्यक्रम मे केयर इंडिया के  प्रखंड प्रबंधक श्री नारायण सिंह ने बताया कि इस आयोजन से लोगों के बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर बहुत बड़ा संदेश जाएगा ।  मौके पर मौजूद वरीय चिकित्सक डॉक्टर संजय कुमार गुप्ता ने इस आयोजन को लेकर सरकार की एक बहुत बड़ी उपलब्धि बताया।श्री गुप्ता ने लोगों से अपील किया कि कोरोना से डरने कि जरुरत नहीं है कोरोना से लडने कि जरुरत है ससमय  वैक्सीन ना है और करो ना गाइडलाइन का पालन करना जिससे कोरोनावायरस को जड से खत्म किया जा सके । वहीं इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रुप में नवनिर्वाचित जिला पार्षद पति रमेश कुमार सिंह के द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया। श्री सिंह ने  अस्पताल ...

Bihar Motihari eastern Champarn News

Image
 सार्थक संवाद ही किसी समस्या का हल है : जी.गोपाल रेड्डी मोतीहारी, पु चम्पारण (बिहार) :"मानवाधिकार दिवस' के अवसर पर आज  'आज़ादी का अमृत महोत्सव समिति'  महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार के तत्ववाधन में  "मानवाधिकार की चुनौतियाँ और हमारा समय" विषयक वेब संगोष्ठी का आयोजन आभासीय मंच पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति प्रो.जी.गोपाल रेड्डी ने की। अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए प्रति-कुलपति प्रो.जी. गोपाल रेड्डी ने कहा कि मानवाधिकार का हनन हमारे देश में ही हुआ है इसे संवाद के रूप में उठाना चाहिए,अपने देश में मानवाधिकार की स्थिति पर गौर करे तो हम पाते है कि कश्मीर मे इसका घोर हनन कश्मीरी पंडितों के समुदाय में हुआ है।लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त करना सबसे बड़ा कदम है।  महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाया जा रहा है। इसमें देश के कई ज्वलंत मुद्दों पर सार्थक संवाद होते रहते हैं। आज का मानवाधिकार दिवस यह सुनिश्चित करता है कि सबको अपने अनुसार स्वतंत्र रहने संवाद करने और विचा...

Democracy what is true in china and Pakistan

Image
 लोकतंत्र ! सत्यता क्या है ?                                                  फोटो प्रतीकात्मक के. विक्रम राव       लोकतंत्रीय राष्ट्र कौन है? आज 75—वर्ष बाद भी अमेरिका इस्लामी पाकिस्तान को जम्हूरिया ही मानता है। कल (9 दिसम्बर 2021) को वाशिंगटन में आयोजित प्रजातांत्रिक राष्ट्रों को प्रथम विश्व अधिवेशन में राष्ट्रपति जोए बिडेन ने पाकिस्तान को बुलाया था। कम्युनिस्ट चीन को नहीं। इसलिये इमरान खान ने बिडेन का निमंत्रण ठुकरा दिया। भले ही सीताराम येचूरी की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी चीन को लोकतंत्र कहे। पाकिस्तान की सोच की ताईद करे। नागरिक शास्त्र का एक औसत छात्र भी बता देगा कि अधिनायकवादी चीन किसी भी परिभाषा अथवा मानक पर प्रजातंत्र नहीं कहा जा सकता है। चीन कैसे लोकतांत्रिक देश ?          चीन में केवल एकमात्र कम्युनिस्ट पार्टी ही है। उसके राष्टपति शी जिंनपिंग जीवन—पर्यन्त राष्ट्रपति चुने गये हैं। देश में समाचारपत्र केवल एक ...

Musalman Vs millat

Image
 मुसलमान बनाम मिल्लत                                                   फोटो प्रतीकात्मक के. विक्रम राव         उइगर सुन्नी मुसलमानों पर हो रहे जुल्म के मसले पर इस्लामी पाकिस्तान तो कम्युनिस्ट चीन का हमजोली था ही, अब तो भारत भी इन अल्पसंख्यक अकीदतमंदों का साथ न देकर तटस्थ हो गया है। चीन के विरोध में कम से कम 19 प्रमुख देशों ने अगले साल होने वाले शीतकालीन ओलंपिक से पहले चीन के साथ कोई भी समझौता नहीं करने का फैसला किया है। जापान, कनाडा और यहां तक कि तुर्की जैसे कई अन्य ऐसे राष्ट्र हैं, जिन्होंने चीन के साथ ‘ओलंपिक ट्रूस’ पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया है। ओलंपिक ट्रूस एक प्राचीन परंपरा है, जो खेल में युद्धरत पक्षों के बीच शत्रुता को समाप्त करने के लिए है, ताकि खेलों का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके।  बीजिंग विंटर ओलम्पिक (2022 में) का भारत भी पाकिस्तान से मिलकर बहिष्कार नहीं कर रहा है। हालांकि अमेरिका, जर्मनी, जापान, कनाडा...